धर्मशास्त्र की कहानियां
यीशु, स्त्री और कुआं—जीवन के जल के बारे में शिक्षा


यूहन्ना 4

यीशु, स्त्री और कुआं

जीवन के जल के बारे में शिक्षा

यीशु पानी लेने के लिए एक कुएं पर रुका था।

यीशु और उसके शिष्य गलील की ओर जाते हुए सामरिया से होकर जा रहे थे। वे एक कुएं पर पानी लेने के लिए रूके थे। जब यीशु वहां विश्राम कर रहा था, तो उसके शिष्य भोजन खरीदने चले गए थे।

यूहन्ना 4:3–8

यीशु कुएं पर एक स्त्री से पानी मांगते हुए।

सामरिया की एक स्त्री अपना घड़ा पानी से भरने के लिए कुएं पर आई थी। यीशु ने उससे पानी पिलाने को कहा। स्त्री को आश्चर्य हुआ था। यीशु यहूदी था, और अधिकांश यहूदी लोग सामरियों से बात नहीं करते थे।

यूहन्ना 4:7–9

यीशु उस स्त्री को सुसमाचार के बारे में सिखाते हुए।

यीशु ने उससे कहा था कि जो लोग कुएं से जल पीते हैं वह फिर प्यासे हो जाते हैं। लेकिन वह उसे अनंत जीवन का “जीवन का जल” दे सकता था, और वह कभी प्यासी नहीं होगी। स्त्री ने कहा था कि उसे इस “जीवन का जल” में से कुछ चाहिए।

यूहन्ना 4:10–14

यीशु स्त्री से कहते हुए कि वह अपने पति को ले आए।

यीशु ने उससे कहा कि वह अपने पति को बुला लाए। उसने कहा, “मैं बिना पति की हूं।” यीशु ने कहा कि उसके पांच पति थे, और वह जिस पुरुष के साथ रहती थी वह उसका पति नहीं था।

यूहन्ना 4:16–18

यीशु ने स्त्री से कहते हुए कि वह उद्धारकर्ता है।

उस स्त्री आश्चर्य हुआ था कि यीशु उसके बारे में ये बातें जानता था। उसने कहा कि वह जानती थी कि उद्धारकर्ता शीघ्र ही आने वाला है। यीशु ने उससे कहा था कि वह उद्धारकर्ता है।

यूहन्ना 4:19, 25–26

यीशु कुएं के पास बहुत से लोगों को सिखाते हुए।

स्त्री अपना घड़ा कुएं पर छोड़कर नगर में चली गई। उसने कई लोगों को बताया कि उसे उद्धारकर्ता मिल गया था। उसने उन्हें आकर उसकी शिक्षा सुनने के लिए आमंत्रित किया था। इस स्त्री के कारण, बहुत से सामरी लोगों ने यीशु मसीह पर विश्वास किया था।

यूहन्ना 4:28–29, 39–42