परमेश्वर का प्रेम
मैं आनंदित होकर गवाही देता हूँ कि उद्धारकर्ता यीशु मसीह परमेश्वर का प्रेम है। उसका प्रेम हमारे लिए परिपूर्ण, व्यक्तिगत और शाश्वत है।
एक गर्मियों में, जब हम एक सुदूर क्षेत्र में यात्रा कर रहे थे, तो हमारे परिवार ने एक शाम बादल रहित आकाश के नीचे खुले वातावरण में सोते हुए बिताई। हमारे ऊपर स्पष्ट रूप से दिखाई देने वाला शानदार आकाशगंगा थी, जो असंख्य सितारों और कभी-कभी उल्काओं से भरी थी। जब हम परमेश्वर की सृष्टि की महिमा पर अचंभित हुए, तो हमने उसके साथ एक सम्मानजनक संबंध महसूस किया। हमारे छोटे बच्चे, जो हांगकांग में बड़े हुए थे, उन्होंने पहले कभी ऐसा कुछ अनुभव नहीं किया था। उन्होंने बड़ी मासूमियत से पूछा कि क्या हम घर पर ऐसे एक ही आसमान के नीचे रहते थे। मैंने उन्हें समझाने की कोशिश की कि यह वही आकाश है, लेकिन जहां हम रहते हैं, वहां वायु और प्रकाश प्रदूषण के कारण हम इन तारों को नहीं देख पाते, हालांकि वे वहां भी मौजूद थे।
पवित्र शास्त्र हमें सिखाते हैं कि “विश्वास आशा की हुई वस्तुओं का निश्चय, और अनदेखी वस्तुओं का प्रमाण हैं।” जब हम ध्यान भटकाते हैं और पार्थिव प्रलोभनों से हमारी आत्मिक दृष्टि पर बादल मंडराते हैं, जब हम परमेश्वर और उसके पुत्र यीशु मसीह में विश्वास करते हैं, हमें उनकी वास्तविकता और हमारे प्रति उनकी चिंता का स्पष्ट आश्वासन मिलता है।
मॉरमन की पुस्तक में, भविष्यवक्ता लेही ने “एक वृक्ष देखा, जिसके फल किसी को भी आनंदित करने के लिए आकर्षक थे” और वह “इतना मीठा फल पहले मैंने कभी भी नहीं चखा था।” जब उसने फल का स्वाद चखा, तो उसकी आत्मा महान आनंद से परिपूर्ण हो गई थी, और वह चाहता था कि उसका परिवार भी इसका स्वाद ले। हम सीखते हैं कि यह पेड़ “परमेश्वर का प्रेम“ प्रदर्शित करता है, और लेही की तरह, हम भी परमेश्वर की एक हर्षित गवाही प्राप्त कर सकते हैं जब हम उसे अपने जीवन में आमंत्रित करते हैं।
यीशु मसीह हमारे लिए स्वर्गीय पिता के प्रेम का प्रतीक है। अपने प्रायश्चित बलिदान के माध्यम से, उसने स्वयं पर हमारे पापों को ले लिया और हमारे अपराधों के लिए कुचला गया। ऊपर मनुष्य के पापों और अपराधों को लेकर, उसने व्यक्तिगत रूप से हमारे दुखों को सह लिया, हमारे दुखों को उठा लिया, और हमारे दर्द और बीमारियों को अपने ऊपर ले लिया। वह पवित्र आत्मा को हमें सांत्वना देने के लिए भेजता है, और आत्मा के फलों में अनंद,शांति और विश्वास शामिल है, जो हमें आशा और प्रेम से भर देते हैं।
जबकि परमेश्वर का प्रेम सभी के लिए है, कई लोग इसे आग्रहपूर्वक ढूंढते हैं, जबकि अन्य परमेश्वर के प्रेम को महसूस करने की इच्छा रखते हैं लेकिन यह विश्वास नहीं करते हैं कि वे इसके योग्य हैं। कुछ अन्य लोग बिना सोचे इसे पकड़े हुए हैं। पवित्रशास्त्र और प्रभु के भविष्यवक्ता हमें सिखाते हैं कि हम लगातार परमेश्वर के प्रेम का अनुभव कर सकते हैं, जब यीशु मसीह के अनुग्रह के माध्यम से, हम बार-बार पश्चाताप करते हैं, सच में क्षमा करते हैं, उसकी आज्ञाओं का पालन करने का प्रयास करते हैं, और निस्वार्थ भाव से दूसरों की सेवा करते हैं। हम परमेश्वर के प्रेम को महसूस करते हैं जब हम ऐसे कार्य करते हैं जो हमें उसके निकट लाते हैं, जैसे प्रार्थना और पवित्र शास्त्र के अध्ययन के माध्यम से प्रतिदिन उसके साथ बातचीत करना, और ऐसे काम करना बंद करना जो हमें उससे दूर करते हैं, जैसे अहंकारी, विवादास्पद और विद्रोही होना।
