मरकुस 12:41–44
विधवा और दो दमडिय़ां
यीशु बलिदान के बारे में सिखाता है
यीशु यरूशलेम के मंदिर में गया था। जब वह वहां था, तो उसने देखा कि लोग मंदिर के काम के लिए पैसे दे रहे थे। कई धनवानों ने बहुत सारा पैसा दान दिया था।
मरकुस 12:41
फिर गरीब विधवा ने दो सिक्के दिए जिन्हें दमड़ी कहा जाता था। यह बहुत अधिक तो नहीं थी, लेकिन उसके पास यही सारा धन था।
मरकुस 12:42, 44
यीशु ने विधवा को देखा और अपने शिष्यों को बुलाकर उनसे कहा कि वे आकर देखें जो उसने दान दिया है।
मरकुस 12:43
यीशु ने कहा कि विधवा ने सब से बढ़कर दान दिया था। धनवानों ने बहुत सारा धन दिया था, लेकिन यह उनके कुल धन का एक छोटा सा हिस्सा ही था। विधवा ने बेशक बहुत थोड़ा धन दिया, लेकिन उसने अपना सब कुछ दे दिया था।
मरकुस 12:43–44