मत्ती 16–17
यीशु ने अपने प्रेरितों को पौरोहित्य कुंजियां सौंपता है
“मैं इस पत्थर पर अपना गिरजा बनाऊंगा”
एक दिन यीशु ने अपने शिष्यों से पूछा कि लोग उसे क्या समझते थे। उनके शिष्यों ने उत्तर दिया कि कुछ लोग कहते हैं कि वह यूहन्ना बपतिस्मा देने वाला था। कुछ अन्य लोगों का मानना था कि वह पुराने नियम के कोई भविष्यवक्ता था जो वापस लौट आया था।
मत्ती 16:13–14
फिर यीशु ने अपने शिष्यों से पूछा कि वे उसे कौन समझते थे। पतरस ने कहा था, “तू मसीह है, जीवित परमेश्वर का पुत्र है।”
मत्ती 16:15–16
पतरस की यह बात सुनकर यीशु प्रसन्न हुआ था। उसने पतरस से कहा कि उसे यीशु के बारे में दूसरों से पता नहीं चला था। स्वर्गीय पिता ने उसे यह बात बताई थी।
मत्ती 16:17
यीशु ने पतरस से कहा, “मैं इस पत्थर पर अपना गिरजा बनाऊंगा।” फिर उसने पतरस को पौरोहित्य कुंजियां, या परमेश्वर से अधिकार देने का प्रतिज्ञा की थी, ताकि वह और अन्य प्रेरित पृथ्वी पर उसके गिरजे का मार्गदर्शन कर सकें।
मत्ती 16:18–19
कुछ दिनों बाद, यीशु पतरस, याकूब और यूहन्ना को प्रार्थना करने के लिए ऊंचे पर ले गया था।
मत्ती 171; लूका 11
जब यीशु प्रार्थना कर रहा था, तब उसका चेहरा सूर्य के समान चमक रहा था। उसके वस्त्र भी चमक रहे थे।
मत्ती 17:2; लूका 9:29
पुराने नियम के दो भविष्यवक्ता, मूसा और एलियाह, प्रकट हुए थे। उन्होंने यीशु से उसकी मृत्यु और पुनरुत्थान के बारे में बताया था, जो जल्द ही यरूशलेम में होने वाला था। पतरस ने यीशु से कहा, “प्रभु, हमारे लिए यहां रहना अच्छा है।”
मत्ती 17:3–4; लूका 9:30–33 (देखें जोसफ स्मिथ अनुवाद में फुटनोट 31ए)
जब पतरस बोल रहा था, तभी एक चमकदार बादल ने उन्हें घेर लिया था। उन्होंने परमेश्वर की वाणी यह कहते हुए सुनी, “यह मेरा प्रिय पुत्र है, जिस से मैं प्रसन्न हूं: इस की सुनो।” पतरस, याकूब और यूहन्ना डर गए और जमीन पर गिर पड़े थे।
मत्ती 17:5–6
यीशु ने अपने प्रेरितों को छुआ और कहा, “उठो, और डरो मत।” उन्होंने आंखे उठाकर ऊपर देखा था। मूसा और एलियाह जा चुके थे। इसी पर्वत पर, पतरस, याकूब और यूहन्ना को पौरोहित्य कुंजियां मिलीं थी जिनका यीशु ने उनसे प्रतिज्ञा की थी।
मत्ती 17:7–9; सिद्धांत और अनुबंध 27:12–13 भी देखें।