अध्यक्ष रसल एम. नेलसन ने हमें “उद्धारकर्ता की मदद से, हमारे जीवन में पुराने मलबे को हटाने” और ”कड़वाहट को दूर करने” के लिए आमंत्रित किया है।” उसने हमें उद्धारकर्ता और उसके मंदिर की विधियों और अनुबंधों पर अपने जीवन को केंद्रित करके अपनी ”आत्मिक नींवों को मजबूत करने के लिए प्रोत्साहित किया है।” उन्होंने प्रतिज्ञा की थी कि “जब हम अपने मंदिर अनुबंधों का पालन करते हैं, तो हम प्रभु की सामर्थ देने की शक्ति तक अधिक पहुंच प्राप्त करते हैं। … हम यीशु मसीह और हमारे स्वर्गीय पिता के शुद्ध प्रेम को बहुतायत से अनुभव करते हैं!”
मेरे पास एक दोस्त है जो एक सुंदर परिवार और एक आशाजनक व्यवसाय से धन्य है। यह तब बदल गया जब एक बीमारी ने उन्हें काम करने में असमर्थ बना दिया, जिसके बाद तलाक हो गया। उसके बाद के वर्ष कठिन भरे रहे, लेकिन अपने बच्चों के लिए उसके प्रेम और परमेश्वर के साथ उसके द्वारा किए गए अनुबंधों ने उसे सांभाले रखा है। एक दिन उसे पता चला कि उसकी पूर्व पत्नी ने दूसरी शादी कर ली है और उसने अपने मंदिर की मुहरबंदी को रद्द करने का अनुरोध किया है। वह परेशान और उलझन में था। उसने प्रभु के घर में शांति और समझ की तलाश की थी। मंदिर जाने के अगले दिन मुझे उनका यह संदेश मिला:
“मुझे कल रात मंदिर में एक अद्भुत अनुभव हुआ। मुझे लगता है कि यह स्पष्ट था कि मैं अभी भी काफी नाराजगी रखता हूं। … मुझे पता था कि मुझे बदलना होगा, और मैं ऐसा करने के लिए पूरे सप्ताह प्रार्थना करता रहा हूं। … कल रात मंदिर में मैंने सचमुच महसूस किया कि आत्मा ने मेरे हृदय से नाराजगी को दूर कर दिया है। … इससे मुक्त होना कितनी राहत की बात थी। … मुझ पर से एक अशुभ शारीरिक बोझ हटा लिया गया है।”
जबकि उसके सामने अभी भी उसकी चुनौतियां हैं, मेरे मित्र उस अनुभव को प्रभु के घर में बहुमूल्य समझता है, जहां परमेश्वर के प्रेम की मुक्तिदायी शक्ति ने उसे परमेश्वर के करीब, जीवन के प्रति अधिक आशावादी, और अपने भविष्य के बारे में कम चिंतित होने में मदद की है।
जब हम परमेश्वर के प्रेम को अनुभव करते हैं, तो हम अपने बोझ को सहजता के साथ उठा सकते हैं और उसकी इच्छा के प्रति धैर्यपूर्वक और खुशी से समर्पित हो सकते हैं। हमें विश्वास है कि परमेश्वर हमारे साथ अपने अनुबंधों को याद रखेगा, हमारे कष्टों में हमारे साथ रहेगा, और हमें गुलामी से छुड़ाएगा। हम उस आनंद को अपने परिवार और प्रियजनों के साथ साझा करने की भी इच्छा करेंगे। लेही के परिवार की तरह, प्रत्येक व्यक्ति के पास यह चुनने का अधिकार है कि फल का सेवन करना है या नहीं, लेकिन हमारा अवसर प्रेम करना, साझा करना और इस तरह से आमंत्रित करना है कि जिन लोगों से हम प्रेम करते हैं वे परमेश्वर के प्रेम को महसूस कर सकें।
दूसरों को परमेश्वर के प्रेम को महसूस करने में मदद करने के लिए, हमें विनम्रता, दान, करुणा और धैर्य जैसे मसीह-समान गुणों को अपने आप में विकसित करने की आवश्यकता है, और परमेश्वर से प्रेम करने और अपने साथियों से प्रेम करने की दो महान आज्ञाओं का पालन करके दूसरों को उद्धारकर्ता की ओर मोड़ने में मदद करनी चाहिए।
