धर्मशास्त्र की कहानियां
जोसफ और सिडनी पर हमला किया जाता है


“जोसफ और सिडनी पर हमला किया जाता है,” सिद्धांत और अनुबंध कहानियां (2024)

“जोसफ और सिडनी पर हमला किया जाता है,” सिद्धांत और अनुबंध कहानियां

फरवरी 1832

2:28

जोसफ और सिडनी पर हमला किया जाता है

नाराज लोग परमेश्वर के भविष्यवक्ता के कार्य को रोकने की कोशिश करते हैं

नाराज लोग आग के पास बात कर रहे हैं।

जोसफ स्मिथ स्वर्गीय पिता, यीशु मसीह और स्वर्ग के बारे में जो सिखा रहे थे, कुछ लोगों को वह पसंद आया था। लेकिन जो उन्होंने सिखाया था वह अन्य लोगों को पसंद नहीं आया। कुछ लोग नाराज हो गए और वे जोसफ को सिखाने से रोकना चाहते थे।

सिद्धांत और अनुबंध 76; Saints, 1:149–50

एम्मा और जोसफ स्मिथ अपने बीमार बच्चे की देखभाल कर रहे हैं।

एक रात, जोसफ देर तक जागकर एम्मा को उनके गोद लिए गए जुड़वां बच्चों में से एक की देखभाल में मदद कर रहे थे। बच्चा बहुत बीमार था।

Saints, 1:150

एम्मा बच्चों की देखभाल कर रही है जबकि जोसफ सो रहे हैं।

एम्मा ने बच्चे को ले लिया और जोसफ को आराम करने के लिए कहा। सुबह उन्हें प्रचार करना था। अंत में, जोसफ और एम्मा दोनों सो गए।

Saints, 1:150

लोग जोसफ को घर से बाहर खींच रहे हैं।

अचानक, दरवाजा खुला और नाराज लोगों की भीड़ कमरे में घुस गई। जब उन लोगों ने जोसफ को हाथ, पैर और बाल से पकड़ा तो एम्मा चिल्लाने लगी। वे जोसफ को घर से बाहर खींचकर ले गए।

Saints, 1:150-51

लोग जोसफ को पकड़े हुए हैं जबकि सिडनी रिग्डन जमीन पर गिरे हुए हैं।

जोसफ ने उन लोगों से छूटने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने उन्हें कसकर पकड़ लिया था। जोसफ ने देखा कि उन लोगों ने उनके दोस्त सिडनी रिग्डन को भी उसके घर से खींच लिया था।

Saints, 1:151

लोग जोसफ पर तारकोल और पंख लगा रहे हैं।

उन लोगों ने जोसफ के कपड़े फाड़ दिए और उनकी खाल और बालों पर गर्म, चिपचिपा तारकोल डाल दिया। फिर उन्होंने उन पर पंख लगा दिए और भाग गए।

Saints, 1:152

एम्मा और उसके दोस्त जोसफ और सिडनी की देखभाल कर रहे हैं।

उन लोगों के चले जाने के बाद, जोसफ लड़खड़ाते हुए घर वापस आ गए। जब एम्मा ने जोसफ को देखा तो वह डर गई। जब आस-पास रहने वाले दोस्तों ने घटना के बारे सुना, तो वे मदद के लिए दौड़ पड़े। एम्मा ने जोसफ की खाल से तारकोल निकाल दिया। बाकी रात में, एम्मा और उसके दोस्तों ने जोसफ और सिडनी की देखभाल करने में मदद की थी।

सिद्धांत और अनुबंध 25:5; Saints, 1:153

जोसफ संतों के एक समूह को सिखाते हुए।

अगले दिन, जोसफ को अभी भी बहुत दर्द हो रहा था। लेकिन वह तैयार हो गए और लोगों के एक समूह को यीशु मसीह के बारे में सिखाया था। जिन लोगों ने उस पर हमला किया था उनमें से कुछ ने उन्हें सिखाते हुए सुना। उस दिन बाद में, जोसफ ने तीन लोगों को बपतिस्मा दिया था। वह प्रभु का कार्य करते रहे, तब भी जब लोगों ने उसे रोकने की कोशिश की थी।

सिद्धांत और अनुबंध 24:8; Saints, 1:153