महा सम्मेलन
दिव्य अधिकार, उत्तम युवक
अप्रैल 2025 महा सम्मेलन


11:44

दिव्य अधिकार, उत्तम युवक

मैं सदैव आभारी हूं कि हारूनी पौरोहित्य धारक, इसकी शक्तियों, विधियों और कर्तव्यों से, हम सभी को आशीष देते हैं।

एल्डर एंडरसन, पौरोहित्य शक्ति और उद्धारकर्ता के प्रायश्चित की शक्ति की उल्लेखनीय अभिव्यक्ति के लिए धन्यवाद।

इस जनवरी में एक रविवार को, जब मैं अपनी प्रभु-भोज सभा में बैठा था, एक दर्जन से अधिक युवकों को हारूनी पौरोहित्य में आगे बढ़ने के लिए समर्थन दिया गया था। मैंने महसूस किया कि हमारी दुनिया बहुत बदल गई है।

मुझे यह देखकर आश्चर्य हुआ कि संपूर्ण विश्व में, प्रत्येक समय क्षेत्र में, इस प्रकार की प्रभु-भोज सभाओं में—आज सुबह अध्यक्ष हॉलैंड के बताए मित्र, ईस्टन के समान—हजारों की संख्या में डीकन, शिक्षकों और याजकों को इस्राएल को सूंपूर्ण पृथ्वी पर एकत्रित करने के गिरजे के कार्य में आजीवन पौरोहित्य सेवकाई के लिए नियुक्त किया जा रहा था।

प्रत्येक जनवरी में, लगभग 1,00,000 युवकों के सिरों पर हाथ रखे जाते हैं, तथा उन्हें विधि के माध्यम से अधिकार की एक स्पष्ट रेखा से जोड़ा जाता है, जो पुनर्स्थापना युग से लेकर जोसफ और ओलिवर तक, और यूहन्ना बपतिस्मा देने वाले और यीशु मसीह तक जाती है।

हमारा गिरजा भावनाओं या विश्वासों को नाटकीय तरीके से व्यक्त नहीं करता है । हम लोगों को प्रभावित किए बिना कार्य करना पसंद करते हैं।

लेकिन फिर भी, पृथ्वी भर में फैल रहे नव नियुक्त पौरोहित्य धारकों के कदमों की इस गड़गड़ाहट को देखकर, मैंने सोचा—किसी “आनंद मनाते के गिरजे” की तरह—क्या इस बात को दुनिया को नहीं बताया जाना चाहिए । “आज”, मैंने सोचा, “तुरही और झनझनाती झांझें और औपचारिक तोपें चलनी चाहिए। परेड भी होनी चाहिए!”

परमेश्वर की शक्ति को वास्तव में जानने के बाद, हमने देखा है कि जब परमेश्वर का अधिकार पृथ्वी पर फैल गया है तो इस संसार का स्वरूप अस्त-व्यस्त हो गया है ।

ये नियुक्तियां इन युवकों को आजीवन सेवा करने में लगाती हैं जब वे ऐसी परिस्थितियों की खोज करेंगे और उन्हें ऐसे वातावरण में भेजा जाएगा जहां उनकी उपस्थिति और प्रार्थनाएं तथा उनके द्वारा धारण किया गया परमेश्वर का पौरोहित्य पद अत्यधिक महत्वपूर्ण होगा।

यह नियंत्रित श्रृंखला प्रतिक्रिया परमेश्वर द्वारा भेजे गए एक सेवकदूत से आरंभ हुई थी। पुनर्जीवित यूहन्ना बपतिस्मा देने वाला जोसफ और ओलिवर को दिखाई दिया था, उसने अपने हाथों को उनके सिरों पर रखा और कहा, “आप पर मेरे साथी सेवकों, मसीहा के नाम में मैं हारून का पौरोहित्य प्रदान करता हूं, जिसके अधिकार में स्वर्गदूतों की सेवकाई, और पश्चाताप का सुसमाचार, और पापों की क्षमा के लिए डुबकी द्वारा बपतिस्मे की कुंजियां है” (सिद्धांत और अनुबंध 13:1)।

यूहन्ना बपतिस्मा देने वाले ने इस अधिकार को मूसा के भाई और पौरोहित्य साथी हारून के नाम पर “हारून का पौरोहित्य” कहा था। प्राचीन काल में, हारून के पुरोहित्य धारकों को विधियों की शिक्षा देना और सहायता करना था—वे विधियां जो भविष्य के मसीहा, प्रभु यीशु मसीह पर शिष्यत्व पर केंद्रित थी (देखें व्यवस्थाविवरण 33:10)।

