महा सम्मेलन
आराधना
अप्रैल 2025 महा सम्मेलन


14:14

आराधना

आपके और मेरे लिए परमेश्वर की आराधना करने का क्या अर्थ है?

“हेरोदेस राजा के दिनों में जब यहूदिया के बैतलहम में यीशु का जन्म हुआ, तो देखो, पूर्व से कई ज्योतिषी यरूशलेम में आकर पूछने लगे,

“कि यहूदियों का राजा जिस का जन्म हुआ है, कहां है? क्योंकि हम ने पूर्व में उसका तारा देखा है और उस को प्रणाम करने आए हैं।”

ज्योतिषियों ने, जिन्हें कभी-कभी मजूसी कहा जाता है, बुद्धिमानी से मसीहा को खोजा और उसकी आराधना करने गए। उनके लिए, आराधना करने का अर्थ था उसके समक्ष झुकना, उसे सोने और बहुमूल्य, सुगंधित मसालों की भेंट चढ़ाना था।

आपके और मेरे लिए परमेश्वर की आराधना करने का क्या अर्थ है?

जब हम आराधना करने के बारे में सोचते हैं, तो हमारा ध्यान आमतौर पर उन तरीकों पर जाता है जिनसे हम निजी तौर पर और गिरजा सेवाओं में धार्मिक निष्ठा प्रदर्शित करते हैं। जब मैंने हमारे स्वर्गीय पिता और उसके प्रिय पुत्र, हमारे उद्धारकर्ता की आराधना करने के विषय पर सोचा, तो मेरे मन में चार विचार आए: पहला, वे कार्य जो हमारी आराधना का हिस्सा हैं; दूसरा, वे दृष्टिकोण और भावनाएं जो हमारी आराधना में शामिल हैं; तीसरा, हमारी आराधना की विशेषता; और चौथा, उन पवित्र ईश्वरों का अनुकरण करने की आवश्यकता जिनकी हम आराधना करते हैं।

पहला, वे कार्य जो हमारी आराधना का हिस्सा हैं

आराधना करने के सबसे आम और महत्वपूर्ण रूपों में से एक है, किसी पवित्र स्थान पर एकत्रित होकर प्रार्थना करना। प्रभु कहता है, “और कि तुम स्वयं को संसार से संपूर्णरूप से निष्कलंक रखोगे, तुम मेरे पवित्र दिन प्रार्थना के घर जाओगे और प्रभु-भोज में भाग लोगे।” निस्संदेह, प्रार्थना-घर निर्माण करने के पीछे हमारी मुख्य प्रेरणा यही है। लेकिन, यदि आवश्यक हो, तो कोई भी गैर-समर्पित स्थान भी उचित होगा, यदि हम उसे कुछ हद तक पवित्रता प्रदान कर पाएं।

प्रभु-भोज सभा।

सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि जब हम प्रभु के दिन एकत्रित होते हैं तो हम क्या करते हैं। बेशक, हम अपनी क्षमता के अनुसार अच्छे से अच्छे कपड़े पहनते हैं—बहुत महंगे नहीं, बल्कि शालीनता से, ताकि परमेश्वर के प्रति हमारा आदर और श्रद्धा प्रकट हो। हमारा आचरण भी उसी प्रकार श्रद्धापूर्ण एवं आदरपूर्ण होता है। हम प्रार्थना में सम्मिलित होकर आराधना करते हैं; हम स्तुतिगीत गाकर आराधना करते हैं (केवल स्तुतिगीत सुनकर नहीं, बल्कि इसे गाकर भी); हम एक-दूसरे को निर्देश देकर और सीखकर आराधना करते हैं। यीशु कहता है, “याद रखो कि इस प्रभु के दिन, तुम अपने बलिदान [अर्थात, परमेश्वर और साथियों की सेवा में अपने समय, प्रतिभा या साधनों की भेंट’] और अपने प्रभु-भोज को परमप्रधान को अर्पित करोगे, और अपने भाइयों के सामने और प्रभु के सामने अपने पापों को स्वीकार करोगे।” उदाहरण के लिए, हम किसी संगीत बैंड के द्वारा—मनोरंजन करने या मनोरंजन करवाने के लिए एकत्रित नहीं होते हैं—बल्कि उसे याद करने और उसके सुसमाचार में “अधिक परिपूर्णता से निर्देश” पाने के लिए एकत्रित होते हैं।

