रोमियों 8:18–39
कोई भी बात हमें मसीह के प्रेम से अलग नहीं कर सकती
यह जीवन के कठिन समय के लिए प्रतिज्ञा है
रोम एक बहुत बड़ा शहर था जिसमें बहुत सारे लोग रहते थे। इनमें से कुछ लोग यीशु मसीह के अनुयायी थे, लेकिन अधिकांश लोग नहीं थे। रोम में बहुत से लोग उन बातों पर विश्वास करते थे जो यीशु की शिक्षाओं से बहुत भिन्न थी। कभी-कभी रोम में लोग गिरजे के सदस्यों के साथ अनुचित व्यवहार करते थे।
प्रेरित पौलुस ने रोम के संतों को एक पत्र लिखा। वह उन्हें यह बताना चाहता था कि भले ही जीवन कभी-कभी कठिन होता है, लेकिन परमेश्वर के पास उन्हें देने के लिए बहुत सारी आशीषें हैं। यदि हम परमेश्वर से प्रेम करते हैं, तो वह हमारे जीवन की कठिनाइयों को भी भलाई उत्पन्न करने मदद कर सकता है।
रोमियों 8:18, 28
पौलुस ने लिखा था कि कोई भी बात हमें यीशु मसीह के प्रेम से अलग नहीं कर सकती है। हमारी चुनौतियां कितनी भी कठिन क्यों न हों, वह हमें उनका सामना करने में मदद कर सकता है।
रोमियों 8:31, 35–39