हमारे बेटों में से एक ने अपनी किशोरावस्था के दौरान नियोज्यता और आत्म-सम्मान के साथ संघर्ष किया था। मैंने और मेरी पत्नी ने यह जानने के लिए प्रार्थना की थी कि उसकी मदद कैसे की जाए, और हम वह सब करने के लिए तैयार थे जो प्रभु हमसे करवाना चाहते थे। एक दिन मुझे अपने एल्डर्स परिषद अध्यक्ष से यह पूछने के लिए प्रेरित किया गया कि क्या वह किसी ऐसे जरूरतमंद को जानते हैं जिससे मैं अपने बेटे के साथ मिल सकूं। कुछ विचार करने के बाद, उन्होंने हमें महत्वपूर्ण स्वास्थ्य चुनौतियों के साथ एक महिला के पास जाने के लिए कहा, और शाखा अध्यक्ष की अनुमति के साथ, हर हफ्ते उसके लिए प्रभुभोज ले जाने के लिए। मैं बहुत खुश था, लेकिन चिंतित भी था कि मेरा बेटा इस साप्ताहिक प्रतिबद्धता पर कैसे प्रतिक्रिया देगा।
हमारी पहली मुलाकात में, हमारा ह्रदय इस प्यारी महिला के लिए दुखी हुआ, क्योंकि वह लगातार पीड़ा में थी। वह प्रभुभोज के लिए बहुत आभारी थी, और हमें उसके और उसके पति के साथ मिलने में बहुत आनंद प्राप्त हुआ। कुछ मुलाकातों के बाद, एक रविवार को मैं बाहर गया था और अपने बेटे के साथ नहीं जा सका, लेकिन उसे उसका काम याद दिलाया। जब मैं घर पहुंचा, तो मैं यह सुनने के लिए इंतजार नहीं कर सका कि उसकी मुलाकात कैसी रही। मेरे बेटे ने जवाब दिया कि उसे नहीं लगता कि उसके सहपाठियों को इस तरह की अच्छी चीजें करने का मौका मिलता है। मेरे बेटे ने उत्तर दिया कि उसे नहीं लगता कि उसके सहपाठियों को इस तरह की अच्छी चीजें करने का मौका मिलता है, और उसने विस्तार से बताया कि वह मदद के लिए अपने भाई को साथ ले गया था, और प्रभु भोज ठीक से संपन्न हुआ, लेकिन उयह प्यारी बहन सप्ताह के दौरान दुखी थी क्योंकि उसने दोस्तों को फिल्में देखने के लिए अपने घर पर आमंत्रित किया था, लेकिन उसका वीडियो प्लेयर काम नहीं कर रहा था। मेरे बेटे ने कहा कि उसने ऑनलाइन ढूंढा, समस्या का पता लगाया, और उसे मौके पर ही ठीक कर दिया। वह उपयोगी, खुश महसूस कर रहा था, और कुछ ऐसा करने के लिए भरोसा कर रहा था जिससे उसका दिन उज्ज्वल हो। उसने अपने लिए परमेश्वर के प्रेम को महसूस किया।
यदि, आपके सर्वोत्तम प्रयासों के बावजूद, जीवन में बादल छाए हुए हैं, यदि आपको लगता है कि आपकी प्रार्थनाओं को नहीं सुना जाता है, या यदि आप परमेश्वर के प्रेम को महसूस नहीं कर सकते हैं, तो कृपया जान लें कि आपका हर प्रयास महत्वपूर्ण है और, हमारे ऊपर के सितारों के रूप में निश्चित है, कि स्वर्गीय पिता और यीशु मसीह आपको जानते हैं, सुनते हैं, और आपसे प्रेम करते हैं।
एक अवसर पर जब उसके शिष्य नाव में थे, उन्हें “लहरों द्वारा उछाला जा रहा था,“ उद्धारकर्ता पानी पर उनकी ओर बढ़ा और उन्हें आश्वासन देते हुए कहा, “ढाढस बांधो; यह मैं हूं; डरो मत।” जब पतरस ने पानी पर उद्धारकर्ता के पास चलना चाहा, तो यीशु ने उसे इशारा करते हुए कहा, “आओ।“ और जब पतरस ने अपना ध्यान खो दिया और डूबने लगा, तो उद्धारकर्ता ने तुरंत उसे पकड़ने के लिए अपना हाथ बढ़ाया और उसे सुरक्षा की ओर ले जाते हुए कहा, “हे अल्पविश्वासी, तू ने क्यों सन्देह किया?”
