दया की योजना
प्रभु दयालु हैं और हमारे स्वर्गीय पिता की उद्धार की योजना वास्तव में दया की योजना है।
भविष्यवक्ता का निमंत्रण
पिछली अप्रैल के सम्मेलन में, इस खुशी की खबर के तुरंत बाद कि गिरजे ने कर्टलैंड मंदिर हासिल कर लिया है, अध्यक्ष रसल एम. नेल्सन ने हमें कर्टलैंड मंदिर की समर्पण प्रार्थना का अध्ययन करने के लिए आमंत्रित किया, जो सिद्धांत और अनुबंधों के खंड 109 में लिखी है। अध्यक्ष नेल्सन ने कहा था, कि समर्पित प्रार्थना सिखाती है कि “कैसे मंदिर आत्मिक रूप से आपको और मुझे इन अंतिम दिनों में जीवन की चुनौतियों का सामना करने की शक्ति प्रदान करता है।”
मुझे यकीन है कि खंड 109 के आपके अध्ययन से आपको ऐसी समझ मिलेगी जिससे आपको आशीष मिलती है। आज शाम, मैं कुछ बातें साझा करना चाहता हूं जो मैंने हमारे भविष्यवक्ता का आमंत्रण का पालन करते हुए सीखी थी। मेरे ,अध्ययन ने मुझे जिस शांतिदायक मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया, उसने मुझे याद दिलाया कि प्रभु दयालु है और हमारे स्वर्गीय पिता की उद्धार की योजना वास्तव में दया की योजना है।
मंदिर में सेवा करते हुए नव-नियुक्त किए गए प्रचारक
जैसा कि आप जानते होंगे, “नए नियुक्त किेए गए प्रचारकों को यथाशीघ्र मंदिर वृत्तिदान प्राप्त करने और परिस्थितियों के अनुमति देने पर जितनी बार संभव हो मंदिर जाने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।” एक बार वृत्तिदान प्राप्त करने के बाद, वे “प्रचारक सेवा शुरू करने से पहले मंदिर विधि कार्यकर्ता के रूप में भी काम कर सकते हैं।”
एमटीसी में प्रवेश करने से पहले मंदिर में बिताया गया समय नए प्रचारकों के लिए एक अद्भुत आशीष हो सकती है जब इससे वे मंदिर अनुबंधों के बारे में अधिक सीखते हैं और फिर उन अनुबंधों की आशीषों को संसार के साथ साझा करते हैं।
लेकिन खंड 109 का अध्ययन करने पर, मैंने यह सीखा है कि मंदिर में, परमेश्वर नए प्रचारकों को—वास्तव में, हम सभी को—एक अतिरिक्त, पवित्र तरीके से सशक्त बनाता है। प्रकटीकरण द्वारा दी गई समर्पण प्रार्थना में, जोसफ ने प्रार्थना की थी कि “जब आपके सेवक आपकेभवन से बाहर जाएंगे, … आपकी नाम की गवाही देने के लिए”—हर प्रकार के “पृथ्वी के महान जनों को, और सारे लोगों को” और “पृथ्वी सारे गरीब, जरूरतमंद, और पीड़ित जनों … के हृदय विनम्र हों।” उन्होंने प्रार्थना की थी कि “सच्चाई के समक्ष वे अपने मतभेंदों को छोड़ें, और आपके लोग सभी की दृष्टि में दया प्राप्त करें; पृथ्वी के सभी छोर जानें कि हम, आपके सेवकों ने, आपकी वाणी सुनी है, और आपने हमें भेजा है।”
यह किसी नए नियुक्त किए गए प्रचारक के लिए एक सुंदर प्रतिज्ञा है—मतभेदों को “सच्चाई के समक्ष छोड़ना”, “सबकी दृष्टि में दया प्राप्त करना”, और संसार को यह बताना कि वे प्रभु द्वारा भेजे गए हैं। हममें से प्रत्येक को निश्चित रूप से इन आशीषों की आवश्यकता है। यह कितनी बड़ी आशीष होगी कि जब हम पड़ोसियों और सहकर्मियों के साथ व्यवहार करें तो हृदय विनम्र हों। समर्पण प्रार्थना यह स्पष्ट रूप से नहीं बताती कि मंदिर में हमारा समय दूसरों के हृदयों को किस प्रकार विनम्र करेगा, परन्तु मैं आश्वस्त हूं कि यह इस बात से जुड़ा है कि प्रभु के भवन में बिताया गया समय हमें यीशु मसीह और उसकी दया पर केन्द्रित करके हमारे हृदयों को कैसे विनम्र करता है।