गिनती की पुस्तक में स्पष्ट रूप से हारून के पौरोहित्य के धारकों को विधियों के बर्तनों को संभालने का कार्य सौंपा गया है। “और हारून और उसके पुत्रों को … नियुक्त कर, और वे अपने याजकपद की रक्षा किया करें; … मेज … पवित्रस्थान में काम में आने वाला सारा सामान हो”(गिनती 3:10, 31)।

पुराने नियम की पशु बलि की विधि उद्धारकर्ता के जीवन और प्रायश्चित के माध्यम से परिपूर्ण हुई और बदल दी गई थी। उस प्राचीन विधि को इस विधि से बदल दिया गया था जिसे हम प्रभु-भोज की विधि कहते हैं।

आज प्रभु हारून के पौरोहित्य के आधुनिक धारकों को वही कार्य करने के लिए कहता है जो वे प्राचीन काल में करते थे: शिक्षा देना और विधियों को संपन्न करना—ये सब हमें उसके प्रायश्चित की याद दिलाने के लिए।

जब डीकन, शिक्षक और याजक प्रभु-भोज में मदद करते हैं, तो उन्हें भी अन्य लोगों की तरह ही आशीषें प्राप्त होती हैं: जब वे व्यक्तिगत रूप से रोटी और पानी ग्रहण करते हैं, तो वे अपने द्वारा बनाए गए अनुबंध का पालन करते हैं। लेकिन इन पवित्र कर्तव्यों को निभाने से, वे अपने पौरोहित्य दायित्वों के बारे में भी अधिक सीखते हैं।

हारूनी पौरोहित्य को प्रारंभिक पौरोहित्य इसलिए कहा जाता है क्योंकि इसकी विधियां उन्हें प्रभु के कार्य के भार और आनंद का अनुभव करने की अनुमति देती हैं, जो उन्हें भविष्य की पौरोहित्य सेवा के लिए तैयार करती हैं, जब उन्हें अप्रत्याशित तरीकों से सेवा करने के लिए नियुक्त जा सकता है—जिसमें ऐसे समय में प्रेरित आशीषों को प्रदान करना शामिल है जब आशाएं और सपने, और यहां तक ​​कि जीवन और मृत्यु भी अनिश्चित संतुलन में लटके होते हैं ।

ऐसी गंभीर अपेक्षाओं के लिए गंभीर तैयारी की आवश्यकता होती है।

सिद्धांत और अनुबंध बताता है कि डीकनों और शिक्षकों को “चेतावनी, समझ, उपदेश, और शिक्षा, और सभी को मसीह के पास आने का आमंत्रण देना है” (सिद्धांत और अनुबंध 20:59)। याजकों को इन अवसरों के अतिरिक्त, “प्रचार करना, … और बपतिस्मा देना है” (सिद्धांत और अनुबंध 20:50)।

बेशक, ये सब बहुत ज्यादा लगता है, लेकिन वास्तविक दुनिया में ये बातें पूरी दुनिया में स्वाभाविक रूप से होती रहती हैं।

एक धर्माध्यक्ष ने अपनी नई डीकन परिषद अध्यक्षता में ये कर्तव्य सिखाए थे। तो युवा अध्यक्षता ने इस बारे में चर्चा शुरू कर दी कि उनके परिषद और वार्ड में यह कैसा दिखेगा । उन्होंने निर्णय लिया कि उन्हें बुजुर्ग वार्ड सदस्यों से मिलकर यह जानना चाहिए कि उनकी क्या जरूरतें हैं और फिर उन्हें पूरा करना चाहिए ।

जिन लोगों की वे सेवा करते थे उनमें एलन भी था जो एक कठोर, प्रायः अपवित्र तथा कभी-कभी शत्रुतापूर्ण पड़ोसी था। एलन की पत्नी, वांडा, गिरजे की सदस्य बन गई थी, लेकिन एलन को, जैसा कि हम कहते हैं, समझाना कठिन था।

फिर भी, डीकन काम पर लग गए, और हास्यास्पद ढंग से उसके अपमान को नजरअंदाज करते हुए, वे बर्फ हटाते और कूड़ा-कचरा बाहर निकालते थे। डीकनों से नफरत करना कठिन हो सकता है, और एलन को अंततः उनकी संगति में आनंद आने लगा । एक बार उन्होंने उसे गिरजे में आमंत्रित किया था।

