“एलिजा एबल,” सिद्धांत और अनुबंध कहानियां (2024)
“एलिजा एबल,” सिद्धांत और अनुबंध कहानियां
1838
एलिजा एबल
विश्वास और साहस का मिशन
प्रभु ने एलिजा एबल को प्रचारक नियुक्त किया था। एलिजा ने यूनिस और चार्ल्स फ्रैंकलिन को यीशु मसीह के सुसमाचार के बारे में सिखाया था। उन्होंने उन्हें मॉरमन की पुस्तक और भविष्यवक्ता जोसफ स्मिथ के बारे में बताया था। जो उन्होंने सिखाया यूनिस और चार्ल्स ने उस पर विश्वास किया और गिरजे में शामिल होना चाहते थे। एलिजा ने उन्हें बपतिस्मा दिया था।
Saints, 1:316
एलिजा दूसरे शहर में सुसमाचार साझा करने के गए थे। कुछ महीने बाद एक रात, उन्होंने अपने दोस्त यूनिस के बारे में सपना देखा था। सपने में देखा कि यूनिस को अब विश्वास नहीं था कि मॉरमन की पुस्तक सच्ची थी या जोसफ स्मिथ भविष्यवक्ता थे। जब एलिजा की नींद खुली, तो वह तुरंत यूनिस को देखने गए थे।
सिद्धांत और अनुबंध 75:27; Saints, 1:315–16
एलिजा को अपने दरवाजे पर देखकर यूनिस को आश्चर्य हुआ था! एलिजा का सपना सही था: यूनिस को अब मॉरमन की पुस्तक या जोसफ स्मिथ पर विश्वास नहीं था।
Saints, 1:317
एलिजा ने यूनिस को कहा कि वह उन्हें स्कूल में प्रचार करते हुए सुनने आए। जब उन्होंने एलिजा के शब्द सुने, तो उन्हें फिर से पवित्र आत्मा का एहसास हुआ। वह जानती थी कि सुसमाचार सच्चा था!
Saints, 1:317
एलिजा ने यूनिस से वादा किया कि वह दो सप्ताह में फिर से प्रचार करने के लिए वापस आएंगे। लेकिन शहर के कुछ लोग नहीं चाहते थे कि वह वापस आएं। एलिजा के जाने के बाद, वे सभी से कहने लगे कि एलिजा ने लोगों को मार डाला था। उन्होंने उनकी खोज करने वाले को इनाम देने की बात कही थी।
Saints, 1:318
यूनिस जानती थी कि लोग एलिजा के बारे में झूठ बोल रहे थे। उन्होंने किसी को नहीं मारा था। वह एक अच्छे इंसान और परमेश्वर के सेवक थे। वह जानती थी कि उनका झूठ एलिजा को उनके शहर में प्रचार करने से नहीं रोक पाएगा। यूनिस ने लोगों से कहा कि एलिजा वापस आएंगे। “परमेश्वर उसकी रक्षा करेगा,” उन्होंने कहा था।
Saints, 1:318
एलिजा वापस आए थे। वह उसी स्कूल में आए जहां उन्होंने पहले प्रचार किया था। वहां उन लोगों की भीड़ थी जो चाहते थे कि उन्हें गिरफ्तार किया जाए। एलिजा भीड़ के सामने खड़े हुए थे। उन्होंने कहा कि अगर वे उन्हें गिरफ्तार करना चाहते हैं, तो उन्हें अभी, उनके प्रचार शुरू करने से पहले करना चाहिए। यदि वे ऐसा नहीं करते, तो उन्हें सिखाने दें।
Saints, 1:318
कोई भी आगे नहीं बढ़ा। एलिजा इंतजार करते रहे, परन्तु लोग चुपचाप बैठे रहे। एलिजा ने स्तुतिगीत गाया, प्रार्थना की, और यीशु मसीह का सुसमाचार सिखाया था। परमेश्वर की शक्ति उनके साथ थी। सिखाने के बाद, उन्होंने अपने दोस्तों यूनिस और चार्ल्स से बात की और शांति से अपने मिशन में सेवा करते रहे।
Saints, 1:319