“संत मृतक के बपतिस्मा के बारे में सीखते हैं,” सिद्धांत और अनुबंधों की कहानियां (2024)
“संत मृतक के बपतिस्मा के बारे में सीखते हैं,” सिद्धांत और अनुबंधों की कहानियां
अगस्त-अक्टूबर 1840
संत मृतकों के बपतिस्मा के बारे में सीखते हैं
उन परिवार के सदस्यों के लिए आशा जिनका बपतिस्मा नहीं हुआ था
जेन नेमन नावू में रहती थी। वह एक अंतिम संस्कार में गयी जहां जोसफ स्मिथ बोल रहे थे। अंतिम संस्कार ने जेन को अपने बेटे साइरस के बारे में सोचने पर मजबूर किया था। वह मर चुका था और उसका बपतिस्मा नहीं हुआ था। जेन को साइरस की चिंता थी। वह जानती थी कि स्वर्गीय पिता के साथ रहने के लिए हमें बपतिस्मा लेना होगा।
Saints, 1:421
जोसफ जानते थे कि वह कैसा महसूस कर रही थी। वह अपने भाई एल्विन के बारे में भी यही सोचते थे, जिसकी मृत्यु भी बिना बपतिस्मा लिए ही हो गयी थी।
Saints, 1:421
अंतिम संस्कार के समय, जोसफ ने वह बात बतायी जो परमेश्वर ने उसे सिखायी थी। उन्होंने कहा कि जब कोई व्यक्ति बपतिस्मा लिए बिना मर जाता है, तो हम उसके लिए बपतिस्मा ले सकते हैं।
Saints, 1:421
जेन यह सुनकर बहुत खुश हुई थी ! अंतिम संस्कार के तुरंत बाद, वह गिरजे के एक एल्डर के साथ नदी पर गयी थी। उसने उसे साइरस के लिए बपतिस्मा दिया था।
Saints, 1:421
कुछ सप्ताह बाद, जोसफ ने संतों को मृतकों के बपतिस्मा के विषय में और अधिक सिखाया था। उन्होंने कहा कि बहुत से मृत लोग बपतिस्मा लेना चाहते थे। वे यीशु मसीह का अनुसरण करना चाहते थे। वे अपने परिवार के जीवित सदस्यों से उनके लिए बपतिस्मा लेने की प्रतिक्षा और आशा कर रहे थे।
सिद्धांत और अनुबंध 128:15-19; Saints, 1:423
संत तुरंत नदी की ओर भागे। उन्होंने उन लोगों के लिए बपतिस्मा लिया जिनसे वे प्रेम करते थे। हाएरम स्मिथ को एल्विन के लिए बपतिस्मा दिया गया था। बाद में, प्रभु ने सिखाया कि मृतकों के लिए बपतिस्मा मंदिर में किया जाना चाहिए, किसी को प्रत्येक बपतिस्मा का अभिलेख रखना चाहिए, और पुरुषों के लिए पुरुषों को और महिलाओं के लिए महिलाओं को बपतिस्मा दिया जाना चाहिए।
सिद्धांत और अनुबंध 124:29; 127:5-12; 128:1-9; Saints, 1:424