धर्मशास्त्र की कहानियां
ज्योति की संतान—यीशु मसीह में विश्वास रखते हुए, उसके पुनः आगमन की प्रतीक्षा करना


1 और 2 थिस्सलुनीकियों

ज्योति की संतान

यीशु मसीह में विश्वास रखते हुए, उसके पुनः आगमन की प्रतीक्षा करना

पौलुस थिस्सलनिका के लोगों को पत्र लिखते हुए।

पौलुस के समय के संत उस दिन के लिए उत्साहित थे जब यीशु मसीह फिर से पृथ्वी पर आएगा। थिस्सलनिका नाम के स्थान पर संतों के लिए जीवन कठिन होता जा रहा था। वे सोचने लगे कि क्या इसका अर्थ यह है कि यीशु बहुत जल्द आने वाला है। पौलुस ने उनकी मदद के लिए पत्र लिखे थे।

1 थिस्सलुनीकियों 4:16–18; 5:1–2; 2 थिस्सलुनीकियों 1:4–10

परिवार सोते हुए।

पौलुस ने कहा था कि कोई नहीं जानता कि यीशु कब दोबारा आएगा। कुछ लोगों के लिए यह एक आश्चर्य की बात होगी, जैसे रात में सोते समय कोई चोर आ जाए।

1 थिस्सलुनीकियों 5:2–3; 2 थिस्सलुनीकियों 2:2

खुश परिवार तेल के दीपक की तेज रोशनी में एक साथ बैठा हुआ।

लेकिन पौलुस ने संतों से कहा था कि वे अंधकार में नहीं थे। क्योंकि वे यीशु मसीह का अनुसरण करते थे, इसलिए संत ज्योति की संतान थे!

1 थिस्सलुनीकियों 5:4–5

खुश परिवार दूसरे परिवार के साथ सुसमाचार साझा करते हुए।

पौलुस ने समझाया था कि यीशु के पुनः आगमन से पहले, बहुत से लोग सच्चाई से दूर हो जाएंगे। वह चाहता था कि संत, ज्योति की संतान, यीशु का अनुसरण और उसके आगमन की प्रतीक्षा करते रहें। यदि हम ऐसा करते हैं, तो दुनिया में चाहे जो भी हो रहा हो, हम यीशु के लौटने पर तैयार रहेंगे।

1 थिस्सलुनीकियों 4:5; 2 थिस्सलुनीकियों 2:3