धर्मशास्त्र की कहानियां
यूहन्ना बपतिस्मा देनेवाले का जन्म होता है—परमेश्वर इलीशिबा और जकरयाह से की गई प्रतिज्ञा निभाता है


लूका 1:5–25, 57–80

यूहन्ना बपतिस्मा देनेवाले का जन्म होता है

परमेश्वर इलीशिबा और जकरयाह से की गई प्रतिज्ञा निभाता है

जकरयाह और इलीशिबा संतान प्राप्ति के लिए प्रार्थना करते हुए।

जकरयाह और इलीशिबा विश्वासी लोग थे जो परमेश्वर से प्रेम करते थे। उन्होंने संतान प्राप्ति के लिए प्रार्थना की थी। अब वे बहुत बूढ़े हो चुके थे और उनकी अभी कोई संतान नहीं थी।

लूका 1:5–7

जकरयाह मंदिर में सेवा करते हुए।

जकरयाह एक याजक था जो यरूशलेम के मंदिर में सेवा करता था। एक दिन, उसे मंदिर के एक पवित्र कक्ष में अगरबत्ती जलाने के लिए चुना गया था।

लूका 1:8–10

स्वर्गदूत जकरयाह को दिखाई देते हुए।

अचानक, एक स्वर्गदूत दिखाई दिया था! जकरयाह डर गया था। स्वर्गदूत ने कहा, “जकरयाह, मत डर, क्योंकि तेरी प्रार्थना सुन ली गई है।” उसने कहा कि जकरयाह और इलीशिबा को एक पुत्र होगा। उन्हें उसका नाम यूहन्ना रखना होगा। स्वर्गदूत ने कहा कि यूहन्ना को एक महत्वपूर्ण काम करना है। जब उद्धारकर्ता आएगा तो वह लोगों को उसका स्वागत करने के लिए तैयार होने में मदद करेगा।

लूका 1:12–17

जकरयाह स्वर्गदूत से बात करते हुए।

जो स्वर्गदूत ने कहा था जकरयाह को उस पर विश्वास नहीं हुआ था। वह और इलीशिबा बहुत बूढ़े हो चुके थे और उनके बच्चे पैदा नहीं हो सकते थे। स्वर्गदूत ने कहा कि क्योंकि जकरयाह ने उसके संदेश पर विश्वास नहीं किया, इसलिए वह यूहन्ना के जन्म होने तक बोल नहीं सकेगा।

लूका 1:18–20

जकरयाह मंदिर से बाहर जाते हुए। वह बोलने में असमर्थ है।

लोग सोच रहे थे कि जकरयाह को मंदिर से बाहर आने में इतना समय क्यों लग रहा था। जब वह बाहर आया तो वह बोल नहीं सकता था। वे समझ गए थे कि कुछ विशेष घटना हुई थी।

लूका 1:21–23

इलीशिबा और जकरयाह अपने नवजात शिशु को लिए हुए।

महीनों बाद, इलीशिबा को बच्चा हुआ, ठीक वैसे ही जैसा स्वर्गदूत ने प्रतिज्ञा की थी। उनके परिवार और साथी बहुत खुश थे! वे बच्चे से मिलने आए थे।

लूका 1:57–59

इलीशिबा और जकरयाह बच्चे को नाम देते हुए।

उन्होंने सोचा कि बच्चे का नाम उसके पिता की तरह जकरयाह रखा जाना चाहिए। इलीशिबा ने कहा, “उसका नाम यूहन्ना रखा जाएगा।” उन्होंने जकरयाह से पूछा, जो अभी भी बोल नहीं सकता था। उसने लिखा, “उसका नाम यूहन्ना है।” सब लोग हैरान हो गए थे।

लूका 1:59–63

जकरयाह ने कहा कि बच्चा एक भविष्यवक्ता बनेगा।

अचानक, जकरयाह फिर से बोलने लगा था। उसने परमेश्वर को धन्यवाद दिया और पवित्र आत्मा से भर गया था। उसने सभी को बताया कि परमेश्वर ने अपने लोगों से की गई प्रतिज्ञाओं को याद रखा है। उसने कहा कि यूहन्ना एक भविष्यवक्ता बनेगा। यूहन्ना लोगों को पश्चाताप करना और बपतिस्मा लेना सिखाएगा। वह उन्हें यीशु मसीह से सीखने के लिए तैयार होने में मदद करेगा।

लूका 1:64–80