“प्रभु हृदय को देखता है”
परमेश्वर को अपने उद्देश्यों को पूरा करने और हमें वह बनने में मदद करने के लिए जो वह चाहता है, बस इतना चाहिए कि हम में से प्रत्येक अपना हृदय पूरी तरह से उसकी ओर मोड़ दे।
जब यिशै के पुत्रों में से इस्राइल के नए राजा को चुनने की आज्ञा दी गई, तब भविष्यद्वक्ता शमूएल ने यिशै के सबसे बड़े पुत्र एलीआब को देखकर उत्साह से कहा, “निश्चित ही यहोवा का अभिषिक्त उसके सामने है।” परन्तु एलिआब प्र्भु का चुना हुआ सेवक नही था यहोवा ने शमूएल से कहा, उसके रूप और उसके ऊंचे कद को मत देख; क्योंकि मैं ने उसे तुच्छ जाना है। क्योंकि यहोवा का दृष्टिकोण मनुष्य का सा नहीं है, मनुष्य तो बाह्य रूप देखता है, परन्तु यहोवा हृदय को देखता है।”
यद्यपि दाऊद अपने भाइयों में शारीरिक रूप से सबसे शक्तिशाली या सबसे निपुण नहीं था, फिर भी परमेश्वर की दृष्टि में उसका हृदय बलवान था। वह पूरे हृदय से परमेश्वर से प्रेम करता था और उसकी आज्ञा मानने की गहरी इच्छा रखता था। उसका परमेश्वर के प्रेम, सामर्थ्य और प्रतिज्ञात आशीषों पर अटल विश्वास था, जैसा कि बाद में उसने निडर होकर गोलियत से लड़कर और प्रभु की सहायता से उसे पराजित करके सिद्ध किया।
यह कहानी हमें सिखाती है कि परमेश्वर को अपने उद्देश्यों को पूरा करने और हमें वैसा बनाने के लिए जैसा वह हमें बनाना चाहता है, केवल इतना ही चाहिए कि हम में से हर एक अपना हृदय पूरी तरह उसकी ओर मोड़ दे। एक वकील को उन्होंने आज्ञा दी, “तू प्रभु अपने परमेश्वर से अपने सारे मन से प्रेम कर।” भविष्यवक्ता जोसेफ स्मिथ से उन्होंने कहा, “देखो,” प्रभु को हृदय और समर्पित मन की आवश्यकता है,” और नफ़ियो से, पुनरुत्थित उद्धारकर्ता ने यह निमंत्रण दिया:, तुम “एक बलिदान के रूप में तुम मुझे एक टूटा हुआ हृदय और एक शोकार्त आत्मा दोगे।”
यह एसा क्यों है? उद्धारकर्ता ने सिखाया कि यदि हमारे हृदय पूरी तरह उस की ओर फिर जाएँ, तो उनके प्रायश्चित बलिदान के कारण हमें वह शक्ति और आत्मिक उपहार प्राप्त हो सकते हैं जिनकी हमें आवश्यकता है — ताकि हम अपनी नश्वर चुनौतियों पर विजय पा सकें, प्रलोभन का विरोध कर सकें, मार्गदर्शन और समझ प्राप्त कर सकें, और अपने जीवन में आनन्द और शांति का अनुभव कर सकें। “छोटी-छोटी बातों से बड़ी बातें उत्पन्न होती हैं।“ उसने कहा कि वह “दुर्बल बातों को सामर्थी बना सकते हैं“। और हमें इस नश्वर जीवन में सफल होने के लिए आवश्यक हर चीज़ और अनन्त जीवन प्राप्त करने का आशीष दें। “धन्य हैं वे, जिनके हृदय शुद्ध हैं,” उन्होंने कहा, “क्योंकि वे परमेश्वर को देखेंगे।”
मेरा विश्वास है कि यही कारण है, कम से कम आंशिक रूप से, कि यीशु मसीह ने अपनी सांसारिक सेवकाई के दौरान शास्त्रियों और फरीसियों को बार-बार सुधारा। यद्यपि वे उसकी व्यवस्था का पालन करने में परिश्रमी थे, फिर भी उन्होंने ऐसा गलत कारणों से किया. उसने उन्हें डाँटते हुए कहा, “यह लोग अपने मुँह से मेरे पास आते हैं, और अपने होंठों से मेरा आदर करते हैं; पर उनका हृदय मुझसे दूर है।”
यह सभी उनके चेलों के लिए एक गंभीर स्मरण है कि यह केवल इस बारे में नहीं है कि हम क्या करते हैं—हमारे शब्द और कार्य—बल्कि यह भी महत्वपूर्ण है कि हम जो कुछ यीशु मसीह ने हमसे करने के लिए कहा है, उसे क्यों करते हैं—हमारी इच्छाएँ और उद्देश्य। उन्होंने कहा। “क्योंकि मैं, प्रभु, सारे मनुष्यों का उनके कार्यों के अनुसार न्याय करूंगा, उनके हृदयों की इच्छा के अनुसार ।” हमारे स्वर्गीय पिता अपने बच्चों से आज्ञाकारिता और सेवा के यांत्रिक कार्यों से अधिक की अपेक्षा रखता है। वह चाहता है कि हम ये काम सच्चे मन से करें, क्योंकि हम पूरे हृदय से उसे प्रेम करते हैं। वह चाहता है कि हम उसी की तरह बनने की इच्छा रखें।
अब, यदि हमारे ह्रदय का आत्मिक स्वास्थ्य उद्धारकर्ता की मुख्य चिन्ता है—जो वह एक सच्चे शिष्य में देखता है—तो हम अपने ह्रदय की जांच कैसे कर सकते हैं और जान सकते हैं कि यह परमेशवर की दृष्टि में सही है या नहीं?
