धर्मशास्त्र की कहानियां
यीशु गिरफ्तार किया जाता है—परमेश्वर के पुत्र को दंड सुनाना


मरकुस 14–15; लूका 22–23; यूहन्ना 18–19

यीशु गिरफ्तार किया जाता है

परमेश्वर के पुत्र को दंड सुनाना

यहूदा और कुछ सैनिक गतसमनी आते हैं।

गतसमनी में यीशु की प्रार्थना करने और पीड़ा सहने के बाद, यहूदा यहूदी सैनिकों के एक बड़े समूह के साथ वहां पहुंचा। यहूदा उसके प्रेरितों में से एक था। उसे पता था कि यीशु अक्सर इस बगीचे में जाता हैं। यहूदी मार्गदर्शकों ने यीशु को खोजने में मदद करने के लिए यहूदा को पैसे दिए थे ताकि वे उसे गिरफ्तार कर सकें।

यूहन्ना 18:2–3

पतरस महायाजक के सेवक पर हमला करता है।

जब पहरेदारों ने यीशु को गिरफ्तार करने की कोशिश की, तो पतरस ने तलवार निकाल ली। उसने महायाजक के सेवक का कान काट दिया।

यूहन्ना 18:10

यीशु पतरस से अपनी तलवार दूर रखने के लिए कहता है।

यीशु ने पतरस से अपनी तलवार दूर रखने के लिए कहा। यीशु ने कहा था कि उसे वह कार्य करने की जरूरत है जो उसका पिता चाहता हैं।

यूहन्ना 18:11

यीशु सेवक के कान को ठीक करता है।

यीशु ने सेवक के कान को छुआ और उसे ठीक किया।

लूका 22: 51

यीशु को महायाजक के घर ले जाया जाता है।

सैनिक यीशु को महायाजक के घर ले गए। अन्य यहूदी मार्गदर्शक भी वहां मौजूद थे। वे यीशु को मृत्युदंड देने का कोई बहाना खोजना चाहते थे। वे लोगों को उसके बारे में झूठ बोलने के लिए लाए थे।

मरकुस 14:53–61

महयाजक यीशु से पूछता है कि क्या वह परमेश्वर का पुत्र है।

अंत में, महयाजक ने यीशु से पूछा कि क्या वह परमेश्वर का पुत्र हैं। यीशु ने कहा , “हां मैं हूं।”

मरकुस 14:61–62

महायाजक और अन्य मार्गदर्शक यीशु से नाराज हैं।

इससे महायाजक और अन्य मार्गदर्शक नाराज हो गए थे। उन्होंने यीशु को मारा, उस पर थूका, और उसका मजाक उड़ाया। वे सहमत हुए कि उसे मार दिया जाना चाहिए।

मरकुस 14:63–65

पतरस लोगों से कहता है कि वह यीशु को नहीं जानता है।

जब यीशु महायाजक के घर में था, पतरस बाहर प्रतिक्षा कर रहा था। वह गरमाहट पाने के लिए आग ताप रहा था। तीन बार, लोगों ने कहा कि वे पतरस को यीशु के शिष्यों में से एक के रूप में पहचानते थे। लेकिन हर बार, पतरस ने कहा कि वह यीशु को नहीं जानता था।

मरकुस 14:54, 66–71

पतरस रोता हुआ चला जाता है।

तब मुर्गा बांग देता है, और पतरस को याद आया कि यीशु ने क्या कहा था: कि पतरस तीन बार उसका इंकार करेगा। पतरस रोता हुआ चला गया था।

मरकुस 14:72

यहूदी मार्गदर्शक यीशु को पीलातुस के पास ले जाते हैं।

यहूदी मार्गदर्शक यीशु को रोमी गवर्नर पीलातुस के पास ले गए। लोगों की भीड़ भी आ गई थी। मार्गदर्शक चाहते थे कि पीलातुस यीशु को मौत की सजा दे। उन्होंने पीलातुस को बताया कि यीशु ने स्वयं को यहूदियों का राजा कहा था।

मरकुस 15:1–3; लूका 23:2; यूहन्ना 18:28–31

यीशु पीलातुस से बात करता है।

पीलातुस ने यीशु से पूछा कि क्या वह यहूदियों का राजा था। यीशु ने जवाब दिया: “मेरा राज्य इस जगत का नहीं है।” उसने समझाया कि वह लोगों को सच्चाई सिखाने के लिए दुनिया में आया था।

यहून्ना 18:33–37

यीशु और पीलातुस भीड़ के सामने खड़े होते हैं।

पीलातुस ने कहा कि उसे विश्वास नहीं कि यीशु ने कुछ भी गलत किया हैं। लेकिन कई लोग चिल्लाए, "उसे क्रूस पर चढ़ा दे।” पीलातुस ने जो वे चाहते थे उसे करने का निर्णय लिया और यीशु को मार दिया।

मरकुस 15:12–14; लूका 23:14–24