इब्रानियों 11–12
यीशु मसीह में विश्वास के द्वारा जीवन जीना
वह “हमारे विश्वास का कर्ता और सिद्ध करनेवाला है”
गिरजे के आरंभिक समय में यीशु मसीह का अनुयायी होना हमेशा सरल नहीं था। लोग कभी-कभी गिरजे के सदस्यों से नफरत करते या उनके विश्वासों के कारण उनका मजाक उड़ाते थे। पौलुस उनकी मदद करना चाहता था ताकि वे यीशु मसीह में अपना विश्वास बनाए रखें।
इब्रानियों 10:32–39
पौलुस ने इब्रानी, यानि यहूदी संतों को पत्र लिखा था। उसने सिखाया था कि विश्वास करने का अर्थ उन बातों पर भरोसा और आशा रखना है, जिन्हें हम देख नहीं सकते हैं। उदाहरण के लिए, यीशु मसीह में विश्वास रखने का अर्थ है उस पर और उसकी प्रतिज्ञाओं पर भरोसा करना, भले ही हमें अभी तक वे आशीषें नहीं मिली हैं जिनकी हम आशा करते हैं।
इब्रानियों 11:1, 6
इब्रानी संतों को विश्वास से अपनी चुनौतियों का सामना करने में सहायता के लिए, पौलुस ने उन्हें पवित्र शास्त्रों में उन लोगों की कहानियों की याद दिलाई जिनका विश्वास मजबूत था।
इब्रानियों 11:4–40
उदाहरण के लिए, पौलुस ने नूह के बारे में बताया था। परमेश्वर ने नूह को अपने परिवार को बाढ़ से बचाने के लिए एक जहाज बनाने को कहा था। वर्षा होने से पहले ही नूह को आज्ञा मानने का विश्वास था।
इब्रानियों 11:7
पौलुस ने इब्राहीम और सारा के बारे में बताया था, जिन्होंने अपना घर छोड़ने का विश्वास रखा क्योंकि परमेश्वर ने उनसे किसी बेहतर स्थान पर ले जाने की प्रतिज्ञा की थी। उन्हें परमेश्वर के इस प्रतिज्ञा पर भी भरोसा था कि उनका परिवार विशाल होगा, भले ही वे बूढ़े थे और उनके अभी तक बच्चे नहीं थे।
इब्रानियों 11:8–16
पौलुस ने मूसा की माता योकेबेद के बारे में भी बताया था। उसने बचपन में मूसा को दुष्ट राजा से बचाने के लिए उसे छिपाने का विश्वास दिखाया।
इब्रानियों 11:23
मूसा का बचपन मिस्र में बीता था। वह अमीर और आरामदायक जीवन जी सकता था। लेकिन उसने इन सब त्याग किया था क्योंकि उसे परमेश्वर और उसकी आशीषों पर विश्वास था।
इब्रानियों 11:24–27
अपने विश्वास के कारण ही मूसा ने परमेश्वर के लोगों को गुलामी से मुक्त किया था। उन्होंने सूखी जमीन पर चलकर लाल सागर को भी पार किया था!
इब्रानियों 11:29
पौलुस ने राहाब के बारे में भी बताया। उसे परमेश्वर के लोगों की मदद करने का विश्वास था, भले ही उसके शहर में कोई भी प्रभु में विश्वास नहीं करता था। उसके विश्वास ने उसके परिवार को बचाया था।
इब्रानियों 11:30–31
पौलुस ने कहा था कि विश्वास के ये अनेक उदाहरण हमें भी यीशु मसीह में विश्वास रखने में मदद कर सकते हैं, भले ही जीवन कठिन हो। हम अपने पापों का पश्चाताप कर सकते हैं और यीशु की ओर देख सकते हैं, वह “हमारे विश्वास का कर्ता और सिद्ध करनेवाला” है। वह हमारे लिए मरने को तैयार था क्योंकि वह जानता था कि उसका प्रायश्चित हमें बहुत आनंद और चंगाई देगा!
इब्रानियों 12:1–2