लूका 17:11–19
यीशु कोढ़ से पीड़ित दस पुरुषों को चंगा करता है
धन्यवाद का महत्व
जब यीशु यात्रा कर रहा था, तब वह एक गांव में पहुंचा और उसने वहां दस ऐसे पुरुषों को देखा जो बहुत ही गंभीर त्वचा रोग कोढ़ से पीड़ित थे। कोढ़ से पीड़ित लोगों को अपने परिवार सहित सभी से दूर रहना पड़ता था, ताकि वे दूसरों को यह रोग न फैलाएं।
लूका 17:11–12
उन लोगों ने यीशु को पुकारा और उससे उन्हें ठीक करने की विनती की थी। यीशु ने उनसे कहा कि वे नगर के याजकों के पास जाएं। केवल याजक ही यह निर्णय ले सकते थे कि क्या वे फिर से अन्य लोगों के साथ रह सकते हैं या नहीं।
लूका 17:13–14; लैव्यवस्था 14:2–3 भी देखें
जब दस पीड़ित पुरुष याजकों से मिलने जा रहे थे, तभी चमत्कार हुआ था। उनका रोग ठीक हो गया था। वे चंग हो गए थे।
लूका 17:14
जब उनमें से एक पुरुष ने देखा कि वह चंगा हो गया था, तो वह मुड़ा और ऊंची आवाज में परमेश्वर का धन्यवाद किया था। वह सामरी था।
लूका 17:15–16
वह व्यक्ति यीशु के चरणों में गिरा और उसने यीशु के कार्य के लिए उसका धन्यवाद किया था। यीशु ने पूछा था कि चंगाई पाए बाकी नौ लोग कहां थे? केवल एक ही व्यक्ति उसे धन्यवाद देने वापस आया था! तब यीशु ने उस व्यक्ति से कहा, “उठकर चला जा; तेरे विश्वास ने तुझे चंगा किया है।”
लूका 17:16–19