1 कुरिन्थियों 6:16–20
पौलुस हमारे शरीरों की तुलना मंदिर से करता है।
परमेश्वर से मिले पवित्र उपहार
कुरिन्थुस समुद्र के किनारे बसा एक बड़ा शहर था। उस शहर में बहुत से लोग थे जो परमेश्वर की आराधना नहीं करते थे। पौलुस ने कुरिन्थुस के लोगों को यीशु के बारे में सिखाया था। बहुत से लोगों ने विश्वास किया और बपतिस्मा लिया।
प्रेरितों के काम 18:8–11
पौलुस के जाने के बाद, उसने सुना कि गिरजे के सदस्यों को कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। कुरिन्थुस में बहुत से लोग अपने शरीर के साथ कैसा व्यवहार या उसका उपयोग कैसे करना चाहिए, इस बारे में परमेश्वर की आज्ञाओं का पालन नहीं कर रहे थे।
1 कुरिन्थियों 6:13–18
पौलुस ने उन्हें एक पत्र लिखा। उसने कहा था कि हमारा शरीर परमेश्वर के मंदिर के समान है। हम मंदिर का सम्मान करते हैं क्योंकि यह परमेश्वर का घर है। हमें अपने शरीर का भी सम्मान करना चाहिए क्योंकि यह परमेश्वर से मिला उपहार है।
1 कुरिन्थियों 6:19–20
स्वर्गीय पिता चाहता है कि हम अपने शरीर का उपयोग अच्छे कामों के लिए करें। जब हम ऐसा करते हैं, तो पवित्र आत्मा हमारे साथ रह सकती है।
1 कुरिन्थियों 6:19
पौलुस ने कहा था कि यीशु मसीह ने अपने कष्टों को सहकर हमारी कीमत चुकाई थी। हम अपने शरीर के बारे में अच्छे निर्णय लेकर और यीशु की आज्ञाओं का पालन करके उसके प्रति अपना प्रेम प्रकट करते हैं। अपने शरीरों का मंदिर की तरह उपयोग करना परमेश्वर को उसके अद्भुत उपहार के प्रति कृतज्ञता प्रकट करना है।
1 कुरिन्थियों 6:20