हाल ही में, जब मेरी पत्नी और मैं पुर्तगाल में अपने मिशन से लौटे, तो हमने अपनी शारीरिक स्थिति का आकलन करने के लिए कई स्वास्थ्य परीक्षण करवाए। हमारे कुछ परीक्षणों ने हमारे हृदय के स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित किया—जैसे रक्त परीक्षण, इकोकार्डियोग्राम, और स्ट्रेस टेस्ट। मेरा विश्वास है कि उद्धारकर्ता ने हमें एक आत्मिक परीक्षणों का सेट भी प्रदान किया है, जिसका उपयोग हम अपने हृदय की आत्मिक स्थिति का मूल्यांकन करने के लिए कर सकते हैं। मैं आपसे कुछ साझा करना चाहूँगा।
आपके हृदय का मूल्यांकन: आत्मिक परीक्षाओं के माध्यम से
सबसे पहले, हमारा ध्यान प्राथमिकताएं, और उद्देश्य
“क्योंकि जहां तुम्हारा धन होगा वहीं तुम्हारा मन भी लगा रहेगा,” यीशु ने सिखाया। एक खजाना वह चीज़ होती है जो हमारे लिए कीमती होती है, जिसके लिए हम प्रयास और ध्यान समर्पित करते हैं। हम यह कि हम अपना समय कहाँ बिताते हैं और अपना ध्यान कहाँ केंद्रित करते हैं, साथ ही जो चीज़ें हमें प्रेरित करती हैं कि हम क्या करते हैं, यह हमारे हृदय के बारे में बहुत कुछ बताता है। उद्धारकर्ता ने चेतावनी दी कि यद्यपि बहुत से लोग उसके द्वारा बुलाए जाते हैं, परन्तु कुछ ही चुने जाते हैं “क्योंकि उनके हृदय संसार की वस्तुओं पर अधिक लगे हुए हैं, और मनुष्य के सम्मान को पाना चाहते हैं।” क्या मैं अपने जीवन में उद्धारकर्ता को प्राथमिकता देता हूँ? क्या मेरी दृष्टि हमेशा मेरी हर क्रिया में उसकी महिमा के लिए केंद्रित है?
दूसरा, परमेश्वर की आज्ञाओं का पालन करने की हमारी इच्छा
सम्पूर्ण पवित्र शास्त्र में, प्रभु और उनके प्रेरितों ने घमंड और अवज्ञा को कठोर हृदय रखने के साथ जोड़कर बताया है। नेफी ने अपने भाइयों को उपदेश देते हुए कहा: “ऐसा क्यों है कि तुम यहोवा की आज्ञाओं का पालन नहीं करते? यह कैसे हो सकता है कि तुम हार्दिक कठोरता के कारण नाश हो जाओ?” मिज़ूरी में संतों से, प्रभु ने चेतावनी दी, “परन्तु जो व्यक्ति किसी भी काम को तभी करता है जब उसे आज्ञा दी जाए, और किसी आज्ञा को संदेहपूर्ण हृदय से स्वीकार करता है, और उसे आलस्यपूर्वक पालन करता है, वही नष्ट होता है।” जहाँ उद्धारकर्ता अपने आज्ञाओं का पालन करने में पूर्णता की अपेक्षा नहीं करते, वहीं वह यह जरूर चाहते हैं कि हम उन्हें पूरे ह्रदय से पालन करने की इच्छा रखें और प्रयास करें।
तीसरा, पवित्रशास्त्रों का अध्ययन करने और प्र्कटीकरण प्राप्त करने में हमारी परिश्रमशीलता।
प्रभु ने ओलिवर काउडरी से कहा, “इन वचनों को अपने हृदय में संजोकर रखो।” हमसे यह आमंत्रण दिया गया है कि हम पवित्रशास्त्रों का परिश्रमपूर्वक अध्ययन करें और पवित्र आत्मा की शक्ति से सत्य की साक्ष्यता और सुसमाचार की सत्यता को अपने हृदय में प्राप्त करने का प्रयास करें।
भविष्यवक्ता अबिनादी ने दुष्ट राजा नोआह के पुरोहितों को फटकारते हुए कहा, “तुमने अपने हृदय को समझने में नहीं लगाया; इसलिए, तुम बुद्धिमान नहीं हुए।” क्या मैं रोज़ाना पवित्रशास्त्रों का अध्ययन करने और प्रार्थना के माध्यम से उन्हें समझने के लिए अपने हृदय को समर्पित करने का ईमानदार प्रयास कर रहा हूँ?
