मत्ती 5–7
यीशु पहाड़ पर उपदेश देता है
अपने स्वर्गीय पिता के समान बनने में हमारी मदद करना
यीशु और उसके शिष्य गलील सागर के पास एक पहाड़ पर गए थे। वहां यीशु ने उन्हें सिखाया था कि हम कैसे खुश रह सकते हैं और अपने स्वर्गीय पिता के समान बन सकते हैं।
मत्ती 5:1–2
यीशु ने सिखाया था कि जब लोग नम्र, हृदय में शुद्ध होते, और सही काम करने का प्रयास करते हैं, तो वे धन्य और खुश होते हैं। जो लोग दूसरों को क्षमा करते हैं उन्हें क्षमा किया जा सकता है। जो लोग मेल करवाते हैं वे परमेश्वर की संतान कहलाएंगे।
मत्ती 5:3–9
यीशु ने कहा कि उसके शिष्य जगत की ज्योति हैं—जो नगर पहाड़ पर बसा हुआ है वह छिप नहीं सकता। हमें अपनी ज्योति नहीं छिपानी चाहिए।
मत्ती 5:14
जब हम यीशु का अनुसरण करते हैं, तो हम एक मोमबत्ती की तरह होते हैं जो कमरे में सभी को उजियाला देती है। हमारे अच्छे काम लोगों को स्वर्गीय पिता पर विश्वास करने में मदद कर सकते हैं।
मत्ती 5:15–16
यीशु ने कहा था कि हमें सभी से प्रेम करना चाहिए—उनसे भी जो हमसे प्रेम नहीं करते। हमें उनके लिए प्रार्थना करनी चाहिए। यीशु ने सिखाया था कि हमें अपने स्वर्गीय पिता के समान बनने का प्रयास करना चाहिए। उसने सिखाया था कि जब हम लोगों की मदद करते हैं, तो हम जो करते हैं उसे हमें हर किसी को यह बताने की जरूरत नहीं है। परमेश्वर हमारे अच्छे कामों को देखता है और वह हमें आशीष देगा।
मत्ती 5:38–48; मत्ती 6:1-4
जब हम प्रार्थना करते हैं, तो हमें इस बात की चिंता नहीं करनी चाहिए कि दूसरे लोग हमारे बारे में क्या सोचते हैं। हमें हर बार वही शब्द नहीं बोलने चाहिए, यदि उनका हमारे लिए कोई अर्थ नहीं है। हमें अपने हृदय से बोलना चाहिए। स्वर्गीय पिता हमारी प्रार्थनाएं सुनता और जानता है कि हमें क्या चाहिए। जब कोई भी हमें नहीं सुन सकता, वह सुनेगा।
मत्ती 6:5–8
यीशु ने सिखाया था कि हमें यह नहीं सोचना चाहिए कि हम दूसरों से बेहतर हैं। हमें याद रखना चाहिए कि हम सभी के सामने चुनौतियां होती हैं। दूसरों की आलोजना करने के बजाय हमें यह सोचना चाहिए कि हम कैसे बेहतर कर सकते हैं। हमें लोगों के साथ वैसा ही व्यवहार करना चाहिए जैसा हम चाहते हैं कि हमारे साथ किया जाए।
मत्ती 7:1–5, 12
फिर यीशु ने एक मूर्ख व्यक्ति की कहानी सुनाई जिसने अपना घर रेत पर बनाया और एक बुद्धिमान व्यक्ति की कहानी सुनाई जिसने अपना घर चट्टान पर बनाया था। जब भारी बारिश आई तो रेत पर बना घर गिर गया, जबकि चट्टान पर बना घर खड़ा रहा। यीशु ने कहा कि यदि हम उसकी शिक्षाओं को सुनते और उनका पालन करते हैं, तो हम बुद्धिमान व्यक्ति के समान हैं।
मत्ती 7:24–28