धर्मशास्त्र की कहानियां
ज्ञान के शब्द


“ज्ञान के शब्द,” सिद्धांत और अनुबंध कहानियां (2024)

“ज्ञान के शब्द,” सिद्धांत और अनुबंध कहानियां

फरवरी 1833

2:56

ज्ञान के शब्द

प्रभु की स्वास्थ्य की व्यवस्था

भविष्यवक्ताओं के विद्यालय की सभा

जोसफ स्मिथ ने गिरजे के कुछ लोगों को न्यूवेल और एन व्हिटनी के स्टोर की सबसे ऊपरी मंजिल पर उनके साथ सभा करने के लिए बुलाया था। वहां उन्होंने सुसमाचार और अन्य बातों को सीखा, और उन्होंने एक समूह के रूप में प्रार्थना की थी। उन्होंने इन सभाओं को भविष्यवक्ताओं का विद्यालय कहा था।

सिद्धांत और अनुबंध 88:117–137; Saints, 1:166

सभा के बाद सफाई करती हुई एम्मा स्मिथ।

सीखने के दौरान कई पुरुष पाइप, सिगरेट पीते और तंबाखू चबाते थे। धुएं से हवा धुंधली हो जाती और तंबाकू से फर्श पर गंदगी फैल जाती थी। सभाओं के बाद, एम्मा स्मिथ को कमरे की सफाई करने के लिए ऊपर जाना पड़ता था। बहुत गंदगी हो जाती थी!

Saints, 1:167

एम्मा जोसफ से बात करते हुए।

एम्मा ने फर्श को रगड़-रगड़ कर साफ करना चाहा, लेकिन तंबाकू के दाग नहीं निकले। उसने जोसफ से इस गंदगी के बारे में कहा।

Saints, 1:167

जोसफ एम्मा को सुनते हुए।

जोसफ एम्मा को सुना। उसे सुनकर वह सोचने लगे कि तंबाखू के बारे में परमेश्वर के क्या विचार थे।

Saints, 1:167

जोसफ मार्गदर्शन के लिए प्रार्थना करते हुए।

इसलिए जोसफ ने प्रभु से तंबाखू के बारे में पूछा। प्रभु ने जोसफ से कहा कि उसके पास संतों के लिए ज्ञान के शब्द हैं।

सिद्धांत और अनुबंध 89:1–9; Saints, 1:167

जोसफ और एम्मा उसे मिले प्रकटीकरण के बारे में बात कर रहे हैं।

प्रभु ने कहा कि संतों को धूम्रपान नहीं करना चाहिए, तंबाकू का सेवन नहीं करना चाहिए, या शराब या “गरम पेय” नहीं पीना चाहिए, जिसका अर्थ है कॉफी और चाय।

सिद्धांत और अनुबंध 89:1–9; Saints, 1:167

जोसफ और एम्मा स्मिथ अन्य लोगों के साथ भोजन साझा करते हुए।

प्रभु ने संतों को यह भी सिखाया कि अनाज और फलों को खाना स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है। प्रभु ने यह भी कहा कि वे कभी-कभी मांस भी खा सकते हैं।

सिद्धांत और अनुबंध 89:10–17; Saints, 1:168

जोसफ भविष्यवक्ताओं के विद्यालय के साथ ज्ञान के शब्द साझा करते हुए।

प्रभु ने जोसफ से कहा कि जिन संतों ने उसके ज्ञान के शब्द का पालन करना चुना है, उनकी रक्षा की जाएगी। प्रभु ने उन्हें स्वास्थ्य, ज्ञान और शक्ति की आशीष देने का वादा किया था। जोसफ ने भविष्यवक्ताओं के विद्यालय में लोगों को प्रभु के ज्ञान के शब्द के बारे में बताया था।

सिद्धांत और अनुबंध 89:18-21; Saints, 1:168

पुरुष अपने तंबाखू और सिगरेट पाइप को आग में फेंक रहे हैं।

कमरे में मौजूद लोगों ने यह दिखाने के लिए कि वे प्रभु के ज्ञान के शब्द का पालन करना चाहते थे, अपनी तंबाकू और अपनी सिगरेट पाइप आग में फेंक दिया।

Saints, 1:168