उन्होंने जवाब दिया, “मुझे गिरजा पसंद नहीं है।”

उन्होंने कहा, “आप हमें पसंद करते हैं।” “तो हमारे साथ आओ। आप चाहें तो हमारी परिषद की सभा में आ सकते हैं।”

और धर्माध्यक्ष की स्वीकृति से, वह आया—और वह आता रहा।

डीकन शिक्षक बन गए, और जब वे उनकी सेवा कर रहे थे, तो उन्होंने उन्हें कारों पर काम करना और वस्तुएं बनाना सिखाया। तब तक डीकन से शिक्षक से याजक बन गए थे, एलन उन्हें “मेरे लड़के” कहने लगे थे।

वे अब उत्सुकता से मिशन के लिए तैयारी कर रहे थे और उन्होंने पूछा कि क्या वे उसके साथ प्रचारक पाठों का अभ्यास कर सकते हैं। उसने कसम खाई कि वह कभी पाठ नहीं सुनेगा और न ही विश्वास करेगा, लेकिन, हां, वे उसके घर पर सिखा सकते थे।।

और फिर एलन बीमार हो गए। और वह विनम्र हो गए थे।

और एक दिन, परिषद की सभा में, उन्होंने बड़े प्यार से उनसे अनुरोध किया कि वे उनके लिए धूम्रपान छोड़ने हेतु प्रार्थना करें, और उन्होंने ऐसा ही किया। और फिर वे उनके घर तक आए और उनके सारे तम्बाकू को जब्त कर लिया था।

जब उनके गिरते स्वास्थ्य के कारण एलन को अस्पतालों और पुनर्वास केंद्रों में भर्ती होना पड़ा, उसके “एलन के लड़के” उनकी सेवा करते, और चुपचाप पौरोहित्य की शक्तियां और निःस्वार्थ प्रेम प्रदर्शित करते थे (देखें सिद्धांत और अनुबंध 121:41)।

चमत्कार तब भी जारी रहा जब एलन ने बपतिस्मा लेने के लिए कहा—लेकिन ऐसा होने से पहले ही उनकी मृत्यु हो गई। उनके अनुरोध पर, उनके डीकन-से-याजक बने लड़़के उनके अंतिम संस्कार में उनके पार्थिव शरीर को ले जाने वाले और वक्ता थे, जहां उन्होंने—उचित रूप से—चेतावनी दी, व्याख्या की, प्रोत्साहित किया, शिक्षा दी, और सभी को मसीह के पास आने का आमंत्रण दिया।

और बाद मंदिर में, स्वाभाविक रूप से, “एलन के लड़कों” में से एक ने एलन के स्थान पर उस पूर्व डीकन परिषद अध्यक्ष को प्रतिनिधिक बपतिस्मा दिया।

यूहन्ना बपतिस्मा देनेवाले ने जो कुछ करने को कहा, उन्होंने वही किया था। उन्होंने वही किया जो इस गिरजे में तथा पूरे विश्व में डीकन, शिक्षक और याजक करते हैं।

हारून के पुरोहित्य धारकों को जो कार्य करने का दायित्व दिया गया है, उनमें से एक है प्रभु-भोज की विधि।

पिछले साल मेरी मुलाकात उत्साहित धर्माध्यक्ष और उनकी पत्नी से हुई थी। हाल ही में शनिवार की सुबह अपने बेटे के बपतिस्मा के लिए जाते समय, उन्हें अपनी प्यारी दो साल की बेटी टेस की दुखद और अचानक मृत्यु का दुख सहना पड़ा था ।

अगली सुबह उनके वार्ड के सदस्य करुणा से भरे हुए, इस परिपूर्ण छोटी लड़की के खोने से दुखी होकर, प्रभु-भोज सभा के लिए एकत्र हुए थे। किसी को आशा नहीं थी कि धर्माध्यक्ष का परिवार उस सुबह गिरजा आएगा, लेकिन सभा शुरू होने से कुछ मिनट पहले, वे चुपचाप अंदर आए और अपने स्थान पर बैठ गए थे।

धर्माध्यक्ष मंच पर गए और अपने सलाहकारों के बीच अपने स्थान से आगे बढ़कर, प्रभु-भोज मेज पर अपने याजकों के बीच बैठ गए।