हाल ही में हुए महा सम्मेलन में एल्डर पैट्रिक कीरोन ने हमें याद दिलाया कि “हम सब्त के दिन केवल प्रभु-भोज सभा में भाग लेने और खाना-पूर्ति करने के लिए एकत्रित नहीं होते हैं। हम आराधना करने के लिए मिलते हैं। इन दोनों में महत्वपूर्ण अंतर है। उपस्थित होने का अर्थ है वहां मौजूद रहना। परंतु आराधना करने के अर्थ है स्वेच्छा से अपने परमेश्वर की इस प्रकार स्तुति और आराधना करना है जो हमें परिवर्तित करती है!”

अपने सब्त के दिनों को प्रभु और उसके उद्देश्यों के प्रति समर्पित करना अपने आप में आराधना का एक कार्य है। कुछ साल पहले, उस समय के एल्डर रसल एम. नेल्सन ने कहा था: “हम सब्त के दिन को कैसे पवित्र करते हैं? अपनी बहुत छोटी आयु में, मैं दूसरों के काम का अध्ययन करता था जिन्होंने सब्त के दिन करने और करने वाले कामों की सूची बना रखी थी। इसके बाद में मैंने पवित्रशास्त्रों से सीखा था कि सब्त के दिन पर मेरा आचरण और मेरा दृष्टिकोण मेरे और मेरे स्वर्गीय पिता के बीच एक चिन्ह स्थापित करता है [देखें निर्गमन 31:13; यहेजकेल 20:12, 20]। उस समझ के साथ, मुझे अब क्या करने और क्या न-करने की सूची की जरूरत नहीं थी। जब मुझे यह निर्णय लेना पड़ता था कि सब्त के लिए कोई गतिविधि उपयुक्त थी या नहीं, तो मैं बस स्वयं से पूछता था, ‘मैं परमेश्वर को क्या संकेत देना चाहता हूं?’”

प्रभु के दिन आराधना करने में यीशु मसीह के महान प्रायश्चित बलिदान पर विशेष ध्यान दिया जाता है। हम उचित रूप से और विशेष रूप से ईस्टर पर उसके पुनरुत्थान का उत्सव मनाते हैं, लेकिन प्रत्येक सप्ताह हम उसके पुनरुत्थान सहित उसके प्रायश्चित के पवित्र प्रतीकों में भाग लेते हैं। किसी पश्चातापी के लिए, प्रभ-भोज में भाग लेना सब्त के दिन आराधना करने का मुख्य आकर्षण होता है।

“मसीह की देह” के रूप में मिलकर आराधना करने से अद्वितीय शक्ति और लाभ मिलते हैं जब हम एक दूसरे को सिखाते, सेवा करते और सहारा देते हैं। दिलचस्प बात यह है कि हाल के अध्ययन में पाया गया है कि जो लोग अपने आत्मिक जीवन को पूरी तरह से निजी मानते हैं, उनमें आत्मिक विकास को प्राथमिकता देने, या यह कहने की संभावना कम होती है कि उनका विश्वास बहुत महत्वपूर्ण है, या वे नियमित रूप से परमेश्वर से प्रार्थना करने में समय बिताते हैं। संतों के समुदाय के रूप में, हम आराधना और विश्वास में एक-दूसरे को मजबूत करते हैं।

