अपनी स्वयं की दया को न त्यागें
आपकी मानवीय दोषों के बावजूद आपको दिव्य सहायता और चंगाई तक तत्काल पहुंच प्राप्त है।
एक स्कूल अध्यापक ने एक बार सिखाया था कि व्हेल—भले ही बड़ी हो—मनुष्य को निगल नहीं सकती, क्योंकि व्हेल का गला छोटा होता है। एक लड़की ने विरोध किया था, “लेकिन योना को तो व्हेल ने निगल लिया था।” अध्यापक ने जवाब दिया, “यह असंभव है।” फिर भी दृढ़ता से लड़की ने कहा, “ठीक है, जब मैं स्वर्ग पहुंचूंगी, तो उससे पूछूंगी।” अध्यापक ने व्यंग्य किया, “क्या होगा यदि योना पापी था और स्वर्ग नहीं गया था?” लड़की ने जवाब दिया, “तो फिर आप उससे पूछ लेना।”
हम हंसते हैं, लेकिन हमें योना की कहानी में “प्रसन्नता” की विनम्र खोज करने को दी गई शक्ति की अनदेखी नहीं करनी चाहिए, विशेषकर उन लोगों को जो चुनौतियों से घिरे हैं।
परमेश्वर ने योना को आज्ञा दी थी कि वह “नीनवे जाए” और पश्चाताप की घोषणा करे। लेकिन नीनवे प्राचीन इस्राएल का क्रूर शत्रु था—इसलिए योना तुरन्त दूसरी दिशा में, जहाज द्वारा, तर्शीश की ओर चला जाता है। जब वह अपनी सौंपी गई जिम्मेदारी से दूर जाता है, जहाज को नष्ट कर देने वाला तूफान आता है। योना जानता है कि उसकी अवज्ञा ही इसका कारण है, और वह स्वयं जहाज से फेंके जाने के लिए तैयार हो जाता है। इससे तूफान शांत हो जाता है, जिससे उसके जहाज के साथी बच जाते हैं।
चमत्कारिक रूप से, योना मृत्यु से बच जाता है जब प्रभु द्वारा “तैयार” की गई एक “बड़ी मछली” उसे निगल जाती है। लेकिन वह उस अंधेरे और सड़े हुए स्थान पर तीन दिनों तक पड़ा रहता है, जब तक कि अंततः उसे सूखी जमीन पर थूक नहीं दिया गया था। फिर वह नीनवे जाने की अपनी जिम्मेदारी को स्वीकार करता है। फिर भी, जब शहर पश्चाताप करता है और विनाश से बच जाता है, तो योना अपने शत्रुओं पर दिखाई गई दया से नाराज होता है। परमेश्वर धैर्यपूर्वक योना को बताता है कि वह अपने सभी बच्चों से प्रेम करता है और उन्हें बचाना चाहता है।
अपने कर्तव्यों में एक से अधिक बार ठोकर खाते हुए, योना यह स्पष्ट गवाही देता है कि नश्वरता में, “सभी पतित हैं।” हम प्रायः पतन की गवाही की बात नहीं करते। लेकिन इस बात की सैद्धांतिक समझ और आत्मिक गवाही होना कि हममें से प्रत्येक व्यक्ति नैतिक, शारीरिक और परिस्थितियों के कारण चुनौतियों का सामना क्यों करता है, एक महान आशीष है । यहां पृथ्वी पर, नकारात्मक और अप्रिय बातें घटित होती हैं, और सभी “परमेश्वर की महिमा से रहित” हैं। लेकिन यह नश्वर अवस्था—जो कि आदम और हव्वा द्वारा किए गए चुनावों का परिणाम है—हमारे अस्तित्व के लिए आवश्यक है: “ताकि [हमें] आनंद प्राप्त हो”! जैसा हमारे प्रथम माता-पिता ने सीखा था, केवल पतित संसार की कड़वाहट को चखने और दर्द को महसूस करने के बाद ही हम सच्ची प्रसन्नता की कल्पना कर सकते हैं, उसका आनंद लेना तो अलग बात है।