समझ और शांति की खोज में उस पीड़ा भरी और नींद रहित रात के दौरान, उन्हें उस बात आभास हुआ कि जिसकी उनके परिवार को सबसे ज्यादा जरूरत थी—और जिसकी उनके वार्ड को सबसे ज्यादा जरूरत थी। उनके वार्ड के हारूनी पौरोहित्य अध्यक्ष और उनके शोकग्रस्त पिता की आवाज को सुनना, पवित्र प्रभु-भोज अनुबंध की प्रतिज्ञाओं को प्रदान करना था।

अतः, समय आने पर, वह उन याजकों के साथ घुटनों के बल बैठे और अपने पिता से बात की थी। उस अवसर के करुणा की भावना के साथ उन्होंने कुछ सर्वाधिक शक्तिशाली शब्द कहे, जिन्हें किसी भी व्यक्ति को अपने जीवनकाल में जोर से कहने की अनुमति नहीं है।

अनंत परिणाम के शब्द।

विधि के शब्द।

अनुबंध के शब्द।

निर्देश जो हमें इस जीवन के उद्देश्यों से जोड़ता है—और हमारे लिए स्वर्गीय पिता की योजना के सबसे शानदार परिणामों से जोड़ता है।

क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि उस प्रार्थना घर में कलिसिया ने क्या सुना—उन्होंने उन शब्दों में क्या महसूस किया था जिन्हें हम हर रविवार को अपने प्रार्थना घर में सुनते हैं?

“हे परमेश्वर, अनंत पिता, हम आपके पुत्र, यीशु मसीह के नाम में मांगते हैं, इस रोटी को आशीषित और पवित्र करो उन सब प्राणियों के लिए जो इसे ग्रहण करते हैं; ताकि वे इसे आपके पुत्र के शरीर की याद में खा सकें, और आपकी गवाही दे सकें, हे परमेश्वर, अनंत पिता, कि वे अपने ऊपर आपके पुत्र का नाम लेने, और सदा उसे याद रखने, और उन आज्ञाओं को मानने के इच्छुक हैं जो उसने उन्हें दी हैं, ताकि उनके साथ उसकी आत्मा सदा के लिए रह सके। आमीन” (सिद्धांत और अनुबंध 20:77)।

और फिर: “हे परमेश्वर, अनंत पिता, हम आपके पुत्र, यीशु मसीह के नाम में मांगते हैं, इस पानी को आशीषित और पवित्र करो उन सब प्राणियों के लिए जो इसे पीते हैं, ताकि वे ऐसा आपके पुत्र के लहू की याद में कर सकें जो उनके लिए बहाया गया था; ताकि वे आपकी गवाही दे सकें, हे परमेश्वर, अनंत पिता, कि वे सदा उसे याद रखें ताकि उनके साथ उसकी आत्मा रह सके। आमीन” सिद्धांत और अनुबंध 20:79

ये भले पिता और माता इस बात की गवाही देते हैं कि वह प्रतिज्ञा पूरी हो गई है। असल में, उनको अनंत दिलासा देने के लिए, “उसकी आत्मा उनके साथ थी ।”

मैं सदैव आभारी हूं कि हारूनी पौरोहित्य धारक, इसकी शक्तियों, विधियों और कर्तव्यों के साथ, हम सभी को परमेश्वर की कुंजियों के द्वारा “स्वर्गदूतों की सेवकाई, और पश्चाताप का सुसमाचार, और पापों की क्षमा के लिए डुबकी द्वारा बपतिस्मे” की कुंजियों के माध्यम से आशीष देते हैं (सिद्धांत और अनुबंध 13:1)। यीशु मसीह के नाम में, आमीन।

विवरण

  1. पैट्रिक कीरोन, “आनंदमय गिरजे में स्वागत हैं,” लियाहोना, नवं. 2024, 36।

  2. अपने महत्वपूर्ण महा सम्मेलन संबोधन “आनंदमय गिरजे में स्वागत हैं,” में एल्डर कीरोन ने फुटनोट 10 में हमें अध्यक्ष गॉर्डन बी. हिंक्ली की शिक्षा के बारे में बताया था: “जब आप, एक याजक के रूप में, प्रभु-भोज की मेज पर घुटने टेकते और प्रार्थना करते हैं, जो प्रकटीकरण द्वारा प्राप्त हुई थी, तो आप पूरी कलिसिया को प्रभु के साथ अनुबंध के अधीन रखते हैं। क्या ये छोटी बात है? यह सबसे महत्वपूर्ण और उल्लेखनीय बात है” (“हारूनी पौरोहित्य —परमेश्वर की ओर से एक उपहार,” एन्साइन, मई 1988, 46).