चौथा, हमारे विचार और शब्द
उद्धारकर्ता ने सिखाया कि “मन से बुरे विचार निकलते हैं““जो मन में भरा है, वही मुंह पर आता है।“ हमारे विचारों और शब्दों की गुणवत्ता हमारे हृदय की पवित्रता का एक अच्छा संकेतक है। क्या मैं दूसरों के कृत्यों या इरादों, या यहां तक कि अपने बारे में भी बहुत सारे नकारात्मक विचार पाल रहा हूँ? क्या मैं दूसरों का जल्दी से न्याय करने और उन्हें दोषी ठहराने का रुझान रखता हूँ? क्या मैं अपनी गलतियों के लिए बहाने या औचित्य ढूँढता हूँ? और मेरे शब्दों का क्या? क्या वे मेरे चारों ओर के लोगों को उठाते और प्रेरित करते हैं? क्या वे अक्सर विवाद और रोष उत्पन्न करते हैं?
मेरे शारीरिक परीक्षण पूरे होने के बाद, मेरे डॉक्टर ने बताया कि कुल मिलाकर मेरा हृदय स्वस्थ है—लेकिन कुछ छोटी-छोटी चिंताएँ थीं जिन्हें अब ही संबोधित करना ज़रूरी था, ताकि वे गंभीर न बनें। उसने फिर कुछ जीवनशैली में बदलाव करने की सलाह दी। इसी तरह, जब आप अपने हृदय का यह आत्मिक मूल्यांकन करते हैं और कुछ नकारात्मक लक्षण उभरने लगते हैं, तो कृपया घबराएँ मत! उद्धारकर्ता ने आपकी मदद के लिए उत्कृष्ट आत्मिक औषधि और उपचार प्रदान किया है। उसने यह भी वादा किया है कि वह आपको एक नया हृदय देगा! आपके हृदय की आत्मिक शक्ति को बढ़ाने के लिए ये कुछ कार्य किए जा सकते हैं:
आपके हृदय के आत्मिक स्वास्थ्य में सुधार
पहला, अपने संबंध को मसीह के साथ मजबूत करें।
हम जब रोज़ाना समय निकालकर मसीह के और नज़दीक आने का प्रयास करते हैं, तो हमारे दिल बदल जाते हैं। प्रतिदिन पवित्रशास्त्रों का अध्ययन करना, इसके साथ-साथ ईमानदारी से प्रार्थना करना और नियमित उपवास रखना, आपके उद्धारकर्ता के प्रति प्रेम को बढ़ाएगा और आपके विश्वास, पश्चाताप की इच्छा और अपने हृदय को विनम्रतापूर्वक परमेश्वर को समर्पित करने की क्षमता को मजबूत करेगा। नफी के इस उदाहरण पर विचार करें:“इसलिए, मैं प्रभु के पास पुकार करता रहा; और देखो, उसने मेरी मदद की और मेरा हृदय को नम कर दिया, ताकि मैं अपने पिता द्वारा बोले गए सभी शब्दों पर विश्वास कर सकूं।”
जैसे ही हम अपनी नेक इच्छाओं और कार्यों द्वारा विश्वास के बीज को पोषित करना जारी रखते हैं, हम अपने हृदय की वही पवित्रता अनुभव करेंगे जो नेफियों को प्राप्त हुई: “वे अक्सर उपवास और प्रार्थना करते थे, और अपनी विनम्रता में दिन-ब-दिन अधिक दृढ़ होते गए, और मसीह के विश्वास में दिन-ब-दिन अधिक दृढ़ और मजबूत होते गए, जिससे उनकी आत्मा आनंद और सांत्वना से भर उठी, हां, यहां तक कि उनके हृदय की शुद्धि और पवित्रता तक, जो पवित्रता इसलिए आती है क्योंकि उन्होंने अपने हृदय को परमेश्वर को समर्पित किया।“
दूसरा, अपने इच्छा को उसके इच्छा के साथ संरेखित करें
