“मिसूरी में संकट,” सिद्धांत और अनुबंध कहानियां (2024)
“मिसूरी में संकट,” सिद्धांत और अनुबंध कहानियां
जुलाई 1838–जुलाई 1833
मिसूरी में संकट
खतरनाक समयों में विश्वास मजबूत रखना
कई संत इंडिपेनडंस, मिसूरी में रहने आए थे। प्रभु चाहता था कि वे वहां सिय्योन शहर बनाएं। लेकिन संत और अन्य लोग जो पहले से ही इंडिपेनडंस में रह रहे थे, उनमें आपस में नहीं बनती थी। वे कई बातों पर एक दूसरे से सहमत नहीं थे। नगर के कुछ लोग नाराज थे और संतों को वहां से भगाना चाहते थे।
सिद्धांत और अनुबंध 57:1-3; Saints, 1:171–74
एडवर्ड पार्ट्रिज इंडिपेनडंस में धर्माध्यक्ष थे। वह शहर के मार्गदर्शकों से सभा करने आये थे। उन्होंने कहा कि संतों को इंडिपेनडंस छोड़ना होगा। धर्माध्यक्ष पार्ट्रिज जानते थे कि परमेश्वर चाहता है कि संत इंडिपेनडंस में सिय्योन बनाएं। उन्होंने कहा कि संत नहीं जा सकते।
Saints, 1:176
नाराज लोगों ने संतों द्वारा बनाए गए घरों और इमारतों को तोड़ना शुरू कर दिया था।
Saints, 1:177–78, 182
उन लोगों ने धर्माध्यक्ष पार्ट्रिज और चार्ल्स एलन नाम के एक अन्य व्यक्ति को उनके घरों से पकड़कर ले गए। वे उन दोनों को घसीटते हुए नगर के बीच में ले गए।
Saints, 1:179
धर्माध्यक्ष पार्ट्रिज ने कहा, “यदि मुझे अपने धर्म के लिए दर्द सहना पड़े तो यह उससे अधिक नहीं है जितना दूसरों ने मुझसे पहले सहा है।” लोगों ने धर्माध्यक्ष पार्ट्रिज और चार्ल्स को धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया। लोगों ने उनके पूरे शरीर पर गर्म तारकोल और पंख लगा दिया था।
Saints, 1:179-80
इंडिपेंडेंस में गिरजे के सदस्य विलियम मैकलेलिन ने सुना कि नाराज लोग संतों को परेशान कर रहे थे। वह डर गए और भागकर जंगल में छिप गए।
Saints, 1:182
विलियम सोचने लगे कि यदि नाराज लोगों ने उसे ढूंढ लिया तो क्या होगा। क्या वह फिर भी कहेंगे कि मॉरमन की पुस्तक सच्ची है, भले ही वे इसके लिए उसे मारने की कोशिश करते हैं?
Saints, 1:182-83
विलियम के दोस्त ओलिवर कॉउड्री और डेविड विटमर को वह जंगल में मिले थे। विलियम जानते थे कि ओलिवर और डेविड मॉरमन की पुस्तक में विश्वास करते थे। एक स्वर्गदूत ने उन्हें सोने की पट्टियां दिखाई थीं। “मुझे बताओ,” विलियम ने उनसे पूछा, “क्या मॉरमन की पुस्तक सच्ची है?”
Saints, 1:183
ओलिवर और डेविड ने विलियम को बताया कि मॉरमन की पुस्तक सच्ची है। उन्होंने कहा कि भले ही नाराज लोगों ने उन्हें मारने की कोशिश करते हैं, फिर भी वे लोगों के साथ अपनी गवाही साझा करना बंद नहीं करेंगे। “मुझे तुम पर विश्वास है,” विलियम ने कहा।
सिद्धांत और अनुबंध 17:3-6; Saints, 1:183