जब हमारे जीवन में हवाएं हमारे विरुद्ध होती हैं, तो क्या हम हर्षित और साहसी होने को तैयार होते हैं? हम कैसे याद रख सकते हैं कि उद्धारकर्ता हमें नहीं त्यागता है और वह हमारे निकट है, शायद उन तरीकों से जिन्हें हम अभी तक नहीं पहचानते हैं? क्या हम विश्वास में उसके पास जाने के लिए तैयार हैं, विशेषकर जब हमारे सामने रास्ता असंभव लगता है? और किन तरीकों से वह हमें सुरक्षा के लिए उठाता है जब हम लड़खड़ाते हैं? हम बिना किसी संदेह या डर के हर विचार में विश्वास से उनकी ओर कैसे देख सकते हैं?”
यदि आप अपने जीवन में परमेश्वर के प्रेम को अधिक मात्रा में महसूस करना चाहते हैं, तो क्या मैं आपको निम्नलिखित बातों पर विचार करने के लिए आमंत्रित कर सकता हूंः
-
सबसे पहले, यह याद रखने के लिए बार-बार रुकें कि आप परमेश्वर की संतान हैं और उन बातों के बारे में सोचें जिनके लिए आप आभारी हैं।
-
दूसरा, प्रतिदिन प्रार्थना,करें और स्वर्गीय पिता से यह जानने में मदद मांगें कि आपके आस-पास किन लोगों को उनके प्रेम को महसूस करने की आवश्यकता है।
-
तीसरा, विश्वास से पूछें कि आप उस व्यक्ति को परमेश्वर के प्रेम को महसूस कराने में मदद करने के लिए क्या कर सकते हैं।
-
और चौथा,आपको जो प्रेरणा मिलती है उस पर तुरंत कार्य करें।
यदि हम लगातार प्रार्थना करते हैं और दूसरों की ओर से मांगते हैं, तो परमेश्वर हमें उन लोगों को दिखाएगा जिनकी हम मदद कर सकते हैं। और यदि हम तुरंत कार्य करें, तो हम वह साधन बन सकते हैं जिसके द्वारा वह उनकी प्रार्थनाओं का उत्तर देता है। ऐसा करने से, समय पर, हमें हमारी प्रार्थनाओं के उत्तर प्राप्त होंगे, और हम अपने जीवन में परमेश्वर के प्रेम को महसूस करेंगे।
कुछ महीने पहले वियतनाम में यात्रा करते समय, मेरी पत्नी और मैं एक विमान में थे जो एक भारी तूफान में उड़ान भरी थी। वायुमंडलीय विक्षोभ थी, और हमारी खिड़की से काले बादल, भारी बारिश और बिजली देखी जा सकती थी। लंबी और अस्थिर चढ़ाई के बाद, हमारा हवाई जहाज अंततः तूफान के बादलों से ऊपर उठा और इस शानदार दृश्य में उभरा। हमें एक बार फिर हमारे स्वर्गीय पिता और यीशु मसीह की याद दिलाई गई और हमारे लिए उनके महान प्रेम को महसूस किया।
प्यारे दोस्तों, एक ऐसे व्यक्ति के रूप में जिसने परमेश्वर के प्रेम का अनुभव किया है, मैं खुशी से गवाही देता हूं कि उद्धारकर्ता यीशु मसीह ही परमेश्वर का प्रेम है। हमारे लिए उसका प्रेम परिपूर्ण, व्यक्तिगत और शाश्वत है। जब हम विश्वास से उसका अनुसरण करते हैं, तो मैं चाहता हूं कि हम उसके प्रेम से भर जाएं और हम एक प्रकाशस्तंभ बनें जो दूसरों को उसके प्रेम के लिए मार्गदर्शन करे। यीशु मसीह के नाम में, आमीन।