1 कुरिन्थियों 12–13
पौलुस गिरजे की तुलना मसीह के शरीर से करता है
आत्मिक उपहारों, एकता और प्रेम के बारे में सिखाते हुए
कुरिन्थुस एक बड़ा और व्यस्त शहर था। वहां यीशु मसीह के गिरजे के कई सदस्य रहते थे। लेकिन वे सभी विभिन्न स्थानों से और एक दूसरे से बहुत भिन्न थे। पौलुस उनके बीच एकता लाने और उन्हें एक-दूसरे में अच्छाई देखने में मदद करना चाहता था। इसलिए उसने उन्हें एक पत्र लिखा।
1 कुरिन्थियों 1:11–13
अपने पत्र में, पौलुस ने संतों से कहा था कि उन सभी को परमेश्वर से विशेष उपहार मिले थे। कुछ लोगों को विश्वास का उपहार मिला। अन्य लोगों को चमत्कार करने का उपहार मिला था। कुछ बुद्धिमान थे, और कुछ दूसरों को चंगाई दे सकते थे। कुछ लोग अन्य भाषाएं बोल सकते थे। सभी संतों के पास विभिन्न उपहार थे, लेकिन वे सभी परमेश्वर से मिले थे।
1 कुरिन्थियों 12:3–11, 29–30
पौलुस ने सिखाया था कि भले ही संत एक-दूसरे से भिन्न थे, लेकिन यीशु में उनका विश्वास उन्हें निकट लाया था। जब उन्होंने यीशु की शिक्षाओं का अनुसरण करने, बपतिस्मा लेने और उसके गिरजे में शामिल होने का निर्णय लिया, तो वे यीशु मसीह में एक होकर एक समूह बन गए थे।
1 कुरिन्थियों 12:27
पौलुस ने कहा था कि गिरजा एक शरीर की तरह है, जिसमें सिर, बांहें, टांगें और पैर होते हैं। शरीर का प्रत्येक अंग भिन्न कार्य करता है। कान को बुरा नहीं लगना चाहिए क्योंकि यह आंख से भिन्न होता है। और सिर पैरों से यह नहीं कह सकता, “मुझे तुम्हारी कोई आवश्यकता नहीं है।” प्रत्येक अंग महत्वपूर्ण है, और वे सभी मिलकर काम करते हैं।
1 कुरिन्थियों 12:12–14
पौलुस ने कुरिन्थुस के संतों को “मसीह का शरीर” कहा। वह चाहता था कि वे शरीर के विभिन्न अंगों की तरह मिलक काम करें, अपनी प्रतिभाओं का उपयोग करके एक दूसरे की मदद करें और एक दूसरे को आशीष दें।
1 कुरिन्थियों 12:15–27
ऐसा करने के लिए लोगों को एक विशेष प्रकार के प्रेम की आवश्यकता थी, जोकि उदारता है। यह वही प्रेम है जो यीशु मसीह सभी के लिए रखता है। पौलुस ने कहा था कि उदारता का अर्थ है दूसरों के प्रति धैर्य रखना, भले ही वे निर्दयी हों। इसका अर्थ है असभ्य, स्वार्थी या ईर्ष्यालु न होना। इसका अर्थ सच्चाई से प्रेम करना और आशा रखना है।
(1 कुरिन्थियों 13:1–7; मोरोनी 7:4)
पौलुस ने कुरिन्थुस के संतों से कहा था कि उदारता हमेशा कायम रहती है। हमारे पास चाहे कोई भी अन्य उपहार हों, हम सभी के पास उदारता की भावना होनी चाहिए। हममें से किसी के पास भी उदारता की भावना हो सकती है यदि हम संपूर्ण हृदय से स्वर्गीय पिता से इसके लिए प्रार्थना करें और यीशु मसीह के सच्चे अनुयायी बनने का प्रयास करें।
1 कुरिन्थियों 13:1–3, 8; मोरोनी 7:48