धर्मशास्त्र की कहानियां
यीशु यरूशलेम में सवार होकर आता है—लोग अपने उद्धारकर्ता का स्वागत करते हैं


मत्ती 21:1–16

यीशु यरूशलेम में सवार होकर आता है

लोग अपने उद्धारकर्ता का स्वागत करते हैं

लोग यरूशलेम के बाहर यीशु से मिलने के लिए इंतजार करते हैं।

यह लगभग फसह के पर्व्ब का समय था, जो यहूदियों के लिए महत्वपूर्ण त्यौहार था। बहुत से लोग फसह के पर्ब्ब के लिए यरूशलेम गए थे। यीशु और उनके शिष्य भी गए थे। जब लोगों ने सुना कि यीशु आ रहा था, तो वे उससे मिलने गए थे।

मत्ती 14:181; यूहन्ना 12:12–13

यीशु और उनके शिष्य यरूशलेम की ओर जाते हुए।

जब यीशु और उसके शिष्य यरूशलेम के पास पहुंचे, तो उसने उनसे एक गधा लाने को कहा था। कई साल पहले, एक भविष्यवक्ता ने बताया था कि उद्धारकर्ता आन मान छोड़कर गदही के बच्चे पर सवार होकर आएगा।

मत्ती 21:1-7; जकर्याह 9:9 भी देखें।

यीशु यरूशलेम में प्रवेश करता है।

यीशु ने गधे पर सवार होकर नगर में प्रवेश किया था। लोग उसे देखकर बहुत खुश हुए थे। उन्होंने उसका स्वागत एक राजा की तरह किया था। उन्होंने गधे के चलने के लिए जमीन पर खजूर की डालियां और कपड़े बिछाए थे। उन्होंने परमेश्वर का धन्यवाद किया और पुकार कर कहा, “होशाना: धन्य है इस्राएल का राजा जो प्रभु के नाम से आता है।”

मत्ती 21:8–9; लूका 19:36–38; यूहन्ना 12:13

लोग यीशु को देखते हैं।

यरूशलेम में बहुत से लोग यह जानना चाहते थे कि यह सब क्या रहा था। उन्होंने पूछा, “यह कौन है?” कुछ अन्य लोगों ने उत्तर दिया कि वह नासरत का यीशु था।

मत्ती 21:10–11

यीशु मंदिर में लोगों को पैसों का लेन-देन करते देखता है।

इसके बाद यीशु मंदिर गया था। वहां कुछ लोग पैसों का लेन-देन कर रहे थे और बलि के लिए जानवरों को बेच रहे थे। यीशु को पता था कि वे बेईमानी कर रहे थे।

मत्ती 21:12

यीशु ने पैसे का लेन-देन कर रहे लोगों से मंदिर से बाहर निकल जाने को कहा था।

यीशु को पसंद नहीं था कि वे मंदिर में उपासना करने के इच्छुक लोगों से पैसे का लेन-देन कर रहे थे। उसने उन्हें मंदिर से बाहर निकाल दिया और उनकी मेजें उलट दी थी। उसने कहा, “मेरा घर प्रार्थना का घर कहलाएगा; परन्तु तुम उसे डाकुओं की खोह बनाते हो।”

मत्ती 15:12–13; यशायाह 56:7; यिर्मयाह 7:11 भी देखें।

यीशु मंदिर में लोगों को चंगा करता है।

जो लोग अंधे थे या चल नहीं सकते थे, वे मंदिर में यीशु के पास आए और उसने उन्हें चंगा किया था। बच्चों ने “होशाना” कहकर यीशु की स्तुति की और कहा कि वह उद्धारकर्ता था।

मत्ती 21:14–15

यीशु याजकों और शास्त्रियों से बात करता है।

जब कुछ याजकों और शास्त्रियों ने यीशु के कार्यों को देखा और बच्चों को कहता सुना, तो वे क्रोधित हो गए। यीशु ने उन्हें उस पवित्र शास्त्र की बातें याद दिलाई जिसमें कहा गया है कि परमेश्वर बच्चों के मुंह से परिपूर्ण स्तुति करेगा।

मत्ती 21:15; भजन 8:2 भी देखें।