“नावू का निर्माण करना,” सिद्धांत और अनुबंध कहानियां (2024)
“नावू का निर्माण करना,” सिद्धांत और अनुबंध कहानियां
1840–1842
नावू का निर्माण करना
एक सुंदर शहर के लिए प्रभु की योजनाएं
प्रभु ने संतों से कहा कि वे एक नए स्थान पर इकट्ठा हों। यह स्थान मिसिसिपी नाम की एक बड़ी नदी के पास था। यहां की जमीन गीली और कीचड़ भरी थी। कुछ लोगों को यह जगह शहर बनाने के लिए अच्छी नहीं लगी थी। लेकिन भविष्यवक्ता जोसफ स्मिथ जानते थे कि प्रभु की मदद से वे इसे सुंदर बना सकते हैं।
सिद्धांत और अनुबंध 124:25; Saints, 1:417
संतों ने इसे रहने के लिए एक अच्छी जगह बनाने के लिए कड़ी मेहनत करनी शुरू कर दी थी। भविष्यवक्ता जोसफ ने इस शहर को नावू नाम दिया था, जिसका मतलब है “सुंदर जगह।”
Saints, 1:417
प्रभु ने संतों से कहा कि वे नावू में एक घर बनाएं जहां यात्री आएं और आराम कर सकें। वह चाहता था कि नावू एक ऐसी जगह बने जहां हर कोई स्वागत महसूस करे।
सिद्धांत और अनुबंध 124:22–24, 60; Saints, 1:426
प्रभु ने भविष्यवक्ता जोसफ से कहा कि उसके पास नावू के लिए विशाल योजनाएं हैं। वह चाहता था कि उसके संत यहां एकत्रित हों ताकि वे एक मंदिर बना सकें। उसने उनसे कहा कि वे अपना घर बनाने के लिए पूरी मेहनत करें। संतों ने तुरंत काम शुरू कर दिया।
सिद्धांत और अनुबंध 124:25–28, 44, 55; Saints, 1:420–21, 425–27
प्रभु चाहता था कि संत एक मंदिर बनाएं क्योंकि उसके पास उन्हें देने के लिए महान आशीषें थी। मंदिर में, वे प्रभु के साथ अनुबंध, या विशेष प्रतिज्ञाएं बनाएंगे। वे स्वर्गीय पिता की उसके सभी बच्चों के लिए खुशी की योजना के बारे में भी सीखेंगे।
सिद्धांत और अनुबंध 124:29–41; Saints, 1:453-55
संतों ने मंदिर बनाने के लिए कड़ी मेहनत की, ठीक वैसे ही जैसे परमेश्वर ने आज्ञा दी थी। इसमें काफी समय लगा, लेकिन वे उस दिन के लिए उत्साहित थे जब वे प्रभु द्वारा उसके मंदिर में उनके लिए की गई विशेष प्रतिज्ञाओं के बारे में सीखेंगे।
Saints, 1:453-55