धर्मशास्त्र की कहानियां
मूल अमेरिकियों के लिए मिशन


“मूल अमेरिकियों के लिए मिशन,” सिद्धांत और अनुबंध कहानियां (2024)

“मूल अमेरिकियों के लिए मिशन” सिद्धांत और अनुबंध कहानियां

अक्टूबर 1830–जनवरी 1831

1:33

मूल अमेरिकियों के लिए मिशन

डेलावेयर के इंडियन्स सुसमाचार सुनते हैं

पार्ले प्रैट,ओलिवर काउडरी और अन्य प्रचारक डेलावेयर के एक इंडियन्स घर का दौरा करते हुए।

पार्ले प्रैट के बपतिस्मा लेने के तुरंत बाद, प्रभु ने उसे ओलिवर कॉउड्री और अन्य लोगों के साथ एक मिशन पर शामिल होने के लिए नियुक्त किया। वह चाहता था कि वे मूल अमेरिकियों को सुसमाचार का प्रचार करें। प्रचारकों ने कई सप्ताह तक गहरी बर्फ में यात्रा की। अंततः उनकी मुलाकात डेलावेयर इंडियंस के प्रमुख किक्टावेनुंड से हुई।

सिद्धांत और अनुबंध कहानियां 6:1414; 30:1–6; 9:7–9; संतो, 1:98, 115

ओलिवर और पार्ले मॉरमन  की पुस्तक का संदेश साझा करते हुए।

उस मुखिया का व्यवहार प्रचारकों के प्रति मित्रतापूर्ण था। उसने अपने मित्रों को उनका संदेश सुनने के लिए आमंत्रित किया। ओलिवर ने कहा कि वह और पार्ले मॉरमन की पुस्तक को यहां लाने के लिए बहुत दूर से यात्रा करके आये थे। यह उन लोगों के बारे में बताती है जो बहुत पहले अमेरिका में रहते थे। परमेश्वर चाहता था कि वे इस पुस्तक को बांटें ताकि हर कोई यीशु मसीह के बारे में जान सके।

संतो, 1:115-16

ओलिवर किक्टहेवनंड को मॉरमन  की पुस्तक की एक प्रति दे रहा है।

ओलिवर ने किक्टहेवनंड को मॉरमन की पुस्तक की एक प्रति दी। वह आभारी था कि ओलिवर और उसके दोस्त इतनी दूर से उसके लोगों के साथ इसे साझा करने के लिए आये थे। उसने ओलिवर और पार्ले से कहा कि वह चाहता हैं कि वे वापस आकर उन्हें मॉरमन की पुस्तक पढ़कर सुनाएं और इसके बारे में और अधिक बताएं।

संतो, 1:116-17