धर्मशास्त्र की कहानियां
अंतिम भोज—यीशु प्रभुभोज आरंभ करता है


मत्ती 26; लूका 22; यूहन्ना 13–14

अंतिम भोजन

यीशु प्रभुभोज आरंभ करता है

यरूशलेम में यीशु और उसके प्रेरित।

यीशु और उसके प्रेरित फसह का पर्व्व मनाने के लिए यरूशलेम में थे। यहूदी लोग हर साल फसह का पर्व्व मनाते थे। इससे उन्हें यह याद रखने में मदद मिलती थी कि, कई साल पहले, उनके परिवार मिस्र में गुलाम थे, और परमेश्वर ने उन्हें निकलने में मदद की थी।

निर्गमन 12:27

यीशु और उसके प्रेरित मेज के चारों ओर एकत्रित हुए थे।

जब वे यरूशलेम में थे, यीशु और उसके प्रेरितों ने मिलकर एक विशेष भोज किया। यीशु उनके साथ यह भोज साझा करने के लिए उत्सुक था।

लूका 22:7–15

यीशु, अपने प्रेरितों में से एक के पैर धोता हुआ।

भोजन करने के बाद, यीशु ने एक कटोरे में पानी भरा। वह अपने प्रेरितों के पैर धोने लगा।

यूहन्ना 13:4–5

पतरस पूछ रहा है कि यीशु उनके पैर क्यों धो रहा है।

जब पतरस की बारी आई, तो वह पूछता है कि यीशु ऐसा क्यों कर रहा है । पैर धोना एक ऐसा कार्य था जो आमतौर पर केवल सेवक ही करते थे।

यूहन्ना 13:6

यीशु अपने प्रेरितों को सिखाते हुए कि एक दूसरे से प्रेम कैसे करना है।

यीशु ने कहा कि वह उनके लिए उदाहरण बनने के लिए उनके पैर धो रहा था। वह चाहता था कि वे एक-दूसरे की सेवा और प्रेम करें जैसा कि उसने उन्हें प्रेम किया था। यदि वे ऐसा करते हैं, तो लोग जान जाएंगे कि वे उसके शिष्य हैं।

यूहन्ना 13:14–16, 34–35

यीशु के साथ बात करता हुआ पतरस।

यीशु ने अपने शिष्यों से कहा था कि वह जल्द ही मारा जाएगा। पतरस ने कहा कि वह यीशु के लिए मरने को तैयार हैं।

यूहन्ना 13:36–38

यीशु पतरस को जवाब देते हुए।

लेकिन यीशु जानता था कि कठिन समय आने वाला हैं। उसने पतरस से कहा कि अगली सुबह मुर्गे के बांग देने पहले पतरस तीन बार बोलेगा कि वह यीशु को नहीं जानता।

यूहन्ना 13:38

यीशु अपने प्रेरितों को पवित्र आत्मा के बारे में सिखाता हुआ।

यीशु जानता था कि उसके प्रेरित चिंतित और भयभीत हो सकते हैं। उसने प्रतिज्ञा की थी कि परमेश्वर उन्हें पवित्र आत्मा भेजेगा। पवित्र आत्मा उन्हें सांत्वना देगी, उन्हें सिखाएगी, और यीशु ने उन्हें जो सिखाया था उसे याद रखने में उनकी सहायता करेगी। उसने उनसे कहा कि चिंतित या भयभीत न हों। उसने कहा, "यदि तुम मुझ से प्रेम रखते हो, तो मेरी आज्ञाओं का पालन करोगे।"

यूहन्ना 14:1, 15–16, 26–27

प्रभुभोज के लिए रोटी तोड़ता हुआ यीशु।

फिर यीशु ने कुछ ऐसा विशेष किया जिससे उसके प्रेरित उसे हमेशा याद रख सके । उसने उन्हें प्रभुभोज दिया। सबसे पहले, उसने रोटी को आशीष दी, इसे टुकड़ों में तोड़ा, और इसे अपने प्रेरितों को दिया। यीशु ने उनसे कहा कि जब वे इस रोटी खाएं तो उसके शरीर को याद करें। उसने उनसे कहा कि वे याद रखें कि वह उनके लिए अपने प्राण देगा।

मत्ती 26:26; लूका 22:19

यीशु प्रभुभोज के लिए मदिरा को आशीष देता हुआ।

इसके बाद यीशु ने एक प्याले में मदिरा डाली। उसने मदिरा को आशीषित किया और प्रेरितों को इसे पीने के लिए कहा। यीशु ने उनसे कहा कि जब वे इस मदिरा को पीते हैं तो उसके लहू को याद करें। उसने उन्हें यह याद रखने के लिए कहा कि वह सभी लोगों के दर्द और पापों के लिए पीड़ा सहेगा, खून बहाएगा और मारा जाएगा ताकि हम पश्चाताप और क्षमा प्राप्त कर सकें।

मत्ती 26:27–28; लूका 22:20

यीशु अपने प्रेरितों को उसकी आज्ञाओं का पालन करना सिखाता हुआ।

तब यीशु ने समझाया कि वह एक दाखलता के समान है, और उसके शिष्य शाखाओं के समान हैं। यदि कोई शाखा दाखलता से जुड़ी रहती है, तो इसमें फल उगते हैं। एक शाखा जो दाखलता से जुड़ी नहीं रहती वह मर जाती है और फल नहीं उगा सकती है। यीशु चाहता था कि उसके शिष्य एक-दूसरे से प्रेम और उसकी आज्ञाओं का पालन करके हमेशा उसके निकट रहें।

यूहन्ना 15:4–12

यीशु और उसके प्रेरित गतसमनी की ओर चलते हुए।

इन बातों को सिखाने के बाद, यीशु और उसके प्रेरितों ने स्तुतिगीत गाया। वे गतसमनी नामक बगीचे की ओर गए।

मत्ती 26:30