युवा
11. सच्चाई आपको स्वतंत्र करेगी


प्राचीन काल में एक युवक पवित्र शास्त्र पढ़ रहा है

वचन का आनंद लें, लिज लेमन स्विंडल द्वारा हेवनलाइट के सौजन्य से

11.

सच्चाई आपको स्वतंत्र करेगी

यूहन्ना 8:32

आपका स्वर्गीय पिता सच्चाई का परमेश्वर है। वह सर्वज्ञानी है। सारी सच्चाई उसी से आती है और उसी की ओर ले जाती है। आप दिखाते हैं कि आप सच्चाई को महत्व देते हैं, जब आप सीखने की कोशिश करते, ईमानदारी से जीवन जीते, तथा सही के लिए साहसपूर्वक खड़े होते हैं—भले ही आपको अकेले ही खड़ा होना पड़े।

अनंत सच्चाइयां

स्वर्गीय पिता चाहता है कि उसकी बेटियां और बेटे हमेशा सीखते रहे। आप संसारिक और आत्मिक दोनों कारणों से सीखना चाहते और पसंद करते हैं। शिक्षा का उद्देश्य केवल पैसा कमाना नहीं है। स्वर्गीय पिता के समान बनना आपके अनंत लक्ष्य का हिस्सा है।

ईमानदारी से जीने का अर्थ है कि आप परमेश्वर की दृष्टि में जो सही है उससे प्रेम करते हैं—व्यक्तिगत दिलासा, लोकप्रियता या सुविधा से भी अधिक। इसका अर्थ है जो सही है उसे सिर्फ इसलिए करना क्योंकि वह सही है।

आपके पास साझा करने के लिए कुछ बहुमूल्य बात है। यीशु मसीह के सुसमाचार में जीवन के प्रश्नों के उत्तर हैं। यह शांति और प्रसन्नता का मार्ग है। हो सकता है कि आप सब कुछ न जानते हों, लेकिन आपके पास अपने पड़ोसी से प्रेम करने, उनके साथ सच्चे नियमों को साझा करने और अधिक सीखने के लिए आमंत्रित करने के लिए पर्याप्त समझ है।

आमंत्रण

हमेशा सीखते रहो। अपनी समझ और कौशल का विस्तार करने के अवसर को खोज करो। इन अवसरों में स्कूल में औपचारिक शिक्षा या व्यावसायिक प्रशिक्षण के साथ-साथ उन स्रोतों से अनौपचारिक शिक्षा भी शामिल हो सकती है, जिन पर आप भरोसा करते हैं। अपने प्रयासों में प्रभु को शामिल करो, और वह आपका मार्गदर्शन करेगा।

सच्चाइयों के बारे में सीखें। जब आप आस-पास की संसार के बारे में सीखते हैं, तो उद्धारकर्ता के बारे में भी सीखें, जिसने संसार रचना की है। उसके जीवन और शिक्षाओं का अध्ययन करो। आध्यात्मिक विद्यालय, संस्थान और व्यक्तिगत सुसमाचार अध्ययन को अपने आजीवन सीखने का हिस्सा बनाओ। यह आपको मिशन पर सेवा करने और जीवन भर सुसमाचार साझा करने के लिए तैयार कर सकता है।

ईमानदारी से जीवन जिएं। स्कूल में, काम पर, ऑनलाइन, कहीं भी, किसी भी तरह से चोरी, झूठ, धोखाधड़ी या छल न करें। सार्वजनिक और निजी तौर पर हमेशा यीशु मसीह के एकसामन विश्वासी अनुयायी बनो।

पुनर्जीवित यीशु मसीह के सामने घुटने टेकते लोग

प्रतिज्ञा की गई आशीषें

शिक्षा से प्रभु की सेवा करने की आपकी क्षमता बढ़ती है, जिसमें प्रचारक सेवा करना भी शामिल है। यह आपको दूसरों को, विशेषकर अपने परिवार को आशीष देने की शक्ति प्रदान करती है। जितना अधिक आप सीखते हो, उतना अधिक आप परमेश्वर के राज्य का निर्माण करने में मदद कर सकते हो और संसार पर अच्छा असर डालते हो।

