युवा
3. आप परमेश्वर के कार्य में सहायता कर सकते हैं


यीशु मसीह अपनी भेड़ों की रक्षा और देखभाल करता हुआ

3.

मैं परमेश्वर के काम में मदद कर सकता हूं

मूसा 1:39.

स्वर्गीय पिता अपने सभी बच्चों से प्रेम करता है। वह उनकी मदद करना चाहता है ताकि वे प्रसन्नता और आनंद पा सकें, उसके पास लौटें, और अनंत जीवन प्राप्त कर सकें। इसे उसका उद्धार और उत्कर्ष का कार्य कहा जाता है, और वह आपको इसमें सहायता करने के लिए आमंत्रित करता है!

अनंत सच्चाइयां

परमेश्वर का कार्य और महिमा, मनुष्य के अमरत्व और अनंत जीवन को कार्यान्वित करना है। अमरत्व का अर्थ है पुनर्जीवित शरीर के साथ सदा जीवित रहना। अनंत जीवन, या उत्कर्ष, का अर्थ है परमेश्वर के समान बनना और उसके साथ परिवारों के रूप में अनंतकाल के लिए रहना। यह सब यीशु मसीह और उसके प्रायश्चित के कारण ही संभव होता है। आप उस पर पूरा भरोसा कर सकते हैं।

आप मसीह के पास आकर और दूसरों को भी ऐसा करने में मदद करके परमेश्वर के कार्य में योगदान दे सकते हैं। जब आप किसी को यीशु मसीह का अनुसरण करने में मदद के लिए कुछ करते हैं, तो आप परमेश्वर के कार्य में सहायता कर रहे होते हैं।

आमंत्रण

सुसमाचार का पालन करें। यीशु मसीह में अपना विश्वास मजबूत करें। प्रतिदिन पश्चाताप करें। परमेश्वर के पौरोहित्य विधियों को ग्रहण करें और अपने अनुबंधों का पालन करें। इसे अपने संपूर्ण जीवन के लिए आदर्श बना लें।

जरूरतमंद लोगों की देखभाल करें। अपने परिवार, दोस्तों और समुदाय सहित अन्य लोगों की सेवा और सहायता करने के तरीके खोजें। जरूरतमंद लोगों की मदद करने का बेहतरीन तरीका उपवास की व्यवस्था का पालन करना और उपवास भेंट देना है।

सुसमाचार प्राप्त करने के लिए सभी को आमंत्रण दें। आपके शब्दों और कार्यों में यीशु मसीह में आपका विश्वास दिखाई देना चाहिए। जो भी आपसे पूछे, उसे परमेश्वर के शिष्य के रूप में महसूस होने वाली आशा और प्रसन्नता के बारे में बताने के लिए तैयार रहें। युवकों के लिए, पूर्णकालिक प्रचारक सेवा करना पौरोहित्य जिम्मेदारी है। युवतियों के लिए यह प्रभावशाली अवसर है; प्रार्थना करें और जानें कि क्या प्रभु चाहता है कि आप उसकी सेवा करें। अपने संपूर्ण जीवन में सुसमाचार साझा करने के लिए तैयार रहें।

परिवार इतिहास और मंदिर कार्य करके परिवारों को अनंतकाल के लिए एक करें। अपने पूर्वजों के बारे में जानें। पता लगाएं कि किन लोगों को मंदिर विधियों की आवश्यकता है। उनके लिए बपतिस्मा और पुष्टिकरण प्राप्त करने के लिए जब भी संभव हो मंदिर जाएं। यदि आपको मदद चाहिए, तो यहां जाएं FamilySearch.org.

अमेरिका में यीशु मसीह सेवकाई करता हुआ

प्रतिज्ञा की गई आशीषें

आपको परमेश्वर की सहायता मिलेगी। स्वर्गीय पिता आपसे यह अपेक्षा नहीं करता है कि आप यह कार्य स्वयं करें। वह आपके साथ है | जब आप विनम्रतापूर्वक अपना समय और हृदय अर्पित करते हैं, तो वह आपके माध्यम से अद्भुत कार्य करेगा। यीशु मसीह आपकी शक्ति है!

आप आनंद से भर जाएंगे। परमेश्वर का कार्य आनंदमय कार्य है! जब आप इसमें भाग लेते हैं, तो आप उस आनंद को महसूस कर सकेंगे जो उसे प्राप्त है। उस आनंद की कल्पना करें जो आप स्वर्गीय पिता और उसके उन बच्चों के साथ साझा करेंगे जिनकी आप उसके पास लाने में मदद करते हैं!

प्रश्न और उत्तर

क्या परमेश्वर सच में मुझे उसके कार्य में उपयोग कर सकता है? हां! काम में मदद करने के कई तरीके हैं। ऐसा लग सकता है कि दूसरे लोग अधिक प्रतिभाशाली या कुशल हैं, लेकिन आपका स्वर्गीय पिता आपकी क्षमता को देखता है। उसने आपको उपहार दिए हैं जिनका उपयोग आप उसकी सेवा करने और उसके बच्चों को एकत्रित करने के लिए कर सकते हैं। यदि ये उपहार दूसरों के पास मौजूद उपहारों से अलग हैं तो कोई बात नहीं। असल में, यही कारण है कि आपके उपहार इतने मूल्यवान हैं। आप सच में मूल्यवान हैं!

देखें मत्ती 10:39 (यदि आप उद्धारकर्ता की सेवा में अपना जीवन खो देते हैं, तो आप उसे पा लेंगे); 1 कुरिन्थियों 12:14-27 (मसीह के शरीर में सभी सदस्यों की आवश्यकता है); फिलिप्पियों 1:6 (विश्वास रखें कि परमेश्वर आप में कार्य कर रहा है); याकूब 5:72 (अंगूर के बाग का स्वामी आपके साथ परिश्रम करता है); सिद्धांत और अनुबंध 18:15-16 (जिन लोगों को आप मसीह के पास लाते हैं, उनके साथ आपका आनंद महान होगा); 64:33-34 (एक महान कार्य छोटी छोटी और सरल बातों से होता है); मूसा 1:6 (“मेरे पास तुम्हारे लिए एक काम है”); 6:31-34 (परमेश्वर उन लोगों को योग्य बनाता है जिन्हें वह नियुक्त करता है, भले ही वे स्वयं को अपर्याप्त महसूस करें)।

मंदिर संस्तुति प्रश्न

  • क्या आपके पास इन अंतिम-दिनों में, सुसमाचार की पुनःस्थापना की गवाही है?