पतन की गवाही पाप या जीवन की जिम्मेदारियों में लापरवाह होने को क्षमा नहीं करती है, बल्कि हमेशा परिश्रम, सदाचार और जवाबदेही की मांग करती हैं। लेकिन जब नकारत्मक बातें होती हैं या हम परिवार के किसी सदस्य, मित्र या मार्गदर्शक में नैतिक विफलता देखते हैं, तो इससे हमारी निराशा कम होनी चाहिए। अक्सर ऐसी बातें हमें विवादित आलोचना या आक्रोश में डाल देती हैं, जो हमारे विश्वास को खतम कर देती हैं। लेकिन पतन की गवाही परमेश्वर के समान होने के लिए हमारी मदद कर सकती है जैसा योना ने बताया था, अर्थात्, हमारी अपरिहार्य अपूर्ण अवस्था में, सभी के प्रति “दयालु परमेश्वर है, विलंब से कोप करने वाला करूणानिधान है”—जिसमें हम स्वयं भी शामिल हैं।
पतन के प्रभावों को प्रकट करने से भी अधिक, योना की कहानी हमें शक्तिशाली रूप से उसकी ओर मोड़ती है जो हमें उन प्रभावों से मुक्ति दिला सकता है। अपने साथियों को बचाने के लिए योना का स्वयं को बलिदान करना सचमुच मसीह समान है। और तीन बार जब यीशु से उसकी दिव्यता के चमत्कारी चिन्ह के बारे में पूछा गया, तो उसने कहा कि “यूनुस [योना] के चिन्ह को छोड़ कोई और चिन्ह उन्हें न दिया जाएगा” दिया जाएगा, और बताया कि जैसे योना “तीन दिन और तीन रातें व्हेल के पेट में रहा था; वैसे ही मनुष्य का पुत्र तीन रात दिन पृथ्वी के भीतर रहेगा।” उद्धारकर्ता की बलिदानपूर्ण मृत्यु और महिमामय पुनरुत्थान के चिन्ह के रूप में, योना में दोष हो सकता है। लेकिन यही वह बात है जो व्हेल के पेट में यीशु मसीह के प्रति उसकी व्यक्तिगत गवाही और प्रतिबद्धता को इतना मार्मिक और प्रेरणादायक बनाती है।
योना का तर्क संकट में फंसे एक भले आदमी का तर्क है, जो काफी हद तक उसका स्वयं का बनाया हुआ है। किसी संत के लिए, जब अनेक अच्छी इच्छाओं और धार्मिकता के ईमानदार प्रयासों के बावजूद, किसी पछतावा करने योग्य आदत, टिप्पणी या निर्णय के कारण कष्ट आता है, तो यह विशेष रूप से विनाशकारी हो सकता है और व्यक्ति को त्यागा हुआ महसूस करा सकता है। लेकिन हम जिस भी कारण या स्तर के कष्ट का सामना कर रहे हैं, आशा, चंगाई और प्रसन्नता के लिए हमेशा सूखी जमीन मौजूद रहती है। योना को सुनें:
मैंने संकट में पड़े हुए प्रभु की दोहाई दी, और उसने मेरी सुन ली है; अधोलोक के उदर में से मैं चिल्ला उठा। …
“क्योंकि तू ने मुझे गहिरे सागर में समुद्र की थाह तक डाल दिया; …
“[और] मैं ने कहा, मैं तेरे सामने से निकाल दिया गया हूं; तौभी तेरे पवित्र मन्दिर की ओर फिर ताकूंगा।
“मैं जल से यहां तक घिरा हुआ था कि मेरे प्राण निकले जाते थे; गहिरा सागर मेरे चारों ओर था, और मेरे सिर में सिवार लिपटा हुआ था।
“मैं पहाड़ों की जड़ तक पहुंच गया था; … तौभी हे मेरे परमेश्वर प्रभु, तू ने मेरे प्राणों को गड़हे में से उठाया है।
“जब मैं मूर्छा खाने लगा, … मैं ने प्रभु को स्मरण किया; और मेरी प्रार्थना तेरे पास वरन तेरे पवित्र मन्दिर में पहुंच गई।
“जो लोग धोखे की व्यर्थ वस्तुओं पर मन लगाते हैं, वे अपने करूणानिधान को छोड़ देते हैं।
“परन्तु मैं ऊंचे शब्द से धन्यवाद कर के तुझे बलिदान चढ़ाऊंगा; जो मन्नत मैं ने मानी, उसको पूरी करूंगा। उद्धार प्रभु ही से होता है।”
