प्रथम अध्यक्षता से संदेश
हमारे प्यारे युवा भाइयों और बहनों,
हम आपसे प्रेम करते हैं, और हमें आप पर भरोसा है। आप वास्तव में स्वर्गीय पिता के उन चुने हुए लोगों में से हैं, जिन्हें इस समय पृथ्वी पर महत्वपूर्ण कार्य करने के लिए भेजा गया है।
आप जितना सोचते हैं आप उससे अधिक मजबूत एवं अधिक योग्य हैं। और जब आप उद्धारकर्ता पर भरोसा करते हैं, तो आपकी ताकत और भी बढ़ जाती है। वह “युवाओं की शक्ति है।”
यह मार्गदर्शिका आपको अनंत जीवन की ओर ले जाने वाले मार्ग पर चलने के लिए एक ठोस नींव बनाने में मदद करेगी। यह आपको मंदिर में पवित्र अनुबंधों को बनाने की तैयारी करने, मिशन की सेवा करने की तैयारी करने और जीवन भर यीशु मसीह का अनुसरण करने में आनंद पाने में मदद करेगी। उस के गिरजे में आपका एक महत्वपूर्ण स्थान है। यीशु मसीह उसके उद्देश्यों को पूरा करने में आपकी सहायता करेगा।
हम जानते हैं कि परमेश्वर जीवित है। हमारी प्रार्थना है कि आप परमेश्वर के साथ पवित्र अनुबंध बनाने और उनका पालन करने के—अनुबंध मार्ग पर दृढ़ता से कायम रहें। यही वह मार्ग है जो स्वर्ग में आपके पिता के पास वापस ले जाता है। जब आप ऐसा करते हैं, तो आप भलाई के लिए प्रभाव डालेंगे, आनंदपूर्वक सुसमाचार को साझा करेंगे और उद्धारकर्ता के द्वितीय आगमन के लिए संसार को तैयार करेंगे। स्मरण रखें: यीशु मसीह आपकी शक्ति है!
प्रथम अध्यक्षता