1 और 2 तीमुथियुस
तीमुथियुस को पत्र
पौलुस अपने युवा मित्र को सलाह देता है
युवा तीमुथियुस को यीशु मसीह में मजबूत विश्वास था। उसकी मां, यूनीके, और उसकी दादी, लोइस, भी बहुत विश्वासी महिलाएं थी। उन्होंने तीमुथियुस को बचपन से ही पवित्र शास्त्र सिखाया।
2 तीमुथियुस 1:5; 3:15
पौलुस और तीमुथियुस अच्छे दोस्त थे। प्रभु की सेवा और उसके सुसमाचार को साझा करते हुए, उन्होंने साथ मिलकर काम किया और यात्राएं की थी। पौलुस तीमुथियुस को अपने बेटे के समान प्रेम करता था।
फिलिप्पियों 2:19–22; 1 तीमुथियुस 1:2
पौलुस ने तीमुथियुस को इफिसुस में गिरजे का मार्गदर्शन करने के लिए कहा। पौलुस को दूसरे शहर जाना पड़ा था। जब वह वहां नहीं था, तब उसने तीमुथियुस की मदद के लिए एक पत्र लिखा।
1 तीमुथियुस 1:1–3
बाद में, जब पौलुस रोम की जेल में था, तो उसने तीमुथियुस को एक और पत्र लिखा। उसने तीमुथियुस को चेतावनी दी थी कि कठिन समय आने वाला है। कुछ लोग सच्चाई से दूर हो जाएंगे और परमेश्वर से अधिक संसार की बातों को पसंद करेंगे। वे ऐसी बातें सिखाते थे जो सच नहीं थी।
2 तीमुथियुस 3:1–7; 4:3–4
पौलुस ने तीमुथियुस से कहा कि वह भयभीत न हो। उसने कहा था, “परमेश्वर ने हमें भय की नहीं; परंतु सामर्थ और प्रेम और संयम की आत्मा दी है।” पौलुस ने तीमुथियुस से कहा था कि वह उन कामों को करता रहे जो उसने सीखे थे। पवित्र शास्त्र उसे यीशु मसीह के निकट ले जाएंगे।
2 तीमुथियुस 1:7–9; 3:14–17
पौलुस को पता था कि उसका जीवन जल्द ही समाप्त हो जाएगा। लेकिन उसे मरने से भयभीत नहीं था। पौलुस ने तीमुथियुस से कहा था कि भले ही उसने अपने जीवन में कई चुनौतियों का सामना किया है, लेकिन उसने अपने विश्वास को मजबूत बनाए रखा। उसे भरोसा था कि स्वर्गीय पिता और यीशु मसीह उसे अनन्त जीवन प्रदान करेंगे।
2 तीमुथियुस 4:6–8