लूका 24:13–25
यीशु दो शिष्यों को दिलासा देता है
इम्माऊस के मार्ग पर एक साथ चलना
जिस दिन यीशु पुनर्जीवित हुआ, दो शिष्य यरूशलेम से इम्माऊस नामक शहर की ओर पैदल जा रहे थे। वे यीशु के अनुयायी थे, और वे दुखी थे। वे यीशु की मृत्यु और पिछले कुछ दिनों में हुई अन्य बातों के बारे में एक-दूसरे से बात कर रहे थे।
लूका 24:13–14
जब वे चल रहे थे, यीशु आया और उनके साथ चलने लगा, लेकिन उन्हें नहीं पता था कि वह यीशु था। उसने पूछा कि वे किस बारे में बात कर रहे है और दुखी क्यों है ।
लूका 24:15–17
वे आश्चर्यचकित थे कि वह नहीं जानता था कि क्या हुआ है । उन्होंने उसे यीशु के बारे में बताया। वे सोचते थे कि वह उनका उद्धारकर्ता होगा, लेकिन वह मर चुका था।
लूका 24:18–21
उन्होंने यह भी कहा कि कुछ औरतें उसकी कब्र पर गई थी, लेकिन यीशु का शरीर गायब था। स्वर्गदूतों ने महिलाओं को बताया कि यीशु जी उठा है ।
लूका 24:21–24
यीशु ने उन्हें सिखाया कि पवित्र शास्त्रों में उद्धारकर्ता के बारे में क्या कहा गया था। उसने कहा कि भविष्यवक्ताओं ने सिखाया था कि उद्धारकर्ता मारा जाएगा और फिर से जी उठेगा।
लूका 24:25–27
जब वे इम्माऊस पहुंचे, तो दिन ढल चुका था। दोनों शिष्यों ने यीशु को अपने साथ रहने के लिए कहा। यीशु उनके साथ भोजन करने बैठ गया। उसने रोटी ली, उसे आशीषित किया, और उसे शिष्यों को दिया। उस पल में, वे जान गए थे कि यह यीशु ही था। अचानक वह गायब हो गया।
लूका 24:29–31
दोनों शिष्यों ने बताया कि जब यीशु उन्हें पवित्र शास्त्रों से सीखा रहा था तब उन्होंने अपने हृदयों में कितनी गर्मजोशी महसूस की थी। वे अन्य शिष्यों को यह बताने के लिए यरूशलेम वापस गए थे कि उन्होंने यीशु को देखा था।
लूका 24:32–35