प्रभु ने जोसफ स्मिथ की दया की प्रार्थना का उत्तर देता है
जब मैंने कर्टलैंड समर्पण प्रार्थना का अध्ययन किया, तो मैं यह देखकर भी आश्चर्यचकित हुआ कि जोसेफ ने बार-बार दया की याचना ---की गिरजे के सदस्यों के लिए, गिरजे के शत्रुओं के लिए, देश के मार्गदर्शकों के लिए, पृथ्वी के राष्ट्रों के लिए, और व्यक्तिगत रूप से उन्होंने प्रभु से याचना की कि उसे याद रखें11 और उसकी प्रिय एम्मा और उनके बच्चों पर दया करें। और, व्यक्तिगत रूप से, उन्होंने प्रभु से विनती की कि वे उन्हें याद रखें और उनकी प्रिय एम्मा और उनके संतानों पर दया करें।
जोसफ को कैसा महसूस हुआ होगा जब, एक सप्ताह बाद, ईस्टर के दिन, 3 अप्रैल 1836 को, कर्टलैंड मंदिर में, उद्धारकर्ता उनके और ओलिवर काउडरी के सामने प्रकट हुआ और, जैसा कि सिद्धांत और अनुबंध के खंड 110 में लिखा है,सिद्धांत और अनुबंध की खंड 110 मैं, कहा था, “मैंने इस भवन को स्वीकार कर लिया है, और मेरा नाम यहां होगा; और मैं इस घर में दया में अपने लोगों के सामने स्वयं को प्रकट करूंगा।” दयालुता की यह प्रतिज्ञा जोसफ के लिए अवश्य ही विशेष अर्थ रखती होगी। और जैसा कि अध्यक्ष नेल्सन ने पिछली अप्रैल में सिखाया था, यह प्रतिज्ञा “आज प्रत्येक समर्पित मंदिर पर भी लागू होती है।”
प्रभु के भवन में दया प्राप्त करना
ऐसे कई तरीके हैं जिनसे हम प्रभु के भवन में दया प्राप्त कर सकते हैं। तब से यह सच है जब से प्रभु ने पहली बार इस्राएल को मंदिर बनाने और उसके केंद्र में “दया सिंहासन” रखने की आज्ञा दी थी।” मंदिर में हम जो अनुबंध बनाते हैं उनमें हम दया पाते हैं। बपतिस्मा के अनुबंधों के अतिरिक्त, ये अनुबंध हमें पिता और पुत्र से जोड़ते हैं और हमें उस तक अतिरिक्त पहुंच प्रदान करते हैं जिसे अध्यक्ष नेल्सन ने सिखाया है कि “एक विशेष प्रकार का प्रेम और दया … जिसे यूनानी में हेसेड” कहा जाता है।
हम अपने परिवारों के साथ अनंत काल के लिए मुहरबंद होने के अवसर में दया पाते हैं। मंदिर में, हम और भी स्पष्टता से यह समझ पाते हैं कि सृष्टि, पतन, उद्धारकर्ता का प्रायश्चित बलिदान, और हमारे स्वर्गीय पिता की उपस्थिति में फिर से लौटने की हमारी क्षमता—उद्धार की योजना का हर भाग—दया की अभिव्यक्ति है। वास्तव में, यह कहा जा सकता है कि उद्धार की योजना वास्तव में प्रसन्नता की योजना है क्योंकि यह “दया की योजना” है।
क्षमा मांगने से पवित्र आत्मा का द्वार खुलता है
मैं खंड 110 में दी गई सुंदर प्रतिज्ञा के लिए आभारी हूं कि प्रभु अपने मंदिरों में दया में स्वयं को प्रकट करेगा। मैं इसके लिए भी आभारी हूं कि यह इस बात को प्रकट करता है कि जब भी हम, जोसफ के समान, दया की याचना करेंगे, तो प्रभु स्वयं को दया में प्रकट करेगा।