यह उद्धारकर्ता ने सिखाया: “यदि तुम मुझसे प्रेम करते हो, तो मेरे आज्ञाओं का पालन करो।” वह हमें अपने प्रेम को प्रदर्शित करने के लिए अपने साथ अनुबन्ध बनाने और उन्हें निभाने का निमंत्रण देते हैं। हम रोज़ाना यह प्रयास करते हुए कि हम उनके आज्ञाओं का पालन करें, अपने पापों से ईमानदारी से पश्चाताप करें, और उनके नाम को अपनाने तथा अपनी इच्छा को उनकी इच्छा के अनुरूप ढालने में दृढ़ रहें, पवित्र आत्मा की निरंतर संगति से धन्य हो सकते हैं।
नेफी ने गवाही दी: “मैं जानता हूं कि यदि तुम अपने संपूर्ण हृदय से पुत्र का अनुकरण करोगे, बिना दिखावे और बिना परमेश्वर को धोखा दिए, सच्ची इच्छा के साथ, अपने पापों से पश्चाताप करते हुए, पिता को गवाही देते हुए कि तुम मसीह का नाम अपने ऊपर धारण करने के इच्छुक हो, बपतिस्मे के द्वारा—हां, अपने प्रभु और अपने उद्धारकर्ता का अनुकरण करते हुए जल में डुबकी लगाकर, उसके वचन के अनुसार, तब देखो, तुम्हें पवित्र आत्मा का उपहार प्राप्त होगा।” पवित्र आत्मा आपकी मार्गदर्शिका बनेगी और आपको यह जानने में मदद करेगी कि प्रभु की इच्छा क्या है और अच्छे निर्णय लेने में सहायता करेगी।
अंत में, पूरे ह्रदय से परमेश्वर और दूसरों की सेवा करें।
उद्धारकर्ता सभी को आमंत्रित करते हैं कि वे “अपने पूरे हृदय से उनकी सेवा करें।” जब हम प्रत्येक कार्य को करने का चुनाव करते हैं जो प्रभु ने हमसे करने के लिए कहा है—जैसे कि आज्ञाओं का पालन करना, प्र्भु-भोज में भाग लेना, मंदिर में उपासना करना, और दूसरों की सेवा करना—एक सच्चे हृदय और वास्तविक इरादे के साथ, तो सेवा और उपासना का प्रत्येक कार्य एक शक्तिशाली आत्मिक अनुभव बन जाता है जो हमारे विश्वास और गवाही को मजबूत करता है और हमारे हृदय को परमेश्वर और हमारे साथी मनुष्यों के प्रति आनंद और प्रेम से भर देता है।
भविष्यवक्ता आल्मा का प्रश्न आज भी गूंजता है: मैं तुमसे पूछता हूं, क्या तुमने परमेश्वर में आत्मिक रूप से जन्म लिया है ? क्या तुमने अपनी चेहरों में उसके प्रतिबिंब को पाया है ? क्या तुमने इस महान परिवर्तन को अपने हृदयों में अनुभव किया है ?”
भाइयो और बहनों, मैं आपको आज अपना पूरा हृदय उद्धारकर्ता को समर्पित करने के लिए आमंत्रित करता हूँ। हर आराधना और सेवा का कार्य सच्चे और उद्देश्यपूर्ण भाव से किया जाना चाहिए। इस संसार की व्याकुलताओं को अलग रखें और अपने जीवन के हर दिन प्रभु के लिए सार्थक समय निकालने का प्रयास करें। अपने पूरे हृदय से पशचाताप करें और उसकी ओर लौटें, और वह आपको क्षमा करेगा और अपने प्रेम की बाहों में समेट लेगा। इस संसार की चीज़ों का पीछा मत करो, बल्कि अपना दृष्टिकोण केवल उसके महिमा पर केन्द्रित करो और एक बेहतर संसार की चीज़ों की खोज करो। वह आपके विचारों और आपके हृदय की इच्छाओं को जानता है, और जब आप उसकी ओर आते हैं, तो वह आपको इस जीवन में शक्ति, आत्मविश्वास, शांति और आनंद से आशीष देगा, और सारा जीवन उसकी सिलेस्टीयल राज्य में स्थान भी मिलेगा।
मैं जानता हूं कि यीशु मसीह जीवित है। वह हमारा मुक्तिदाता.है। और वह आपसे और मुझसे अपने पूरे हृदय से प्रेम करता है। यीशु मसीह के नाम में, आमीन।