धर्मशास्त्र की कहानियां
आओ और देखो—किसी मित्र को यीशु का अनुसरण करने के लिए आमंत्रित करना


यूहन्ना 1:43–51

आओ और देखो

किसी मित्र को यीशु का अनुसरण करने के लिए आमंत्रित करना

फिलिप्पुस यीशु को लोगों को सिखाते हुए सुन रहा है।

फिलिप्पुस नाम का व्यक्ति यीशु के अनुयायियों में से एक था। वह जानता था कि यीशु ही उद्धारकर्ता था। फिलिप्पुस चाहता था कि उसका मित्र नतनएल भी यीशु के बारे में जाने।

यूहन्ना 1:43–45

फिलिप्पुस अपने साथी नतनएल से बात करते हुए।

नतनएल जानता था कि पवित्र शास्त्रों में लिखा है कि परमेश्वर एक उद्धारकर्ता भेजेगा। फिलिप्पुस ने उससे कहा कि उसे उद्धारकर्ता मिल गया था—उसका नाम यीशु था, जो नासरत से था।

यहून्ना 1:45

फिलिप्पुस ने नतनएल को यीशु से मिलने के लिए आमंत्रित करते हुए।

पहले तो नतनएल को उस पर विश्वास नहीं हुआ था। उसने यह नहीं सोचा था कि उद्धारकर्ता नासरत से हो सकता था। उसने पूछा, “क्या कोई अच्छी वस्तु भी नासरत से निकल सकती है?” फिलिप्पुस ने उत्तर दिया, “आओ और देखो।”

यहून्ना 1:46

यीशु नतनएल का अभिवादन करते हुए।

नतनएल फिलिप्पुस के साथ यीशु से मिलने गया था। जब यीशु ने उन्हें आते देखा, तो उसने कहा कि नतनएल एक अच्छा और ईमानदार व्यक्ति था। नतनएल को आश्चर्य हुआ था। वह पहले कभी यीशु से नहीं मिला था। यीशु उसे कैसे जानता था?

यूहन्ना 1:47-48

नतनएल से बात करते हुए यीशु

यीशु ने नतनएल को बताया कि फिलिप्पुस के उससे बात करने से पहले, यीशु ने उसे अंजीर के पेड़ के नीचे बैठे देखा था।

यहून्ना 1:48

नतनएल यीशु के सामने घुटने टेकते हुए।

अब नतनएल जानता था कि यीशु परमेश्वर का पुत्र था। यीशु ने नतनएल से कहा कि वह महान कार्य देखेगा—जैसे स्वर्गदूतों को स्वर्ग से उतरते हुए—और यह सब उसके विश्वास के कारण होगा।

यूहन्ना 1:49–51