खंड 109 में जोसफ स्मिथ की दया की याचना पहली बार नहीं थी जब उनकी दया की याचना ने प्रकटीकरण को प्रेरित किया था। पवित्र उपवन में, युवा जोसफ ने न केवल यह जानने के लिए प्रार्थना की कि कौन सा गिरजा सच्चा है, बल्कि उन्होंने यह भी कहा था कि उन्होंने “दया के लिए प्रभु से प्रार्थना की थी, क्योंकि अन्य ऐसा कोई नहीं था जिसके पास मैं दया पाने के लिए जा सकता था।” किसी तरह, उन्हें यह एहसास हुआ कि उन्हें दया की आवश्यकता है, जो केवल प्रभु ही दे सकता है, जिससे स्वर्ग के द्वार खुलने में मदद मिली थी। तीन साल बाद, स्वर्गदूत मोरोनी प्रकट हुए, जिसके विषय में जोसफ ने कहा था कि यह उनकी “सभी पापों और मूर्खताओं की क्षमा के लिए सर्वशक्तिमान परमेश्वर से प्रार्थना और विनती” थी।
दया की याचना के बाद प्रकटीकरण पाने का यह उदाहरण पवित्रशास्त्रों में दिखाई देता है। क्षमा के लिए प्रार्थना करने के बाद ही इनोस ने प्रभु की आवाज सुनी थी। राजा लमोनी के पिता का परिवर्तन उनकी प्रार्थना से शुरू होता है: “तुम्हें जानने के लिए मैं अपने सारे पाप त्याग दूंगा।” हो सकता है कि हमारे साथ ये नाटकीय घटनाएं न हों, लेकिन जिन लोग को कभी-कभी प्रार्थना का उत्तर पाना कठिन लगता है, उनके लिए प्रभु के दया की खोज करना पवित्र आत्मा की गवाही को महसूस करने के सबसे शक्तिशाली तरीकों में से एक है।
परमेश्वर की दया पर विचार करने से मॉरमन की पुस्तक की गवाही का द्वार खुलता है
इसी तरह का नियम मोरोनी 10:3–5 में खूबसूरती से सिखाया गया है। हम अक्सर इन पदों को यह सिखाने के लिए संक्षिप्त करते हैं कि, ईमानदारी से प्रार्थना करने के द्वारा, हम सीख सकते हैं कि मॉरमन की पुस्तक सच है या नहीं। लेकिन यह संक्षेप दया की महत्वपूर्ण भूमिका की उपेक्षा कर सकता है। सुनिए मोरोनी अपना उपदेश कैसे शुरू करता है: “मैं तुम्हें उपदेश देना चाहता हूं कि जब तुम इन बातों को पढ़ो,, … तुम याद रखो कि मानव संतानों के प्रति प्रभु कितना दयापूर्ण रहा है, आदम की सृष्टि से लेकर इस समय तक भी जिससे कि तुम इन बातों को प्राप्त करोगे, और अपने हृदयों में इन पर मनन करोगे।”
मोरोनी हमें न केवल इन बातों को पढ़ने के लिए प्रेरित करता है—उन अभिलेखों को जिन्हें वह मुहरबंद करने वाला था—बल्कि हमारे हृदयों में यह भी मनन करने के लिए जो मॉरमन की पुस्तक इस बारे में बताती है कि “प्रभु मानव संतानों के प्रति कितना दयापूर्ण रहा है।” यह प्रभु की दया पर मनन करना है जो हमें “परमेश्वर, अनन्त पिता से, मसीह के नाम पर पूछने के लिए तैयार करता है, कि क्या ये बातें सच्ची नहीं हैं।”
जैसा कि हम मॉरमन की पुस्तक पर विचार करते हैं, हम पूछ सकते हैं: क्या यह वास्तव में सच है, जैसा कि अल्मा ने सिखाया, कि परमेश्वर की दया की योजना यह आश्वासन देती है कि इस धरती पर रहने वाले हर व्यक्ति को पुनर्जीवित किया जाएगाऔर उन्हें “उनके … परिपूर्ण ढांचे में बहाल किया जाएगा”? क्या अमूलेक सही है - क्या उद्धारकर्ता की दया न्याय की सभी कड़वी वास्तविक मांगों को पूरा कर सकती है, जिन्हें अन्यथा हमें चुकाने के लिए बाध्य होना पड़ेगा और इसके बजाय “[हमें] सुरक्षा की बाहों में घेर लेगा”?
