धर्मशास्त्र की कहानियां
यीशु मसीह अच्छा चरवाहा है—"मेरी भेड़ें मेरा शब्द सुनती हैं, और मैं उन्हें जानता हूं"


यहुन्ना 10:11

यीशु मसीह अच्छा चरवाहा है।

"मेरी भेड़ें मेरा शब्द सुनती हैं, और मैं उन्हें जानता हूं"

यीशु यरूशलेम में लोगों से बात करता हुआ।

यीशु ने यरूशलेम में लोगों से कहा था कि वह एक अच्छे चरवाहे के समान है। उसके शिष्य, या अनुयायी, उसकी भेड़ों के समान हैं। अच्छा चरवाहा अपनी भेड़ों से प्रेम करता है। वह प्रत्येक का नाम जानता है।

यूहन्ना 10:3, 14; हिलामन 15:13 भी देखें

चरवाहा अपनी भेड़ों को पुकारता हुआ।

भेड़ें अच्छे चरवाहे की आवाज पहचानती हैं। जब वह उन्हें बुलाता है, तो वे सुनती और आज्ञा मानती हैं।

यूहन्ना 10:4, 27

भेड़ों को ले जाता हुआ चरवाहा।

अच्छा चरवाहा अपनी भेड़ों की देखभाल करता है। वह उन्हें हरी-भरी चरागाहों की ओर ले जाता है, ठीक वैसे ही जैसे यीशु मसीह हमें अनन्त जीवन की ओर ले जाता है।

यूहन्ना 10:9–10, 28

काम पर रखा व्यक्ति भेड़ों को छोड़कर खतरे से भाग रहा है।

जब भेड़ों की देखभाल के लिए किसी अन्य व्यक्ति को काम पर रखा जाता है, तो वे उसका अनुसरण नहीं करती, क्योंकि वे उसकी आवाज नहीं पहचानती हैं। जब खतरा होता है, तो काम पर रखा व्यक्ति भाग जाता है। वह अच्छे चरवाहे के समान भेड़ों की परवाह नहीं करता है।

यूहन्ना 10:5, 12–13

अपनी भेड़ों की रक्षा करता हुआ चरवाहा।

जब खतरा होता है, तो अच्छा चरवाहा भागता नहीं है। वह अपनी भेड़ों की रक्षा के लिए वहीं रहता है। वह उनके लिए अपना जीवन देने को भी तैयार रहता है, ठीक वैसे ही जैसे यीशु मसीह ने हमारे लिए अपना जीवन दिया था ताकि हम अनन्त जीवन पा सकें।

यूहन्ना 10:11, 17–18

यीशु समझाता हुआ कि वह अमेरिका में अपनी अन्य भेड़ों से मिलने जाएगा।

यीशु ने यरूशलेम में लोगों को बताया था कि उसकी अन्य भेड़ें भी हैं जो अन्य स्थानों पर रहती हैं। यीशु ने कहा था कि वह उनसे भी मिलेगा, और वे उसकी शिक्षाओं को सुनेंगी। मॉरमन की पुस्तक यीशु द्वारा अमेरिका में अपनी कुछ अन्य भेड़ों से मिलने के बारे में बताती है।

यूहन्ना 10:16; 3 नफी 15:11–24