प्रेरणादायी चुनाव करें
युवाओं की शक्ति के लिए में आपको यीशु मसीह और उसके भविष्यवक्ताओं की शिक्षाएं मिलेंगी। इन सच्चाइयों को अपना मार्गदर्शक बनाकर, आप प्रेरणादायी चुनाव कर सकते हैं जो आपको अभी और अनंतकाल तक आशीष देंगे।
आप परमेश्वर की प्रिय संतान हो। प्रसन्नता की उसकी महान योजना आपके लिए आत्मिक रूप से बढ़ना और अपनी दिव्य क्षमता को विकसित करना संभव बनाती है। उसने यीशु मसीह को आपका उद्धारकर्ता बनने के लिए भेजा था।
स्वर्ग में आपका पिता आप पर भरोसा करता है। उसने आपको महान आशीषें दी हैं, जिसमें सुसमाचार की परिपूर्णता और पवित्र विधियां और अनुबंध शामिल हैं जो आपको उसके साथ बांधती और उसकी शक्ति को आपके जीवन में लाती हैं। इन अनुबंधों के साथ अतिरिक्त आनंद और जिम्मेदारी भी आती है। वह जानता है कि आप संसार में बदलाव ला सकते हैं और इसके लिए कई बातों में संसार से भिन्न होने की आवश्यकता होती है। चुनाव करते समय अपने स्वर्गीय पिता का मार्गदर्शन प्राप्त करें। वह पवित्र आत्मा की प्रेरणा के द्वारा आपको आशीषित करेगा।
यीशु मसीह अनंत आनंद का मार्ग है। जब आप यीशु मसीह का अनुसरण करने के लिए अपनी स्वतंत्रता का उपयोग करते हैं, तो आप उस मार्ग पर चलते हैं जो अनंत प्रसन्नता की ओर ले जाता है। यीशु मसीह को अपना आदर्श, अपनी सुदृढ़ नींव बनाओ। उसकी शिक्षाओं पर अपने जीवन का निर्माण करो, और उनके आधार पर अपने चुनावों को निर्धारित करो। बपतिस्मा के समय, प्रभु-भोज के दौरान, और मंदिर में आप जो अनुबंध बनाते हैं, वे मसीह में आपकी सुदृढ़ नींव के निर्माण करने का हिस्सा हैं। आपको फिर भी संघर्षों और प्रलोभनों का सामना करना पड़ेगा, लेकिन स्वर्गीय पिता और उद्धारकर्ता इन सबमें आपकी मदद करेंगे।
युवाओं की शक्ति के लिए का उद्देश्य आपको हर संभावित चुनाव के बारे में “हां” या “नहीं” में जवाब देना नहीं है। इसके बजाय, प्रभु आपको एक उच्चतर और पवित्र तरीके से जीने के लिए आमंत्रित कर रहा है—एक ऐसा जीवन जो अनंत सच्चाइयों और प्रभु की प्रतिज्ञा की गई आशीषों पर केंद्रित हो। यह उसका मार्ग है । यह मार्गदर्शिका आपको उसके मार्ग के बारे में सिखाएगी। यह उन सच्चाइयों को समझाती है जो उसने प्रकट की हैं। इन सच्चाइयों को चुनाव करने के लिए अपना मार्गदर्शक बनाओ—बड़े चुनाव, जैसे मंदिर में अनुबंध बनाना और मिशन की सेवा करना, साथ ही दैनिक चुनाव, जैसे लोगों के साथ कैसा व्यवहार करना या अपना समय कैसे व्यतीत करना है।
जबकि अन्य लोग आपकी मदद कर सकते हैं, आपका आत्मिक विकास व्यक्तिगत है। यह आपकी जिम्मदारी है। प्रत्येक दिन सुधार करने का सर्वोत्तम प्रयास करें, परमेश्वर की आज्ञाओं का पालन करें और अपने अनुबंधों का सम्मान करें, और दूसरों को उद्धारकर्ता के निकट आने में मदद करें।
देखें मुसायाह 4:29–30 (पाप करने के अनगिनत तरीके हैं, इसलिए हमें स्वयं पर नजर रखनी चाहिए); हिलामन 5:12 (मसीह पर अपनी नींव बनाएं); सिद्धांत और अनुबंध 45:57 (पवित्र आत्मा को अपने मार्गदर्शक के रूप में लें); 25:13 (अपने अनुबधों पर अटल रहें)।
इस मार्गदर्शिका को कैसे व्यवस्थित किया गया है
प्रत्येक विषय के तीन भाग हैं:
-
अनंत सच्चाइयां, या यीशु मसीह के पुनर्स्थापित सुसमाचार का सिद्धांत
-
उन सच्चाइयों पर अमल करने के आमंत्रण
-
प्रतिज्ञा की गई आशीषें जिन्हें प्रभु उन्हें देता है जो उसकी शिक्षाओं के अनुसार जीवन जीते हैं