परिचय
नए नियम के बारे में
यीशु मसीह और उसके अनुयायियों की कहानी
बाइबल के दो भाग हैं: पुराना नियम और नया नियम। पुराने नियम में बहुत पहले के भविष्यवक्ताओं द्वारा लिखे गए लेख हैं। इनमें से कुछ भविष्यवक्ताओं ने लिखा था कि परमेश्वर ने उद्धारकर्ता भेजने की प्रतिज्ञा की थी। वह परमेश्वर का पुत्र होगा और हमें पाप और मृत्यु से बचाएगा ताकि हम फिर से परमेश्वर के साथ रह सकें।
यशायाह 53:3–5; याकूब 7:11; मूसा 4
नया नियम बताता है कि यह प्रतिज्ञा कैसे पूरी हुई थी। यह परमेश्वर के पुत्र यीशु मसीह के जन्म के बारे में बताता है।
लूका 2:4–7
नया नियम भी यीशु के जीवन के बारे में बताता है। वह यहूदियों के बीच रहा और उसने हमें सिखाया कि हमें कैसे जीना चाहिए ताकि हम एक दिन स्वर्गीय पिता के पास लौट सकें।
मत्ती 5:1–2
यीशु ने लोगों को आशीष दी और उनकी सेवा की। उसने उनके लिए कई चमत्कार किए, जैसे बीमार लोगों को चंगा करना और मरे हुओं को जीवित करना।
मत्ती 4:23
यीशु ने अपने अनुयायियों में से बारह को प्रेरित चुना था। उसने उन्हें अपने गिरजे का मार्गदर्शन करने का अधिकार दिया था।
लूका 9:1–2
क्योंकि वह हमसे प्रेम करता है, इसलिए यीशु ने हमारे सारे दर्द, दुख और पाप को अपने ऊपर ले लिया था। वह हमारे लिए मरा था। फिर, तीन दिन बाद, उसने मृत्यु पर विजय पायी और पुनर्जीवित हुआ था! यीशु मसीह जीवित है और उसके कारण हम अपने पापों का पश्चाताप कर सकते हैं और मरने के बाद फिर से जीवित हो सकते हैं।
जो लोग यीशु को जानते और उससे प्रेम करते थे, उन्होंने इन सब के बारे में लिखा था। उसके प्रेरितों ने गिरजे के सदस्यों को यीशु मसीह में विश्वास बढ़ाने में मदद करने के लिए पत्र लिखे थे। उन्होंने जो लिखा, वह कई वर्षों से सुरक्षित रखा गया है। अब आप उन्हें नये नियम में पढ़ सकते हैं और सीख सकते हैं कि यीशु मसीह का अनुसरण कैसे करें।
लूका 1:1–4