फिर भी, हम उन दैनिक आराधना के कार्यों को नहीं भूल सकते जिन्हें हम व्यक्तिगत रूप से और घर में करते हैं। उद्धारकर्ता हमें याद दिलाता है, “लेकिन तुम्हारी मन्नतें धार्मिकता में हर दिन और हर समय भेंट की जाएंगी।” एक बहन ने समझदारी से कहा, “मैं परमेश्वर की आराधना करने का इससे अधिक गहन तरीके के बारे में नहीं सोच सकती कि हम अपने जीवन में उसके छोटे बच्चों का स्वागत करें, उनकी देखभाल करें और उन्हें परमेश्वर की योजना के बारे में सिखाएं।”

अलमा और अमूलेक ने जोरामियों को, जिन्हें उनके आराधना घरों में जाने से मना किया था, परमेश्वर की आराधना सप्ताह में केवल एक बार ही नहीं, बल्कि हमेशा, “और किसी भी स्थान पर,” करना सिखाया था। उन्होंने प्रार्थना को आराधना के रूप में बताया:

“तुम्हें अपनी कोठरियों में, अपने गुप्त स्थानों पर, और अपने निर्जन प्रदेशों में अपनी आत्माओं को उंडेलना होगा।

“हां, और जब तुम प्रभु को नहीं पुकारते हो, अपने कल्याण और अपने आसपास रह रहे लोगों के कल्याण के प्रति भी निरंतर उससे प्रार्थना करने के लिए अपने हृदयों को परिपूर्ण होने दो।”

उन्होंने पवित्रशास्त्रों की खोज करने, मसीह की गवाही देने, दान-कार्य और सेवा करने, पवित्र आत्मा प्राप्त करने, और प्रतिदिन धन्यवाद में जीवन जीने की भी बात कही थी। इस बात पर विचार करें: “प्रतिदिन धन्यवाद में जीवन जीना।” यह मेरा दूसरा विचार है:

आराधना में मूलभूत दृष्टिकोण और भावनाएं

असल में, परमेश्वर के प्रति आभार महसूस करना और उसे व्यक्त करना, आराधना को मात्र एक कर्तव्य के रूप में देखने के विपरीत, इसमें आनंदपूर्ण नवीन करने की भावना भर देता है।

सच्ची आराधना का अर्थ है परमेश्वर से प्रेम करना और अपनी इच्छा को उसे सौंपना—यह सबसे बहुमूल्य उपहार है जो हम दे सकते हैं। जब यीशु से पूछा गया कि सारी व्यवस्था में पहली आज्ञा कौन सी है, तो उसने उत्तर दिया, “तू परमेश्वर अपने प्रभु से अपने सारे मन और अपने सारे प्राण और अपनी सारी बुद्धि के साथ प्रेम रख।” उसने इसे प्रथम आज्ञा भी कहा था।

यह यीशु की पिता की आराधना करने का उदाहरण था। उसका जीवन और उसका प्रायश्चित बलिदान पिता की महिमा के लिए समर्पित था। अकल्पनीय पीड़ा और वेदना के बीच यीशु की हृदय विदारक विनती को हम मार्मिक रूप से याद करते हैं: “हे मेरे पिता, यदि हो सके तो यह कटोरा मुझ से टल जाए, तौभी जैसा मैं चाहता हूं वैसा नहीं, परन्तु जैसा तू चाहता है वैसा ही हो।”

गतसमनी में मसीह।

आराधना करना इस परिपूर्ण उदाहरण का अनुसरण करने का प्रयास है। हम इस मार्ग में रातोंरात परिपूर्णता प्राप्त नहीं कर लेंगे, लेकिन यदि हम [उसे] प्रतिदिन “टूटा हुआ हृदय और एक शोकार्त आत्मा देंगे,” तो वह हमें फिर से अपनी आत्मा से बपतिस्मा देगा और अपने अनुग्रह से भर देगा।

तीसरा, हमारी आराधना की विशेषताएं

सिद्धांत और अनुबंध के प्रथम खंड में, प्रभु संसार पर यह दोष लगाता है:

