वेदियों पर विनम्र आत्माएं घुटने टेकती हैं
जब हम अपने अनुबंध बनाते और उनका सम्मान करते हैं, तो हम स्वयं को उद्धारकर्ता से जोड़ते हैं, और उसकी दया, सुरक्षा, पवित्रीकरण, चंगाई और विश्राम तक अधिक पहुंच प्राप्त करते हैं।
गायक मंडली, उस नये गीत के माध्यम से आपकी गवाही के लिए धन्यवाद।
नया प्रभु भोज गीत “Bread of Life, Living Water” fillsmy soul. स्तुतिगीत की एक पंक्ति कहती है, “अब मैं वेदी के सामने आता हूं, उसे अपना टूटा हुआ हृदय अर्पित करता हूं।”
2015 में जब हमारा परिवार यूटा ओग्डेन मिशन में सेवा करने के लिए न्यूबरी पार्क, कैलिफोर्निया से रवाना हुआ, तो उसके तुरंत बाद इन शब्दों के बारे में मेरी समझ और गहरी हो गई। मुझे लेटन, यूटा में हिल एयर फोर्स बेस का दौरा करने का निमंत्रण मिला। मैं कभी किसी सैन्य अड्डे पर नहीं गया था, न ही मैंने किसी सैन्य चैपलिन या उन पुरुषों और महिलाओं से मुलाकात की थी जो अपने देश को सुरक्षा और संरक्षण प्रदान करने के लिए काम करते हैं।
चैपलिन हार्प, हजारों अन्य स्वैच्छिक और पेशेवर चैपलिनों की तरह, जो दुनिया भर में जेलों, अस्पतालों और सैन्य प्रतिष्ठानों में सेवा करते हैं, ने मुझे प्रेरित किया और उत्साहित किया। बेस पर हमारा अंतिम पड़ाव आराधना स्थान था। मैंने चैपलिन से पूछा कि क्या वह उन सभी लोगों के लिए सेवाएं प्रदान करते है जो चिंतन, प्रार्थना, ध्यान और आराधना करना चाहते हैं। वह चैपल की सामने वाली दीवार के पास गया और पर्दे के पीछे से एक क्रॉस निकाला। उन्होंने कहा कि वे प्रोटेस्टेंट और कैथोलिक सेवाओं के लिए क्रॉस का उपयोग करते हैं। मैंने पूछा कि वह हमारे यहूदी भाइयों और बहनों के लिए क्या उपयोग करते हैं, और वह सामने की दीवार के दूसरी ओर गए और वहां से दाऊद का एक सितारा निकाला।
फिर मैंने पूछा, “आप अंतिम दिनों के संतो की सेवाओं के लिए क्या करते हैं?” उसने उन प्रतीकों को दूर धकेल दिया और पवित्र स्थान के मध्य में स्थित बड़ी लकड़ी की वेदी की ओर इशारा किया। उन्होंने कहा कि अंतिम दिनों के संतो के यीशु मसीह के गिरजे के सदस्य वेदी पर रोटी और पानी तैयार करते हैं और उसे आशीषित करते हैं।. मैंने पूछा कि क्या हमारे यहूदी, मुस्लिम, कैथोलिक या प्रोटेस्टेंट भाइयों और बहनों की सेवाओं से पहले बड़ी और स्थिर प्रतीत होने वाली वेदी को हटा दिया जाता है। उन्होंने कहा कि वेदी अपने स्थान पर बनी रहती है, क्योंकि और भी कई धर्म के लोग किसी न किसी रूप में वेदी का उपयोग करते हैं।
इब्राहीम ने एक वेदी बनाई, इसहाक को बाधां, और अपने इकलौते पुत्र की बलि देने के लिए तैयार था, लेकिन उसका हाथ रुक गया, और उसने घोषणा की, जैसे प्रभु ने घोषित किया हो , “मैं यहां हूं”!! कितनी बार इस महान मैं हूं या उसके किसी भविष्यवक्ता ने स्वेच्छा से कहा है, “मैं यहां हूं”?
अपने पहाड़ी उपदेश के दौरान, उद्धारकर्ता ने हमें वेदी के पास जाने से पहले अपने भाइयों और बहनों के साथ मेल-मिलाप करने के लिए आमंत्रित किया। पौलुस ने सिखाया कि हम यीशु मसीह के प्रायश्चित के द्वारा वेदी पर “पवित्र” किये जाते हैं।
भविष्यवक्ता लेही ने “अपना घर … और अपनी कीमती चीजें छोड़ दीं। … [फिर] उसने एक वेदी बनाई … और एक भेंट चढ़ाई … , और प्रभु को धन्यवाद दिया।”
बाइबल और मॉरमन की पुस्तक हमें वेदियों पर परमेश्वर के पुत्र की आराधना करना सिखाती है। क्यों?
