धर्मशास्त्र की कहानियां
लोग एक पापी स्त्री को दंड देना चाहते हैं—“जा, और फिर पाप न करना”


यूहन्ना 8:1–11

लोग एक पापी स्त्री को दंड देना चाहते हैं

“जा, और फिर पाप न करना”

यीशु मंदिर में सिखाता हुआ।

एक दिन सुबह-सुबह यीशु मसीह यरूशलेम के मंदिर गया था। बहुत से लोग उसके उपदेश सुनने के लिए उसके चारों ओर जमा थे।

यूहन्ना 8:1–2

यहूदी मार्गदर्शक एक स्त्री को यीशु के पास लाते हैं।

जब यीशु उपदेश दे रहा था, तब कुछ यहूदी मार्गदर्शक एक स्त्री को यीशु के पास लाए थे। उसे परमेश्वर की आज्ञा का उल्लंघन करते हुए पकड़ा गया था। व्यवस्था के अनुसार, उस स्त्री को पत्थर फेंककर मार दिया जाना चाहिए था।

यूहन्ना 8:3–5

वे मार्गदर्शक यीशु से पूछते हैं कि उस स्त्री को क्या दंड दिया जाना चाहिए।

मार्गदर्शकों ने यीशु से पूछा कि उसका क्या किया जाना चाहिए। वे यीशु को परखने की कोशिश कर रहे थे। वे जानते थे कि वह नहीं चाहेगा कि उस स्त्री को कोई नुकसान पहुंचे। लेकिन यदि यीशु कहता कि उस स्त्री को दंड नहीं दिया जाना चाहिए, तो वे कह सकते थे कि वह व्यवस्था का पालन नहीं कर रहा था।

यूहन्ना 8:6

यीशु जमीन में लिखता है।

लेकिन यीशु ने उन्हें कोई उत्तर नहीं दिया। वह जमीन पर झुक गया और मिट्टी पर लिखने लगा। उन लोगों ने उससे फिर पूछा कि उन्हें क्या करना चाहिए था।

यूहन्ना 8:6–7

यीशु मार्गदर्शकों को जवाब देता है।

अंत में, यीशु खड़े हुआ और चारों ओर लोगों की ओर देखा। उसने कहा कि यदि उनमें से जिस किसी ने कभी कोई पाप नहीं किया हो, वह उस स्त्री पर पहला पत्थर फेंक सकता था।

यूहन्ना 8:7

यीशु मिट्टी पर लिखने लगता है।

फिर यीशु दोबारा नीचे झुका और मिट्टी पर लिखने लगा। सभी लोगों को पता था कि उन्होंने भी पाप किए थे। वे एक-एक करके, वहां से निकल गए।

यूहन्ना 8:8–9

यीशु उस स्त्री से कहता है कि उसे क्षमा कर दिया गया है।

यीशु ने चारों ओर देखा और वहां केवल उस स्त्री को ही खड़ा पाया। उसने उससे पूछा कि उसे दंड देने वाले सभी लोग कहां चले गए हैं। उसने उसे बताया कि वे सब चले गए थे। यीशु ने उस स्त्री से कहा, “जा, और फिर पाप न करना।” उस समय से वह स्त्री यीशु पर विश्वास करने लगी थी।

यूहन्ना 8:9–11; जोसफ स्मिथ अनुवाद, यूहन्ना 8:11; यूहन्ना 8:11, फुटनोट सी में।