“वे मेरी विधियों से भटक गए हैं, और मेरे अनंत अनुबंध को तोड़ दिया है;

“वे प्रभु को उसकी धार्मिकता स्थापित करने नहीं देते, लेकिन प्रत्येक मनुष्य अपने स्वयं के मार्ग पर चलता है, अपने स्वयं के ईश्वर के स्वरूप के पीछे, जिसका स्वरूप सांसारिकता के समरूप है।”

हमारे लिए यह अच्छा होगा कि हम तीन यहूदी युवकों, हनन्याह, मीशाएल, और अजर्याह का उदाहरण याद रखें, जिन्हें लेही और उसके परिवार के यरूशलेम छोड़ने के कुछ ही समय बाद गुलाम बनाकर बाबुल ले जाया गया था। बाबुल के अधिकारी ने उनका नया नाम शद्रक, मेशक और अबेदनगो रखा था। बाद में, जब इन तीनों ने उसके द्वारा स्थापित एक मूर्ति की आराधना करने से मना दिया, तो नबूकदनेस्सर ने उन्हें धधकती हुई भट्टी में फेंकने का आदेश दिया और उनसे कहा, “फिर ऐसा कौन देवता है, जो तुम को मेरे हाथ से छुड़ा सके?”

आपको उनका साहसिक उत्तर याद होगा:

“हमारा परमेश्वर, जिसकी हम आराधना करते हैं वह हम को उस धधकते हुए भट्टे की आग से बचाने की शक्ति रखता है; वरन हे राजा, वह हमें तेरे हाथ से भी छुड़ा सकता है।”

“परन्तु, यदि नहीं, … तुझे मालूम हो, कि हम लोग तेरे देवता की आराधना नहीं करेंगे, और न तेरी खड़ी कराई हुई सोने की मूरत को दण्डवत करेंगे।”

शद्रक, मेशक, और अबेदनेगो धधकती हुई भट्टी में।

भट्ठी इतनी गर्म थी कि इसमें फेंकने वाले लोग मर गए, परन्तु शद्रक, मेशक और अबेदनगो को कोई हानि नहीं हुई। “नबूकदनेस्सर कहने लगा, धन्य है शद्रक, मेशक और अबेदनगो का परमेश्वर, जिसने अपना दूत भेज कर अपने इन दासों को इसलिए बचाया, … इन्होंने राजा की आज्ञा न मान कर, उसी पर भरोसा रखा, और … अपना शरीर भी अर्पण किया, कि हम अपने परमेश्वर को छोड़, किसी देवता की आराधना वा दण्डवत न करेंगे।” उन्होंने बचाने के लिए यहोवा पर भरोसा रखा, “परन्तु यदि नहीं,” अर्थात्, यदि परमेश्वर अपनी समझ से उन्हें मृत्यु से न भी बचाए, तो भी वे उसके प्रति सच्चे रहेंगे।

जो कुछ भी पिता और पुत्र की आराधना करने में बाधा बनता है वह मूर्ति बन जाता है। जो लोग परमेश्वर को सच्चाई के स्रोत के रूप में अस्वीकार करते हैं, या उसके प्रति किसी भी प्रकार की जवाबदेही से इनकार करते हैं, वे वस्तुतः स्वयं को ही ईश्वर मान लेते हैं। जो व्यक्ति दिव्य निर्देश के बजाय किसी समूह या उद्देश्य के प्रति वफादारी को प्राथमिकता देता है, वह झूठे ईश्वर की आराधना करता है। यहां तक कि जो लोग परमेश्वर की आराधना करने का दावा तो करते हैं, लेकिन उसकी आज्ञाओं का पालन नहीं करते, वे भी अपने ही मार्ग पर चलते हैं: “वे होठों से तो मेरे निकट आते हैं, लेकिन उनके हृदय मुझ से दूर हैं।” हमारी आराधना का उद्देश्य विशेष रूप से “अद्वैत सच्चा परमेश्वर और यीशु मसीह है, जिसे [उसने] भेजा है।”