हमारे पहले माता-पिता, आदम और हव्वा, वेदियां बनाते और उसकी आराधना करते थे। जब उन्हें अदन की वाटिका से बाहर निकाल दिया गया और उन्होंने “कई दिनों” तक आराधना की, तो एक स्वर्गदूत उनके पास आया और एक सीधा प्रश्न पूछा जो हम में से प्रत्येक से पूछा जा सकता है: “तुम प्रभु को बलिदान क्यों चढ़ाते हो?”
आदम ने उत्तर दिया, “मैं नहीं जानता।”
आदम की विनम्र स्वीकृति पर स्वर्गदूत की प्रतिक्रिया आश्चर्यजनक थी : “यह … कार्य पिता के एकलौते के बलिदान की समानता में हैं। … इसलिए, जो कुछ तू करता है वह सब पुत्र के नाम से कर, और पश्चाताप कर और सदा के लिये पुत्र के नाम से परमेश्वर को पुकार।”
संस्कार मेज और मंदिर की वेदियां यीशु मसीह के बलिदान और उनके अनंत प्रायश्चित का प्रतीक हैं।
जब हम अपने अनुबंध बनाते और उनका सम्मान करते हैं, गिरजा में प्रभु भोज की विधियां और मंदिर में इंन्डोमेंट और मुहरबंदी प्राप्त करते हैं, तो हम स्वयं को उद्धारकर्ता से जोड़ते हैं, और उसकी दया, सुरक्षा, पवित्रीकरण, चंगाई और विश्राम तक अधिक पहुंच प्राप्त करते हैं।
अनुबंधों के माध्यम से दया और सुरक्षा
जब मैं 15 साल का था, तो मैंने अपने पिता से पूछा था कि क्या मैं प्रभु-भोज सभा को एक दिन के लिए छोड़ सकता हु — जनवरी में केवल एक रविवार को, एक विशेष अमेरिकी फुटबॉल खेल के लिए। उन्होंने कहा कि मैं स्वयं यह निर्णय लेने के लिए पर्याप्त उम्र का हो गया हूं और उन्होंने मुझसे एक सलाह पर विचार करने को कहा। उन्होंने कहा, “यदि आप एक बार प्रभु भोज छोड़ने का निर्णय लेते हैं, तो उसे दोबारा छोड़ना आसान हो जाता है।“
यदि उद्धारकर्ता महान संयोजक है, तो विरोधी विभाजक है।. वह, शैतान हमें अपने पवित्र उपासना स्थलों से और यीशु मसीह की सुरक्षा से अलग होने के लिए प्रलोभित करता है। जब हम उद्धारकर्ता की आराधना करते हैं, तो हमें “प्राकृतिक सांसारिक प्रवाह के विरुद्ध जाने की शक्ति” प्राप्त होती है।” जब हम उसके साथ संगति में समय बिताते हैं, तो हमें “शैतान से बचाए जाने” का वादा मिलता है।” फिर, जब हम अपने अनुबंधों का पालन करते हैं, तो वह हमें उसकी सामर्थ्य, दृढ़ करने वाली शक्ति प्रदान करता है।” देखों, मैं पवित्र वेदियों पर किए गए अनुबंधों के माध्यम से उद्धारकर्ता के साथ बातचीत करने के अनुभव को कितना संजोता हूं।
उद्धारकर्ता के अनन्त प्रायश्चित की पंक्ति दर पंक्ति और उपदेश दर उपदेश समझ का निर्माण करते हुए, यह विरोधी की चालों के विरुद्ध एक आत्मिक टीका प्रदान करता है। मेक्सिको में युवा एल्डर जग्गी, बेल्जियम में जुस्टर जग्गी, तथा विश्व भर के अन्य प्रचारक यह चाहते है कि वे अपने मित्रों को बपतिस्मा की आशीषें प्राप्त करते हुए तथा पवित्र आत्मा का उपहार प्राप्त करते हुए देखें, यदि उनके मित्र संपर्क के पहले सप्ताह के भीतर प्रभुभोज सभा में उपस्थित होते हैं।
