“हाइरैम पेज और प्रकटीकरण,” सिद्धांत और अनुबंध कहानियां (2024)
“हाइरैम पेज और प्रकटीकरण,” सिद्धांत और अनुबंध
सितंबर 1830
हाइरैम पेज और प्रकटीकरण
संत सीखते हैं कि परमेश्वर अपने गिरजे का मार्गदर्शन कैसे करता है
हाइरैम पेज जोसेफ स्मिथ और ओलिवर काउडरी के मित्र थे। वह सोने की पट्टियों के आठ गवाहों में से एक थे। हाइरैम के पास एक पत्थर था, और वह विश्वास करता था कि परमेश्वर इसका प्रयोग उसे संदेश देने या गिरजे के लिए प्रकटीकरण देने के लिए कर रहा था। ओलिवर और अन्य संतों का मानना था कि हाइरैम के प्रकटीकरण परमेश्वर की ओर से आये थे।
सिद्धांत और अनुबंध 28,; अनुभाग शीर्षक; संतों, 1:97
हाइरैम के प्रकटीकरण पवित्र शास्त्रों की तरह लग रहे थे। लेकिन वे बाइबल की शिक्षाओं से अलग थे। वे उससे भी भिन्न थे जो प्रभु ने भविष्यवक्ता जोसफ को बताया था। जोसफ को समझ नहीं आ रहा था कि क्या करे।
संतों, 1:97
जोसफ रात भर जागकर परमेश्वर से मदद मांगते रहें। वह चिंतित था की कही उससे कुछ गलत न हो जाये और उसके दोस्तों की भावनाओं को ठेस न पहुंचे।
संतों, 1:97
जोसफ चाहते थे कि लोग अपने जीवन के लिए प्रकटीकरण की खोज करें। लेकिन यह भ्रामक होगा यदि हर कोई पूरे गिरजे के लिए प्रकटीकरण प्राप्त करने की कोशिश करें।
संतों, 1:97
अंततः प्रभु ने जोसफ को ओलिवर के साथ साझा करने के लिए प्रकटीकरण दिया। प्रभु ने कहा कि केवल भविष्यवक्ता ही पूरे गिरजे के लिए प्रकटीकरण और आज्ञाएं प्राप्त कर सकता है। उसने कहा कि ओलिवर को यह बात हाइरैम को सिखानी चाहिए।
प्रभु चाहता था कि हाइरैम यह समझे कि वह अपने जीवन के लिए प्रकटीकरण प्राप्त कर सकता है। लेकिन गिरजे के लिए प्रकटीकरण प्रभु के भविष्यवक्ता के पास आएगा। हाइरैम ने ओलिवर की बात सुनी और पश्चाताप किया। अब संतों को बेहतर ढंग से समझ में आ गया कि प्रभु अपने गिरजे का मार्गदर्शन किस प्रकार करता हैं।
संतों, 1:98