क्या यह सच है, जैसा कि अलमा ने गवाही दी थी, कि मसीह ने न केवल हमारे पापों के लिए, बल्कि हमारे “दर्द और पीड़ाओं” के लिए भी कष्ट सहा ताकि वह “जान सके … क्या प्रभु वास्तव में इतना दयालु है, जैसा राजा बिन्यामीन ने सिखाया था, कि उसने “उन लोगों के पापों के लिए प्रायश्चित किया … जो अपने संबंध में परमेश्वर की इच्छा को जाने बिना मर गए हैं, या जिन्होंने अनजाने में पाप किया है”?
क्या यह सच है, जैसा कि लेही ने कहा था, कि “आदम का पतन हुआ ताकि मनुष्य हो; और मनुष्य हैं, ताकि उन्हें आनंद प्राप्त हो।”? और क्या यह सच है, जैसा कि अबिनादी ने यशायाह को उद्धृत करते हुए गवाही दी थी, कि यीशु मसीह “तुच्छ जाना जाता और मनुष्यों का त्यागा हुआ था; वह दु:खी पुरूष था, रोग से उसकी जान पहिचान थी; और लोग उस से मुख फेर लेते थे। वह तुच्छ जाना गया, और, हम ने उसका मूल्य न जाना”?
संक्षेप में, क्या मॉरमन की पुस्तक में सिखाई गई पिता की योजना वास्तव में इतनी दयालु है? मैं गवाही देता हूं कि यह है और मॉरमन की पुस्तक में दया की शांति देने वाली और आशापूर्ण शिक्षाएं सच्ची हैं।
फिर भी, मैं कल्पना करता हूं कि कुछ लोगों को, आपके विश्वासपूर्वक पढ़ने और प्रार्थनाओं के बावजूद, मोरोनी की इस प्रतिज्ञा को समझना कठिन लग सकता है कि स्वर्गीय पिता “पवित्र आत्मा की शक्ति से, इसकी सच्चाई को आपके सामने प्रकट करेगा।” मैं इस कठिनाई को जानता हूं क्योंकि मैंने इसे कई साल पहले महसूस किया था, जब मैंने मॉरमन की पुस्तक को पहली बार पढ़ा था, लेकिन मेरी प्रार्थनाओं का तत्काल और स्पष्ट उत्तर नहीं मिला था।
यदि आप संघर्ष कर रहे हैं, तो क्या मैं आपको मोरोनी की सलाह का पालन करने के लिए आमंत्रित कर सकता हूं उन कई तरीकों पर मनन करने के लिए जो मॉरमन की पुस्तक सिखाती है “मानव संतानों के प्रति प्रभु कितना दयालु रहा है“? अपने अनुभव के आधार पर, मुझे आशा है कि जब आप ऐसा करेंगे, तो पवित्र आत्मा की शांति आपके हृदय में प्रवेश कर सकती है और आप जान सकते हैं, विश्वास करो, और महसूस करो कि मॉरमन की पुस्तक और दया की जो योजना यह सिखाती है वह सच है।
मैं पिता के दया की महान योजना और उद्धारकर्ता की इसे पूरा करने की इच्छा के प्रति अपना आभार व्यक्त करता हूं। मैं जानता हूं कि यदि हम उसे खोजते हैं तो वह स्वयं को उसके पवित्र मंदिर में और हमारे जीवन के हर भाग में दया के साथ प्रकट करेगा। यीशु मसीह के नाम में, आमीन।