यद्यपि यह कई वर्ष पहले की बात है, फिर भी मैं आपको ठीक से बता सकता हूं कि मैं कहां बैठा था, और मैं क्या महसूस कर रहा था, जब एक निजी नरक की गहराई में, मुझे यह पवित्र शास्त्र मिला। आज यदि किसी को भी वैसा ही महसूस हो रहा है जैसा मुझे तब हुआ था—कि आप त्याग दिए गए हैं, गहरे पानी में डूब गए हैं, आपके सिर के चारों ओर समुद्री शैवाल लिपटे हुए हैं और आपके चारों ओर समुद्री पहाड़ टूट रहे हैं—तो योना से प्रेरित होकर मेरी विनती है, अपनी दया को न त्यागें। आपकी मानवीय दोषों के बावजूद आपको दिव्य सहायता और चंगाई तक तत्काल पहुंच प्राप्त है। यह अद्भुत दया यीशु मसीह में और उसके माध्यम से आती है। क्योंकि वह आपको जानता और प्रेम करता है, वह इसे आपको “अपनी स्वयं की दया के” रूप में देता है, जिसका अर्थ है कि यह आपके लिए परिपूर्ण है, आपके व्यक्तिगत कष्टों को दूर करने और विशेष पीड़ाओं को ठीक करने के लिए बनाया गया है। इसलिए, स्वर्ग और अपने लिए, इसे अस्वीकार न करें। इसे स्वीकार करें। शैतान की “झूठी व्यर्थ बातों” को सुनने से इंकार करके शुरुआत करें जो आपको यह सोचने के लिए प्रलोभित करेंगी कि अपनी आत्मिक जिम्मेदारियों से दूर जाने में राहत मिलती है। इसके बजाय, पश्चातापी योना के मार्ग का अनुसरण करें। परमेश्वर को पुकारें। मंदिर की ओर मुड़ें। अपने अनुबंधों पर अडिग रहें। प्रभु, उसके गिरजे, और अन्य लोगों की सेवा, त्याग और धन्यवाद के साथ करें।
इन कामों को करने से आपको परमेश्वर के विशेष अनुबंधित प्रेम का दिव्यदर्शन मिलता है—जिसे इब्रानी बाइबल हेसेडकहती है। आप परमेश्वर की वफादार, अथक, अक्षय और “दया” की शक्ति को देखेंगे और महसूस करेंगे जो आपको किसी भी पाप या किसी भी असफलता से “बचाने के लिए शक्तिशाली” बना सकती है। आरंभिक और तीव्र कष्ट के कारण आरंभ में यह दिव्यदर्शन धुंधला हो सकता है। लेकिन जब आप “अपनी मन्नत पूरी करेंगे,” तो ऐसा दिव्यदर्शन आपकी आत्मा में और अधिक चमकता जाएगा। और उस दिव्यदर्शन से आपको न केवल आशा और चंगाई मिलेगी, बल्कि आश्चर्यजनक रूप से, आपको अपनी कठिनाइयों में भी आनंद मिलेगा। जैसा अध्यक्ष रसल एम. नेल्सन ने हमें बहुत अच्छी तरह से सिखाया था: “जब हमारे जीवन का ध्यान परमेश्वर की मुक्ति की योजना पर है … और यीशु मसीह और उसके सुसमाचार, हम साथ क्या हो रहा है—या नहीं हो रहा है की परवाह किए बिना आनंद महसूस कर सकते हैं-—अपने जीवन में। आनंद उससे और उसके कारण आता है।”
चाहे हम योना जैसी गहरी आपदा का सामना कर रहे हों, या अपनी अपूर्ण दुनिया की प्रतिदिन की चुनौतियों का सामना कर रहे हों, आमंत्रण एक ही है: अपनी स्वयं की दया को न त्यागें। योना के चिन्ह, जीवित मसीह, को देखो, वह जिसने अपनी तीन दिन की कब्र से जी उठकर आपके लिए—सबकुछ जीत लिया है। उसकी ओर मुड़ें। उस में विश्वास रखें। उस की सेवा करें। मुस्काराएं। क्योंकि उस में, और केवल उसी में ही पतन से पूर्ण और सुखद चंगाई मिलती है, जिसकी हम सभी को अत्यन्त आवश्यकता है और जिसकी हम विनम्रता से खोज करते हैं। मैं गवाही देता हूं कि यह सच है। यीशु मसीह के पवित्र नाम में, आमीन।