ईमानदारी से शांति और आत्मसम्मान मिलता है। जब आपके शब्द और कार्य सच्चाई के अनुरूप होते हैं, तो आप दूसरे लोगों और प्रभु को दिखाते हैं कि आप पर भरोसा किया जा सकता है।

जब आप यीशु मसीह की शिक्षाओं के समर्थन में खड़े होते हैं, तो वह आपके साथ खड़ा होता है। यीशु मसीह आपकी शक्ति है! शायद दूसरे लोग आपसे सहमत न हों, लेकिन आपके साहस और ईमानदारी पर ध्यान दिया जाएगा। चाहे दूसरे लोग आपके उदाहरण का अनुसरण करें या नहीं, मसीह में आपकी गवाही, भरोसा और विश्वास बढ़ेगा।

प्रश्न और उत्तर

क्या गिरजे के बारे में प्रश्न पूछना गलत है? मैं उत्तर कैसे प्राप्त कर सकता हूं? प्रश्न पूछना कमजोरी या विश्वास की कमी का संकेत नहीं है। वास्तव में, प्रश्न पूछने से विश्वास बढ़ाने में मदद मिल सकती है। सुसमाचार की पुनर्स्थापना तब शुरू हुई जब 14 वर्षीय जोसफ स्मिथ ने विश्वास के साथ प्रश्न पूछे थे। पवित्र शास्त्रों में, परमेश्वर के भविष्यवक्ताओं के वचनों में, अपने मार्गदर्शकों और विश्वासी माता-पिताओं से, और स्वयं परमेश्वर से उत्तर पाने का प्रयास करें। यदि उत्तर तुरंत नहीं मिलते, तो भरोसा रखें कि आप पंक्ति दर पंक्ति सीखेंगे। जो आप पहले से जानते हैं उसके अनुसार जीवन जीएं, और सच्चाई की खोज करते रहें।

मैं उन लोगों को ठेस पहुंचाए बिना सही बात के समर्थन में कैसे खड़ा हो सकता हूं जिनकी मान्यताएं अलग हैं? सबसे पहले यह सुनिश्चित करें कि आपके शब्द और कार्य परमेश्वर और उसकी संतानों के प्रति प्रेम से प्रेरित हों। सुसमाचार को विवाद की भावना से नहीं बल्कि स्पष्टता, विनम्रता और दया से साझा किया जाना चाहिए। आप दूसरों से प्रेम कर सकते हैं, भले ही आप उनके विचारों से सहमत न हों। अपने जीवन जीने के तरीके से यीशु मसीह के अनुयायी का एक अच्छा उदाहरण बनें।

देखें मत्ती 5:14–16 (सब लोगों तक आपका प्रकाश पहुंचे); यूहन्ना 14:6 (यीशु सच्चाई है); 1 पतरस 3:15 (मसीह में अपनी आशा साझा करने के लिए हमेशा तैयार रहो); सिद्धांत और अनुबंध 88:77–80 (वे बातें जो प्रभु चाहता है कि हम सीखें); 88:118 (परमेश्वर की महिमा समझदारी है); 93:36 (ईमानदारी का मतलब है जो सही है उससे प्रेम करना है); 124:15 (जब हम पुनर्जीवित होंगे तो हमारा ज्ञान हमारे साथ कायम रहेगा); 130:18 (जब हमारा पुनरुत्थान होगा, तब हमारी समझ भी हमारे साथ बढ़ेगी।)।

मंदिर संस्तुति प्रश्न

  • क्या आप अपने सभी कार्य में ईमानदार होने का प्रयास करते हैं ?

  • क्या आप ऐसे किसी समूह या व्यक्ति का समर्थन करते या उसके साथ जुड़े हुए, या सहमति रखते हैं जिनकी शिक्षाएं, प्रथाएं, या सिद्धांत अंतिम-दिनों के संतों के यीशु मसीह के गिरजे के विपरीत हैं?