धर्मशास्त्र की कहानियां
मैरी और कैरोलिन रोलिंस


“मैरी और कैरोलिन रोलिंस,” सिद्धांत और अनुबंध कहानियां (2024)

“मैरी और कैरोलिन रोलिंस,” सिद्धांत और अनुबंध कहानियां

नवंबर 1830–जुलाई 1831

4:28

मैरी और कैरोलिन रोलिंस

पवित्रशास्त्रों के लिए मजबूत प्यार

मैरी रोलिंस प्रचारकों को मॉरमन की पुस्तक के बारे में बात करते हुए सुन रही हैं।

मैरी रोलिंस 12 वर्ष की थीं जब प्रचारक पहली बार कर्टलैंड, ओहायो आए थे। उन्होंने उन्हें मॉरमन की पुस्तक के बारे में बात करते हुए सुना था। उस समय, कर्टलैंड में पुस्तक की केवल एक प्रति थी, और यह इसॉक मोरले नाम के गिरजा मार्गदर्शक पास थी।

मैरी मॉरमन की पुस्तक मांग रही हैं।

मैरी भाई मोरले के घर गईं और उनसे पुस्तक दिखाने के लिए कहा। भाई मोरले ने उन्हें इसे पकड़ने दिया। मैरी ने पूछा कि क्या वह इसे घर ले जा सकती हैं।

मैरी मॉरमन की पुस्तक लेने की विनती कर रही हैं।

भाई मोरले मैरी को अपनी पुस्तक की प्रति नहीं देना चाहते थे। उन्होंने अभी तक इसका बहुत-सा हिस्सा नहीं पढ़ा था। मैरी ने भाई मोरले से विनती की कि उन्हें इसे पढ़ने के लिए दिया जाए।

मैरी मॉरमन की पुस्तक पढ़ रही हैं।

भाई मोरले देने को राजी हो गए। उन्होंने कहा कि मैरी पुस्तक घर ले जा सकती है अगर वह इसे अगले दिन जल्दी वापस कर दें। मैरी ने इसे बहुमूल्य मानती थी। वह रात भर जागकर इसे पढ़ती रही।

मैरी इसॉक मोरले को पुस्तक लौटा रही हैं।

जब मैरी ने पुस्तक लौटाई, तो भाई मोरले को आश्चर्य हुआ था कि उन्होंने इसे कितना पढ़ा होगा। “बेटी,” उन्होंने कहा, “इस पुस्तक को घर ले जाओ और इसे पूरा पढ़ो। मैं इंतजार कर सकता हूं।”

मैरी जोसफ स्मिथ से मिलती हुई।

मैरी कर्टलैंड में मॉरमन की पुस्तक को पूरी तरह से पढ़ने वाली पहली व्यक्ति थीं। इसे पूरा पढ़ने के तुरंत बाद, वह भविष्यवक्ता जोसफ स्मिथ से मिली थीं। जब उन्हें पता चला कि मैरी को मॉरमन की पुस्तक बहुत पसंद है, तो उन्होंने कहा कि वह भाई मोरले की प्रति पढ़ने के लिए मांग सकती हैं। वह भाई मोरले को एक अन्य प्रति दे देंगे।

मैरी निर्देशों की पुस्तक को छपते हुए देख रही हैं।

उस साल बाद में, मैरी और उनका परिवार इंडिपेनडंस, मिसूरी चले गए। वह यह देखकर बहुत खुशी थी जब गिरजा मार्गदर्शकों ने एक नई पुस्तक को छापना शुरू किया था जिसे निर्देशों की पुस्तक कहा गया था। इस पुस्तक में उन बहुत से प्रकटीकरणों को छापा गया था जो यीशु मसीह ने जोसफ स्मिथ को दिए थे।

सिद्धांत और अनुबंध 67:1-4; 70:1–4; Saints, 1:178

नाराज लोग छापे खाने में तोड़फोड़ करते हुए।

लेकिन इंडिपेनडंस के कुछ लोगों को गिरजा पसंद नहीं था। वे चाहते थे कि संत वहां से चले जाएं। एक दिन, नाराज लोग उस इमारत में घुस गये जहां निर्देशों की पुस्तक छप रही थी। उन्होंने छपाई मशीन को खिड़की से बाहर फेंक दिया और निर्देशों की पुस्तक के पन्ने सड़क पर बिखेर दिए।

Saints, 1:177-78

मैरी और कैरोलिन एक बाड़ के पीछे छिपी हुई हैं।

मैरी और उसकी बहन, कैरोलिन, एक बाड़ के पीछे से देख रही थीं। मैरी ने कैरोलिन से कहा कि वह पन्ने नष्ट होने से पहले उन्हें उठाना चाहती थी। कैरोलिन नाराज लोगों से डरी हुई थी। “वे हमें मार डालेंगे,” उन्होंने कहा। लेकिन मैरी और कैरोलिन जानती थीं कि उन पन्नों पर परमेश्वर के वचन थे।

Saints, 1:178

मैरी और कैरोलिन भाग रही हैं।

दोनों बहनों ने तब तक इंतजार किया जब लोग उन्हें नहीं देख रहे थे। फिर वे उस गली की ओर भागी और जितने पन्ने उनके हाथ में आ सकते थे, उन्होंने उठा लिए। जब वे तेजी से भागने लगीं, तो कुछ लोगों ने उन्हें देख लिया और चिल्लाकर रुकने के लिए कहा। मैरी और कैरोलिन ने पन्नों को कसकर पकड़ लिया और तेजी से दौड़ कर पास के मक्के के खेत में भाग गईं।

Saints, 1:178-79

मैरी और कैरोलिन मक्के के खेत में छिपी हुई हैं।

दो लोगों ने मक्के के खेत में बहनों का पीछा किया। मक्के के पौधे बहुत ऊंचे थे, मैरी और कैरोलिन देख नहीं पा रही थीं कि वे कहां जा रही हैं। वे जमीन पर लेटी गई और पन्नों को अपने शरीर के नीचे छिपा लिया। वे चुपचाप लेटी रहीं जब दो व्यक्ति उन्हें खोजते हुए मक्के के बीच से गुजर रहे थे।

Saints, 1:179

मैरी और कैरोलिन जोसफ स्मिथ को सुन रही हैं।

जल्दी ही लोगों ने हार मान ली। मैरी और कैरोलिन सुरक्षित थी। उन्होंने प्रभु के प्रकटीकरणों के पन्नों को निर्देशों की पुस्तक में छापने के लिए बचाया था। आज वे प्रकटीकरण सिद्धांत और अनुबंध की पुस्तक में हैं।

Saints, 1:179