प्रेरितों के काम 21–22; 26–28
पौलुस की रोम यात्रा के दौरान चमत्कार
प्रभु अपने सेवक को आशीष देता है
आत्मा ने पौलुस को यरूशलेम जाने के लिए कहा था। वहां के कई लोगों को पौलुस द्वारा यीशु मसीह के बारे में सिखाई गई बातें पसंद नहीं आई थी। उन्होंने उसे गिरफ्तार किया और जंजीरों से बांध दिया। पौलुस ने सबको उस समय के बारे में बताया जब उसने स्वर्ग से प्रकाश देखा, यीशु की आवाज सुनी और बपतिस्मा लिया था।
प्रेरितों के काम 21:4, 12–13, 27–40; 22:1–16
पौलुस जेल में डाल दिया गया। जब वह वहां था, यीशु दिखाई दिया और कहा, “हे पौलुस, ढाढस बान्ध।” उसने कहा कि पौलुस रोम में उसके बारे में गवाही देगा।
प्रेरितों के काम 23:10–11
पौलुस को हाकिमों और राजा के सामने पेश किया गया। उसने इन शक्तिशाली शासकों के समक्ष साहसपूर्वक यीशु मसीह की गवाही दी। वह चाहता था कि हर कोई यीशु में विश्वास करे।
प्रेरितों के काम 24:10–27; 25:6–8, 17–19; 26:1–29
राजा ने पौलुस को सम्राट कैसर द्वारा न्याय किए जाने के लिए रोम भेज दिया। पौलुस ने अन्य कैदियों के साथ जहाज से यात्रा की और मार्ग में कई जगह रुका था। एक स्थान पर, पौलुस को पता चल था कि जल्द ही सर्दी आने वाली है। यदि वे आगे बढ़ते रहे, तो वे बहुत बड़े खतरे में पड़ जाएंगे। उसने जहाज के चालक को मौसम बेहतर होने तक प्रतिक्षा करने को कहा।
प्रेरितों के काम 27:1–10
किसी ने पौलुस पर विश्वास नहीं किया, और वे आगे बढ़ते रहे। एक भयंकर तूफान आया, और जहाज कई दिनों तक लहरों में फंसकर इधर-उधर भटकता रहा। वे सूर्य या तारे नहीं देख पा रहे थे। उन्हें लगा कि वे तूफान में मरने वाले हैं।
प्रेरितों के काम 27:11–20
एक रात, परमेश्वर का स्वर्गदूत पौलुस के पास आया और कहा, “हे पौलुस, मत डर।” स्वर्गदूत ने कहा कि पौलुस रोम पहुंच जाएगा, जैसा प्रभु ने प्रतिज्ञा की थी। उसने कहा कि परमेश्वर जहाज पर सवार सभी लोगों की रक्षा करेगा—उनमें से कोई भी नहीं मरेगा।
प्रेरितों के काम 27:23–24
स्वर्गदूत की कही हुई बातों को पौलुस ने सबको बताया। पौलुस ने कहा, “ढाढस बान्धो, क्योंकि मैं परमेश्वर पर विश्वास करता हूं।”
प्रेरितों के काम 27:21–25
कुछ दिनों बाद, जहाज दुर्घटनाग्रस्त होकर डूब गया। लेकिन जैसा स्वर्गदूत ने प्रतिज्ञा की थी, जहाज पर किसी की मौत नहीं हुई। वे सभी तैरकर मिलिते नाम के द्वीप पर पहुंचे।
प्रेरितों के काम 27:40–44; 28:1
मिलिते में रहने वाले लोगों ने पौलुस और जहाज से आए अन्य लोगों के प्रति दया दिखाई। उन्होंने आग जलाई ताकि सभी को गर्मी मिल सके।
प्रेरितों के काम 28:2
अचानक, आग में से एक सांप निकला और उसने पौलुस के हाथ पर डसा। लेकिन पौलुस को कुछ नहीं हुआ। उस ने सांप को झटक दिया। लोग आश्चर्यचकित थे!
प्रेरितों के काम 28:3–6
पुबलियुस नाम का व्यक्ति ने पौलुस को अपने घर में रहने देता है। पुबलियुस के पिता बहुत बीमार थे। पौलुस ने उन पर हाथ रखा और परमेश्वर की शक्ति का उपयोग करके उन्हें चंगा किया।
प्रेरितों के काम 28:7–8
पौलुस ने मिलिते पर तीन महीने बिताए थे। प्रभु ने उसे अनेक चमत्कार करने, लोगों को आशीष और चंगाई देने में सहायता की। फिर, जैसा कि प्रभु ने प्रतिज्ञा की थी, पौलुस ने रोम की यात्रा की थी।
प्रेरितों के काम 28:9–16
रोम में रहते हुए भी पौलुस कैदी ही था। लेकिन सिपाहियों ने लोगों को उससे मिलने की अनुमति दी। पौलुस यीशु मसीह के बारे में उन सभी को सिखाया जो सुनना चाहते थे। उसने कई स्थानों पर गिरजे के सदस्यों को पत्र भी लिखे थे। इनमें से कुछ पत्र, या पत्रियां, नए नियम में हैं।
प्रेरितों के काम 28:16–31