टोंगा या समोआ में युवा वयस्क को प्रभु के घर में मुहरबंद होने की संभावना अधिक होती है यदि उन्होंने स्कूल से स्नातक होने के तुरंत बाद अपनी इंडोवमेन्ट के लिए तैयारी की हो और उसे प्राप्त किया हो। इस इंडोवमेन्ट में सदस्यों को पांच नियमों के अनुसार जीवन जीने, उनका पालन करने और उन्हें बनाए रखने के लिए आमंत्रित किया जाता है, जो उन्हें शक्ति और सुरक्षा प्रदान करते हैं। जब हम प्रभु के साथ अनुबंध बनाते हैं, तो एक पारस्परिक सम्बन्ध बनता है। हम उसके प्रति अपनी वफ़ादारी और प्रेम प्रदर्शित करते हैं। हमारी ताकत और शक्ति प्रत्येक वादे के पूरा होने के साथ बढ़ती जाती है।
चिंतन और पवित्रीकरण
जब हम विनम्रतापूर्वक और प्रतीकात्मक रूप से प्रभु की वेदियों पर घुटने टेकते हैं, तो यह चिंतन का अवसर होता है, “अपने हृदय के घमंड को नियंत्रित करते हुए, … [खुद को] परमेश्वर के सामने विनम्र करते हुए।” युवावस्था में अपने दोस्तों के साथ बाहर जाने से पहले मेरी मां अक्सर कहती थीं, “याद रखो कि तुम कौन हो, और घर पहुंचने पर कृपया खुद को चेक-इन करना।“ कुछ रातों को मैं चेक-इन करने से चूक गया क्योंकि मैं घर बहुत देर से पहुंचा। मुझे मां के साथ उन महत्वपूर्ण मुलाकातों को न कर पाने का अफसोस है।
आज, मैं स्वर्गीय पिता के साथ संपर्क स्थापित करने के लिए उत्सुक हूं। जब मैं अपने बिस्तर के पास या परिवार के साथ प्रार्थना में घुटने टेकता हूं, तो मैं कल्पना करता हूं कि मैं वेदियों पर घुटने टेक रहा हूं, अपने जीवन पर चिंतन और परीक्षण कर रहा हूं। मैं प्रभु भोज के बारे में सोचता हूं, यहां तक कि रोटी के पूरे टुकड़े, जो हमारे लिए तोड़े और फाड़े गए हैं, प्रत्येक हमारे उद्धारकर्ता के टूटे हुए शरीर का प्रतीक है। मुझे अध्यक्ष डालिन एच. ओक्स की शिक्षा याद आ रही है कि “रोटी का प्रत्येक टुकड़ा अनोखा है, ठीक वैसे ही जैसे इसे खाने वाले व्यक्ति भी अनोखे हैं।“ जब मैं प्रार्थना में घुटने टेकता हूं, तो मैं सोचता हूं कि मैं परमेश्वर को अपनी इच्छा कैसे बता सकता हूं।
एल्डर डेविड ए. बेडनार ने सिखाया:“प्रभुभोज की विधि एक पवित्र और दोहराया गया निमंत्रण हैं ईमानदारी से पश्चाताप करने के लिए और आत्मिक रूप से नवीकृत होने के लिए। प्रभु-भोज में भाग लेने का कार्य खुद में और अपने आप में पापों को दूर नहीं करता है। “परन्तु जब हम विश्वास से तैयारी करते हैं और टूटे हुए ह्रदय और पश्चातापी आत्मा के साथ इस पवित्र अनुबंध में भाग लेते हैं, तो प्रतिज्ञा यह है कि प्रभु की आत्मा हमेशा हमारे साथ रहेगी। और हमारे निरंतर साथी के रूप में पवित्र आत्मा की पवित्र करने वाली शक्ति से, हम हमेशा अपने पापों की क्षमा प्राप्त कर सकते हैं। ”
जब एमी और मैं अपने जीवन के अनुभवों पर गौर करते हैं, तो हम यीशु मसीह के परिपूर्ण प्रेम और बलिदान के उपहार का जश्न मनाते हैं। हम यह भी देखते हैं कि नरक का प्रकोप किस प्रकार फैल गया है। हम आलोचना, चिंता, अवसाद, कैंसर, मधुमेह, ऑनलाइन बदमाशी, चोरी की हुई पहचान, गर्भावस्था को खो देना, तथा एक बच्चे, एक भाई और एक पिता की मृत्यु के दुःख से कैसे उबर सकते हैं? क्योंकि यीशु ने कपकपाता हुआ कड़वा, प्रकोप वाला प्याला पीया — मेरे लिए, मेरे परिवार के लिए, हम सभी के लिए!