अंत में, पिता और पुत्र का अनुकरण करने की आवश्यकता

अंततः, हम जिस प्रकार जीवन जीते हैं, वही आराधना का सर्वोत्तम, सबसे वास्तविक रूप हो सकता है। अपनी निष्ठा दिखाने का अर्थ है पिता और पुत्र का अनुकरण करना—अपने अंदर उनके गुणों और चरित्र को विकसित करना है। यदि, जैसा कि कहा जाता है, किसी का अनुकरण वास्तव में उस व्यक्ति की सच्ची प्रशंसा करने का एक तरीका है, तो हम ईश्वर के संबंध में कह सकते हैं कि अनुकरण श्रद्धा का सबसे सच्चा रूप है। इससे पता चलता है कि हमें पवित्रता पाने के लिए सक्रिय एवं सतत प्रयास करना होगा। लेकिन मसीह समान बनना भी हमारी आराधना के कार्यों का स्वाभाविक परिणाम है। एल्डर कीरोन का आराधना के बारे में यह वाक्य, “ऐसे तरीके से जो हमें बदल देते हैं,” महत्वपूर्ण है। सच्ची आराधना परिवर्तनकारी होती है।

यह अनुबंध मार्ग की सुन्दरता है—आराधना, प्रेम और परमेश्वर के प्रति निष्ठा का मार्ग। हम बपतिस्मा के द्वारा उस मार्ग में प्रवेश करते हैं, तथा मसीह का नाम अपने ऊपर धारण करने और उसकी आज्ञाओं का पालन करने की प्रतिज्ञा करते हैं। हम पवित्र आत्मा का उपहार प्राप्त करते हैं, जो उद्धारकर्ता के अनुग्रह का संदेशवाहक है जो पश्चाताप करने पर हमें पाप से मुक्त और शुद्ध करती है। हम यह भी कह सकते हैं कि पश्चाताप करके हम उसकी आराधना कर रहे हैं।

इसके बाद प्रभु के घर में अतिरिक्त पौरोहित्य विधियां और अनुबंध बनाए जाते हैं जो हमें और अधिक पवित्र बनाते हैं। मंदिर के समारोह और विधियां आराधना करने का एक उच्चतर रूप हैं।

अध्यक्ष रसल एम. नेल्सन ने इस बात पर जोर दिया है कि “प्रत्येक पुरुष और प्रत्येक महिला जो पौरोहित्य विधियों में भाग लेते है और जो परमेश्वर के साथ अनुबंध बनाते और पालन करते है, उनकी परमेश्वर की शक्ति तक सीधी पहुंच होती है।” यह केवल ऐसी शक्ति नहीं है जिसका उपयोग हम सेवा करने और आशीष देने के लिए करते हैं। यह ऐसी दिव्य शक्ति भी है जो हमें स्वच्छ और शुद्ध करने के लिए हमारे भीतर कार्य करती है। जब हम अनुबंध मार्ग पर चलते हैं, तो हमारे भीतर पवित्र करने वाली “परमेश्वरत्व की शक्ति” प्रकट होती है।

आओ हम, प्राचीन नफाइयों और लमनाइयों के समान, “यीशु के पैरों के पास गिरकर … उसकी आराधना … ” करें। आओ हम, यीशु की आज्ञा के अनुसार, “झुकें और पिता की [पुत्र के नाम में] आराधना करें।” आओ हम पवित्र आत्मा को प्राप्त करें और अपने हृदय को परमेश्वर को समर्पित करें, उसके सामने कोई अन्य ईश्वर न रखें और यीशु मसीह के शिष्यों के रूप में, अपने जीवन में उसके चरित्र का अनुकरण करें। मैं गवाही देता हूं, जब हम ऐसा करते हैं तो हमें आराधना में आनंद अनुभव करेंगे। यीशु मसीह के नाम में, आमीन।