युवा
4. यीशु मसीह आपकी सहायता करेगा


यीशु मसीह

4.

यीशु मसीह आपकी सहायता करेगा

भजन 147:3

यीशु मसीह आपकी शक्ति है। उसने आपके लिए इस जीवन में और हमेशा के लिए आनंद पाने के लिए सब कुछ किया है। उसे और उसके सुसमाचार को चुनकर, आप अनंत प्रसन्नता और आनंद को चुनते हैं।

भले ही आप अच्छे निर्णय लेने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करते हों, फिर भी कभी-कभी आप गलतियां करोगे। आप ऐसे काम करेंगे जो आप नहीं करना चाहते थे। सभी से ऐसा हो जाता है। जब ऐसा होता है, तो निराश महसूस करना या यह सोचना आसान होता है कि क्या आप कभी अच्छे हो पाएंगे। लेकिन एक अच्छा समाचार है—अद्भुत, आशापूर्ण समाचार! क्योंकि परमश्वर आपसे प्रेम करता है, इसलिए उसने अपने पुत्र यीशु मसीह को भेजा, जिसने आपके पापों को अपने ऊपर लिया ताकि आप पश्चाताप करें, क्षमा प्राप्त करें और प्रगति करते रहें।

अनंत सच्चाइयां

यीशु मसीह आपको शक्ति प्रदान करेगा। वह आपकी इच्छाओं, आपके विचारों और आपके कार्यों को बदलने में आपकी मदद करेगा। जब आप चिंतित, भयभीत या किसी भी तरह से संघर्ष कर रहे हों, तो वह आपको दिलासा देगा। वह आपके जीवन के सभी पहलुओं में आपकी मदद करेगा। आप उस पर पूरा भरोसा कर सकते हैं।

पश्चाताप पाप का दंड नहीं है; यह वह तरीका है जिससे उद्धारकर्ता हमें पाप से मुक्त करता है। पश्चाताप का अर्थ है परिवर्तन करना—पाप से हट कर परमेश्वर की ओर मुड़ना है। इसका अर्थ है सुधार करना और क्षमा प्राप्त करना। इस प्रकार का परिवर्तन कोई एक बार होने वाली घटना नहीं है; यह लगातार चलने वाली प्रक्रिया है।

आमंत्रण

अपने जीवन का केंद्र यीशु मसीह को बनाओ। आप जो भी काम करें, उसमें उसकी सहायता लें।

पश्चाताप। सुधार करने की इच्छा से प्रभु की ओर मुड़ें। जब आपने कुछ गलत किया हो, तो उसे परमेश्वर के समक्ष ईमानदारी से स्वीकार करें, तथा आवश्यकतानुसार अपने धर्माध्यक्ष तथा उन सभी लोगों के समक्ष भी स्वीकार करें जिन्हें आपने नुकसान पहुंचाया हो। गलातियों को सुधारने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करें।

बेहतर करने और बेहतर बनने के उपहार का आनंद लें। भले ही यह आसान न हो और आपकी अपेक्षा से अधिक समय लगे, फिर भी कोशिश करना कभी न छोड़ें। प्रयास करते रहो और प्रभु पर भरोसा रखो। वह हर कदम पर आपकी मदद करेगा।

यीशु सामरी स्त्री के साथ कुएं पर बैठा हुआ

प्रतिज्ञा की गई आशीषें

पश्चाताप करने पर स्वर्गीय पिता आपको क्षमा और चंगा करेगा। वह आपके अपराध बोध को शांति और आनंद से बदल देगा। वह आपके पापों को फिर कभी याद नहीं रखेगा। यीशु मसीह आपकी शक्ति है, और उसकी शक्ति से, उसकी आज्ञाओं का पालन करने की आपकी इच्छा बढ़ेगी।

वह आपके हृदय और आपके जीवन में परिवर्तन करेगा। थोड़ा थोड़ा करके, आप विकास करोगे और उसके समान बन जाओगे।

प्रश्न और उत्तर

मुझे कैसे पता चलेगा कि परमेश्वर ने मुझे क्षमा कर दिया है? परमेश्वर ने प्रतिज्ञा की है कि वह पश्चाताप करने वालों को क्षमा करेगा। जब आपको पवित्र आत्मा से सांत्वना मिलती है, तो आप जान सकते हैं कि उद्धारकर्ता की मुक्तिदायक शक्ति आपके जीवन में काम कर रही है।

पश्चाताप करने के लिए मुझे धर्माध्यक्ष की सहायता की आवश्यकता कब होती है? आपके धर्माध्यक्ष पौरोहित्य कुंजियां धारण करते हैं और पश्चाताप करने में आपकी मदद करने के लिए उनके पास आत्मिक उपहार हैं। आप किसी भी समय उनकी सहायता और सलाह ले सकते हैं। यदि आपने कोई गंभीर गलतियां की हैं, जैसे यौन शुद्धता की व्यवस्था का उल्लंघन करना, तो अपने धर्माध्यक्ष से मिलें। वह आपकी निंदा नहीं करेगा। वह यीशु मसीह का प्रतिनिधि है और आपको यह जानने में मदद करेगा कि कैसे पूरी तरह से पश्चाताप करें और उद्धारकर्ता की चंगाई और मजबूत करने वाली शक्ति प्राप्त करें।

मैं पश्चाताप करने की कोशिश कर रहा हूं, लेकिन मैं वही गलतियां करता रहता हूं। मुझे क्या करना चाहिए? हार न मानें। मसीह की ओर मुड़ो और उस पर अपना विश्वास रखो। उसका अनुग्रह पर्याप्त है। फिर से प्रयास करो। प्रगति के अपने प्रयासों में आप कभी अकेले नहीं होते हैं। यीशु मसीह सदैव आपके साथ है।

देखें इनोस 1:6 (अपराध की भावना को दूर किया जा सकता है); मुसायाह 4:3 (पवित्र आत्मा के माध्यम से, परमेश्वर आपको बताता है कि आपको क्षमा किया गया है); 26:30 (उद्धारकर्ता उतनी बार क्षमा करता है जितनी बार हम पश्चाताप करते हैं); ईथर 12:27 (उद्धारकर्ता का अनुग्रह कमजोर बातों को मजबूत बना सकता है); मोरोनी 6:8 (जो पश्चाताप करते हैं उन्हें क्षमा किया जाता है); 10:32 (मसीह में परिपूर्ण बनो); सिद्धांत और अनुबंध 1:32 (प्रभु उन लोगों को क्षमा करता है जो पश्चाताप करते हैं); 58:42–43 (पश्चाताप में पाप को स्वीकार करना और त्यागना शामिल है)।

मंदिर संस्तुति प्रश्न

  • क्या आपके पास यीशु मसीह के प्रायश्चित और उद्धारकर्ता और मुक्तिदाता के रूप में उसकी भूमिका की गवाही है ?

  • क्या आपके जीवन में गंभीर पाप हैं जिन्हें आपके पश्चाताप के हिस्से के तौर पर पौरोहित्य अधिकारियों के साथ समाधान कराए जाने की आवश्यकता है?