धर्मशास्त्र की कहानियां
परमेश्वर के कवच—आत्मिक रूप से सुरक्षित रहना


इफिसियों 6:11–17

परमेश्वर के कवच

आत्मिक रूप से सुरक्षित रहना

पौलुस इफिसियों के संतों को बुराई के विरूद्ध हमारे आत्मिक युद्ध के बारे में पत्र लिखते हुए।

पौलुस ने इफिसियों के संतों को सिखाया था कि हम सब बुराई के विरूद्ध आत्मिक युद्ध लड़ रहे हैं। जिस प्रकार सैनिक अपने शरीर की सुरक्षा के लिए कवच पहनते हैं, उसी प्रकार हम भी अपनी आत्मा की सुरक्षा के लिए परमेश्वर के आत्मिक कवच पहन सकते हैं।

इफिसियों 6:11–13

लड़की कवच ​​की बेल्ट पहनते हुए।

पौलुस ने किसी सैनिक के कवच की तुलना उन बातों से की जो हमें आत्मिक रूप से सुरक्षा प्रदान करती हैं। उदाहरण के लिए, उसने कहा था कि सच्चाई हमारी कमर के चारों ओर कमरबंद या बेल्ट के समान होती है।

इफिसियों 6:14

लड़का झिलम पहनते हुए।

इसके बाद, पौलुस ने कहा था कि धार्मिकता झिलम के समान है जो हमारे हृदय की रक्षा करता है।

इफिसियों 6:14

कवच वाले जूते और लेगिंग।

यीशु मसीह का शांति का सुसमाचार उन जूतों के समान है जिन्हें हम अपने पैरों की रक्षा के लिए पहनते हैं।

इफिसियों 6:15

लड़की ढाल पकड़े हुए।

यीशु मसीह में हमारा विश्वास एक ढाल के समान है जो शैतान से हमारी रक्षा करता है, ठीक जैसे कोई ढाल दुश्मनों के तीरों से सैनिकों की रक्षा करती है।

इफिसियों 6:16

कवच का हेलमेट पहने हुए लड़का।

पौलुस ने कहा था कि उद्धार एक हेलमेट के समान है जो हमारे सिर और मनों को सुरक्षित रखता है।

इफिसियों 6:17

दो तलवारें।

अंत में, पौलुस ने कहा था कि परमेश्वर की आत्मा और वचन तलवार के समान हैं।

इफिसियों 6:17

लड़की और लड़का परमेश्वर के कवच द्वारा पूरी तरह से सुरक्षित हैं।

जब हम परमेश्वर के कवच के हर हिस्से को धारण कर लेते हैं, तो हम शैतान के झूठ और प्रलोभनों का बहादुरी से सामना कर सकते हैं। परमेश्वर ने हमें यह कवच इसलिए दिया है ताकि हम अपनी आत्माओं को सुरक्षित और मजबूत रख सकें।

इफिसियों 6:11–13