प्रेरितों के काम 1–4
यीशु के प्रेरित उसके गिरजे का मार्गदर्शन करते हैं
सिखाना, बपतिस्मा देना, चंगाई और सब कुछ साझा करना
यीशु के स्वर्ग में अपने पिता के पास लौटने के बाद, प्रेरित गिरजे के मार्गदर्शक बन गए थे। उन्होंने उद्धारकर्ता के सुसमाचार सिखाया, लोगों को उसके गिरजे में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया और परमेश्वर की शक्ति से अनेक चमत्कार किए थे। यीशु ने पवित्र आत्मा भेजकर उनकी सहायता करने की प्रतिज्ञा की थी।
प्रेरितों के काम 1:8–13; 2:41–47
क्योंकि यहूदा की मृत्यु हो गई थी, इसलिए केवल ग्यारह प्रेरित ही बचे थे। प्रेरितों ने प्रार्थना की थी कि उन्हें पता चले कि परमेश्वर यहूदा के स्थान पर किसे चुनना चाहता है और कौन यीशु मसीह का विशेष गवाह बनेगा। परमेश्वर ने मत्तिय्याह नाम के व्यक्ति को चुना था। वह बारह प्रेरितों में से एक बन गया था।
प्रेरितों के काम 1:15-26
एक विशेष यहूदी त्योहार के अवसर पर, शिष्य यरूशलेम में इकट्ठे हुए थे। अचानक ऐसा लगा मानो स्वर्ग से आई हवा पूरे घर में भर गई हो। उन्होंने अपने ऊपर आग के समान प्रकाश को देखा, और वे सब पवित्र आत्मा से भर गए। पवित्र आत्मा के कारण वे अन्य भाषाएं बोल सकते थे।
प्रेरितों के काम 2:1–4
जब यरूशलेम के लोगों को इसके बारे में पता चला, तो विशाल भीड़ इकट्ठा हो गई थी। यद्यपि भीड़ में मौजूद लोग कई देशों से थे और अलग-अलग भाषाएं बोलते थे, फिर भी उन सभी ने प्रेरितों की बातें अपनी-अपनी भाषा में सुनीं। लोग अचंभित थे।
प्रेरितों के काम 2:5–13
पतरस खड़ा हुआ और भीड़ को संबोधित किया था। उसने उन्हें यीशु मसीह के बारे में बताया था। उन्होंने गवाही दी कि यीशु ही उद्धारकर्ता है और उसका पुनरुत्थान हो चुका है।
प्रेरितों के काम 2:14–36
जब लोगों ने यह सुना, तो उन्हें लगा कि उन्हें परिवर्तन करने ने की आवश्यता है। उन्होंने प्रेरितों से पूछा था कि उन्हें क्या करना चाहिए।
प्रेरितों के काम 2:37
पतरस ने कहा, “पश्चाताप करो, और तुममें से हर एक यीशु मसीह के नाम से बपतिस्मा ले, ताकि तुम्हारे पापों की क्षमा हो जाए, और तुम्हें पवित्र आत्मा का उपहार मिलेगा।” उस दिन लगभग 3,000 लोगों ने बपतिस्मा लिया और गिरजे में शामिल हुए थे।
प्रेरितों के काम 2:38–43
बाद में, पतरस और यूहन्ना मंदिर गए थे। उन्होंने ऐसे व्यक्ति को देखा था जो चल नहीं सकता था। वह हर दिन वहीं बैठकर लोगों से पैसे मांगता था।
प्रेरितों के काम 3:1–2
उस व्यक्ति ने पतरस और यूहन्ना से पैसे मांगे थे। वे ठहरे और उसकी ओर देखने लगे थे। पतरस ने कहा, “हमारी ओर देख।”
प्रेरितों के काम 3:3–4
पतरस ने कहा कि उनके पास चांदी या सोना नहीं था। लेकिन उनके पास इससे भी बेहतर कुछ था। उन्होंने कहा, “यीशु मसीह नासरी के नाम से चल फिर।” पतरस ने उसे खड़े होने में मदद की थी। अपने जीवन में पहली बार, वह व्यक्ति चल पाया था! वह इतना खुश हुआ कि उछल पड़ा और पतरस और यूहन्ना के साथ मंदिर में गया था।
प्रेरितों के काम 3:6–8
लोग अचंभित थे। पतरस ने उनसे कहा कि उस व्यक्ति को चंगा करने में न तो उसकी शक्ति का योगदान था और न ही यूहन्ना की शक्ति का। वह यीशु मसीह की शक्ति और उन पर विश्वास के कारण चंगा हुआ था। पतरस ने उनसे पश्चाताप और यीशु पर विश्वास करने को कहा था।
प्रेरितों के काम 3:9–26
यहूदियों के कुछ मार्गदर्शकों को पतरस और यूहन्ना की बातें पसंद नहीं थी। उन्होंने कहा कि किसी को भी यीशु के बारे में सिखाने की अनुमति नहीं थी।
प्रेरितों के काम 4:1–18
पतरस और यूहन्ना ने कहा कि वे परमेश्वर की आज्ञा मानेंगे, और परमेश्वर चाहता था कि वे लोगों को यीशु मसीह के बारे में जो कुछ भी जानते हैं, वह बताएं।
प्रेरितों के काम 4:19–20
प्रेरितों ने महान शक्ति के साथ उद्धारकर्ता के सुसमाचार सिखाना जारी रखा था। अधिक से अधिक लोग उसके गिरजे में शामिल हुए थे। वे पवित्र आत्मा से भरे गए थे । वे एक दूसरे से प्रेम और सब कुछ साझा करते थे। उन्होंने अपना सारा सामान बेच दिया था और उससे प्राप्त धन को प्रेरितों को दे दिया ताकि वे उसे गरीबों में बांट दें।
प्रेरितों के काम 4:31–37