महा सम्मेलन
जनरल अधिकारियों, क्षेत्रीय सत्तरों और जनरल अफसरों का समर्थन
अक्टूबर 2025 महा सम्मेलन


3:26

जनरल अधिकारियों, क्षेत्रीय सत्तरों और जनरल अफसरों का समर्थन

भाइयों और बहनों, मैं अब आपके समर्थन मतदान के लिए गिरजे के जनरल अधिकारियों, क्षेत्रीय सत्तर और जनरल अफसरों को आपके सामने प्रस्तुत करता हूं।

कृपया अपना समर्थन सामान्य तरीके से व्यक्त करें। यदि कोई किसी भी प्रस्ताव का विरोध करते हैं, तो हम आपको अपने स्टेक अध्यक्ष से संपर्क करने के लिए आग्रह करते हैं।

यह प्रस्तावित किया जाता है कि हम डालिन हैरिस ओक्स को अंतिम-दिनों के संतों के यीशु मसीह के गिरजे के बारह प्रेरितों की परिषद के अध्यक्ष के रूप में समर्थन करें।

जो समर्थन करते हों, कृपया प्रकट करें।

कोई विरोध करता हों तो इसे प्रकट करें।

यह प्रस्तावित किया जाता है कि हम बारह प्रेरितों की परिषद के सदस्यों के रूप में निम्नलिखित का समर्थन करें: डैलिन एच. ओक्स, जैफ्री आर. हॉलैंड, हेनरी बी. आयरिंग, डिटर एफ. उक्डॉर्फ, डेविड ए. बेडनार, क्वेंटिन एल. कुक, डी. टॉड क्रिस्टोफरसन, नील एल. एंडरसन, रोनाल्ड ए. रासबैंड, गैरी ई. स्टीवनसन, डेल जी. रेनलैंड, गेरिट डब्ल्यू. गोंग, यूलिसेस सोरस और पैट्रिक किरोन।

जो समर्थन करते हों, कृपया प्रकट करें।

कोई विरोध करता हो तो इसे प्रकट करें।

यह प्रस्तावित किया जाता है कि हम बारह प्रेरितों की परिषद के सदस्यों को भविष्यद्वक्ता, दूरदर्शी और प्रकटीकर्ता के रूप में समर्थन करें।

वे सब जो समर्थन करते हैं, कृपया प्रकट करें।

यदि कोई विरोध करता हो, तो इसे प्रकट करे।

हम दर्ज करतें हैं कि महा सम्मेलन मार्गदर्शन सभाओं के दौरान दो नए क्षेत्रीय सत्तर सदस्यों को शामिल किया गया और गिरजे की वेबसाइट पर उनकी घोषणा की गई है। हम आपको इन भाइयों की नई नियुक्तियों में समर्थन करने के लिए आमंत्रित करते हैं।

जो समर्थन करते हों, कृपया प्रकट करें।

कोई विरोध करता हो, तो कृपया प्रकट करे।

यह प्रस्तावित किया जाता है कि हम अन्य जनरल अधिकारियों, क्षेत्रीय सत्तरों, और जनरल अफसरों का समर्थन करें जो कि वर्तमान में गठित हैं।

जो पक्ष में हैं इसे प्रकट करें।

जो विरोध करते हैं, यदि कोई हो, तो इसे प्रकट करें।

गिरजे के मार्गदर्शकों की ओर से आपके समर्थन मतदान के लिए भाइयों और बहनों, धन्यवाद।

क्षेत्रीय सत्तरों में परिवर्तन

महा सम्मेलन के मार्गदर्शक सत्र के दौरान निम्नलिखित क्षेत्रीय सत्तरों का समर्थन किया गया था:

भानु के. हीरानंदानी और फर्नांडो विवस।