Gethsemane, by Adam Abram, courtesy of altusfineart.com © 2025 के सौजन्य से।
गतसमनी के बगीचे में उसने जो “कड़वा प्याला” पिया और कलवरी के क्रूस पर उसकी पीड़ा “और भी बढ़ गई” वह हमें कठोर, अहंकारी, हिंसक, उग्र और प्रकोपित हुए लोगों को प्रभु की वेदियों पर रखने और “पवित्र आत्मा के ग्रहण द्वारा पवित्र” होने” की अनुमति देता है।
बहन पैट्रिशिया हॉलैंड ने कहा, “आज आपके और मेरे लिए मेरी सबसे गहरी प्रार्थना यह है कि हम पूरी तरह से समर्पित हो जाएं, अपने आप को परमेश्वर के प्रतिज्ञाओं और शांति की वेदी पर समर्पित कर दें, चाहे हम कहीं भी हों और हमने कुछ भी किया हो।“
चंगाई और विश्राम का स्थान
जब हम वेदी पर आते हैं, तो हम कोई पुरस्कार नहीं कमा रहे होते; हम उपहार देने वाले के बारे में सीख रहे होते हैं। उस शिक्षा और अनुबंध के बंधन से चंगाई आती है। नफी ने कहा, “उसने अपने प्रेम से मुझे इतना भर दिया, कि मेरा मानव शरीर उससे अत्याधिक प्रभावित हो गया।” और हमारे प्यारे उद्धारकर्ता ने हमें आमंत्रित किया है, “क्या तुम अब मेरे पास नहीं आओगे, और अपने पापों का पश्चाताप नहीं करोगे, और परिवर्तित नहीं होगे ताकि मैं तुम्हें चंगा कर सकूं ?”
हमारी दो बड़ी बेटियां, मैकेंज़ी और एम्मा, जब छोटी थीं, तो उनकी पसंदीदा कहानियों में से एक थी The Chronicles of Narnia: The Lion, the Witch and the Wardrobe। हम सभी को उस महान शेर असलान से प्रेम हो गया। पुस्तक पढ़ते हुए हमारी सबसे यादगार रातों में से एक वह थी जब इस महान शेर ने एडमंड के लिए अपनी जान दे दी थी। यादगार इसलिए क्योंकि जब पत्थर की मेज पर चुड़ैल ने शेर की जान ले ली तो माता-पिता और बेटियों की आंखो में आंसू आ गए। यादगार इसलिए क्योंकि त्रासदी के बावजूद आशा तब तक बनी रही जब तक कि वह अद्भुत घटना घटित नहीं हो गई। उस छोटे से शयनकक्ष में खुशी की चीखें गूंज उठीं जब असलान पुनर्जीवित हुआ और बोला, “यदि [चुड़ैल बलिदान का सही अर्थ जानती, …तो वह [जानती] कि यदि कोई स्वेच्छा से बलिदान] देने वाला व्यक्ति, जिसने कोई विश्वासघात नहीं किया है, किसी गद्दार के स्थान पर मर जाता है, तो पत्थर की मेज टूट जाएगी, और [मृत्यु] स्वयं ही [समाप्त होने] लगेगी।”
यीशु मसीह सभी घावों को चंगा करता है। यीशु मसीह ने पुनः जीवन जीना संभव बना दिया है।
अक्टूबर 2022 के अपने महासम्मेलन भाषण में, अध्यक्ष रसेल एम. नेल्सन ने एक मंदिर के खुलने पर उसमे आने वाले एक पर्यटक समूह का वर्णन किया। उनमे एक युवा लड़का था। अध्यक्ष नेल्सन ने सिखाया था:
“जब टूर समूह ने वृत्तिदान कक्ष में प्रवेश किया, तो लड़के ने वेदी की ओर इशारा किया, जिसके निकट लोग परमेश्वर के साथ अनुबंध बनाने के लिए घुटने टेकते हैं, और कहा, “ओह, यह कितना सुंदर है। इस स्थान पर लोग अपनी मंदिर यात्रा के दौरान विश्राम करते हैं।’
उसे शायद ही मंदिर में परमेश्वर के साथ अनुबंध बनाने और उद्धारकर्ता की आश्चर्यजनक प्रतिज्ञा के बीच सीधे संबंध के बारे में कोई जानकारी थी:
“हे सब परिश्रम करने वालों और बोझ से दबे लोगों, मेरे पास आओ; मैं तुम्हें विश्रामदूंगा।
“मेरा जूआ अपने ऊपर उठा लो; और मुझ से सीखो; क्योंकि मैं नम्र और मन में दीन हूं: और तुम अपने मन में विश्राम पाओगे।
“क्योंकि मेरा जूआ सहज और मेरा बोझ हल्का है” [मत्ती 11:28–30]; महत्व दिया गया ]।“
“मनुष्य के पुत्र के पास सिर धरने की भी जगह नहीं है,” फिर भी उसने अपने शिष्यों को प्रभु-भोज की मेज पर अपने साथ विश्राम करने के लिए आमंत्रित किया। जब “दीन आत्माएं वेदियों पर घुटने टेकती हैं,” तो शांति प्रचुर होती है। हमारे उद्धारकर्ता के हाथ फैले हुए हैं; उसकी मेज बिछी हुई है। आओ, परमेश्वर के पुत्र की उसकी पवित्र वेदियों पर आराधना करें। यीशु मसीह के नाम में, आमीन।