धर्मशास्त्र की कहानियां
यीशु लाजर को फिर से जीवित करता है—“पुनरुत्थान और जीवन मैं ही हूं”


यूहन्ना 11:1–46

यीशु लाजर को फिर से जीवित करता है

“पुनरुत्थान और जीवन मैं ही हूं”

मरियम, मार्था और लाजर।

मरियम, मार्था और लाजर बैतनिय्याह नाम के गांव में रहते थे। वे यीशु में विश्वास करते थे, और यीशु उनसे प्रेम करता था। मरियम और मार्था लाजर की बहनें थी।

यूहन्ना 11:1, 5

लाजर बीमार हो जाता है।

लाजर बहुत बीमार हो गया था। यीशु दूसरे नगर में था। मरियम और मार्था ने उन्हें संदेश भेजा कि उसका साथी बीमार था।

यूहन्ना 11:1–3

यीशु कहता है कि लाजर फिर से जीवित हो जाएगा।

यीशु ने दो दिन तक प्रतीक्षा की थी। फिर उसने अपने शिष्यों से कहा कि वे बैतनिय्याह जाएंगे। शिष्यों को चिंता थी क्योंकि बैतनिय्याह के पास रहने वाले कुछ लोग यीशु को नुकसान पहुंचाना चाहते थे। लेकिन यीशु लाजर की मदद करना चाहता था। यीशु ने कहा कि पहले ही लाजर मर चुका था, और वह उसे फिर से जीवित करने वाला था।

यूहन्ना 11:6–16

मार्था यीशु से मिलती है।

मार्था यीशु से नगर के बाहर मिली थी। वह कहती है कि अगर यीशु पहले आ गया होता तो लाजर नहीं मरता। यीशु ने वादा किया था कि लाजर फिर से जीवित हो जाएगा।

यूहन्ना 11:17–24

मार्था यीशु से बात करती है।

यीशु ने कहा था, “पुनरुत्थान और जीवन मैं ही हूं।” उसने मार्था से पूछा कि क्या वह उस पर विश्वास था। उसने कहा, “मैं विश्वास कर चुकी हूं, कि परमेश्वर का पुत्र मसीह जो जगत में आनेवाला था, वह तू ही है।”

यूहन्ना 11:25–27

मार्था, मरियम और यीशु

मार्था घर वापस गई और मरियम को बताया कि यीशु आ गया था। मरियम आई और यीशु के चरणों में गिरकर अपने भाई के बारे में रोने लगी थी। यीशु भी रोया था। वह लाजर, मरियम और मार्था से प्रेम करता था।

यूहन्ना 11:28–36

यीशु उस गुफा में जाता है जहां लाजर को दफनाया गया है।

यीशु, मार्था, मरियम और अन्य लोग उस गुफा में गए जहां लाजर को दफनाया गया था। एक बड़े पत्थर से गुफा के द्वार को ढका हुआ था। यीशु ने पत्थर को हटाने को कहा था।

यूहन्ना 11:38–39

यीशु मार्था से उस पर विश्वास करने के लिए कहता है।

लेकिन मार्था ने यीशु को बताया था कि लाजर मरे हुए को चार दिन हो चुके थे। यीशु ने मार्था को अपने वादे की याद दिलाई थी। उसने उससे विश्वास करने को कहा था।

यूहन्ना 11:39–40

यीशु लाजर को बाहर आने को कहता है।

तब यीशु ने अपने पिता से प्रार्थना की थी। हमेशा उसकी प्रार्थना सुनने के लिए उसने परमेश्वर को धन्यवाद दिया था। यीशु चाहता था कि लोग यह विश्वास करें कि परमेश्वर ने उसे उद्धारकर्ता के रूप में भेजा था। फिर यीशु ने ऊंची आवाज कहा, “हे लाजर, बाहर निकल आ।”

यूहन्ना 11:41–43

लाजर गुफा से बाहर निकलता है।

लाजर गुफा से बाहर निकल आया था। वह अभी भी उस कपड़े और चादर में लिपटा हुआ था जिनमें उसे दफनाया गया था। यीशु ने लोगों से कहा कि वे उस पर लिपटे कपड़ों को खोल दें। उस दिन वहां मौजूद कई लोगों का अब विश्वास हो गया ​​था कि यीशु वास्तव में उद्धारकर्ता, परमेश्वर के पुत्र था।

यूहन्ना 11:44–45