मत्ती 25:31–46
"वह मेरे ही साथ किया"
जब हम दूसरों की सेवा करते हैं, तो हम यीशु की सेवा करते हैं
यीशु मसीह ने अपने शिष्यों से कहा था कि स्वर्ग में अपने पिता के पास लौटने के बाद, वह सभी पवित्र स्वर्गदूतों के साथ पृथ्वी पर वापस लौटेगा। उस दिन, सभी जातियों के लोग उसके सामने इकट्ठे होंगे—वे लोग जिन्होंने उसका अनुसरण किया और वे लोग जिन्होंने उसका अनुसरण नहीं किया।
मत्ती 25:31–33
यीशु उन लोगों से कहेगा जिन्होंने उसका अनुसरण किया था वे उसके राज्य में प्रवेश कर सकते हैं, क्योंकि जब वह भूखा था, तो उन्होंने उसे भोजन दिया था। जब वह प्यासा था, तो उन्होंने उसे पानी पिलाया था।
मत्ती 25:34–35
उन्होंने उसे कपड़े और रहने के लिए जगह दी जब उसे इसकी जरूरत थी। जब वह बीमार या बंदीगृह में था, वे उससे मिलने आए थे।
(मत्ती 25:36)
लोग यीशु से पूछेंगे कि उन्होंने कब उसके लिए इस प्रकार का कोई कार्य किया था। उद्धारकर्ता समझाएगा कि जब हम अन्य लोगों के लिए दया के कार्य करते हैं, तो मानो हम उसके लिए दया के कार्य कर रहे हैं।
मत्ती 25:37–40
यीशु लोगों से कहेगा जिन्होंने उसका अनुसरण नहीं किया था वे उसके राज्य में प्रवेश नहीं कर सकते हैं। जब वह भूखा और प्यासा था, तब उन्होंने उसे भोजन या पानी नहीं दिया था।
मत्ती 25:41–42
जब उसे कपड़े या रहने की जगह की आवश्यकता थी तो उन्होंने उसकी मदद नहीं की थी। जब वह बीमार या बंदीगृह में था, वे उससे मिलने नहीं गए थे।
मत्ती 25:43
यीशु समझाएगा कि कि जब हम किसी जरूरतमंद की मदद न करने का चुनाव करते हैं, तो हम उसकी मदद न करने का चुनाव करते हैं। जब हम दूसरों की मदद करने का चुनाव करते हैं, तो हम यीशु की मदद करने का चुनाव करते हैं।
मत्ती 25:45