आओ, मेरा अनुसरण करो
24–30 अगस्त। “मैं बताऊंगा कि उसने मेरे लिए क्या क्या किया है”: भजन संहिता 49–51; 61–66; 69–72; 77–78; 85–86


“24–30 अगस्त। ‘मैं बताऊंगा कि उसने मेरे लिए क्या क्या किया है’: भजन संहिता 49–51; 61–66; 69–72; 77–78; 85–86),” आओ, मेरा अनुसरण करो—घर और गिरजे के लिए: पुराना नियम 2026 (2026)

“24–30 अगस्त। ‘मैं बताऊंगा कि उसने मेरे लिए क्या क्या किया है,’” आओ, मेरा अनुसरण करो: पुराना नियम 2026

यीशु रात में लालटेन पकड़े हुए

जो खो गया था उसे बचाना, माइकल टी. माल्म द्वारा

24–30 अगस्त: “मैं बताऊंगा कि उसने मेरे लिए क्या क्या किया है”

भजन संहिता 49–51; 61–66; 69–72; 77–78; 85–86

भजनकारों ने अपनी कविता में व्यक्तिगत भावनाओं को गहराई से साझा किया है। उन्होंने हतोत्साहित होने, घबराने, और पछतावे की भावना के बारे में लिखा। कभी–कभी, वे परमेश्वर द्वारा त्यागा हुआ भी महसूस करते थे और कुछ भजनों में निराशा या हताशा के स्वर हैं। यदि आपने कभी ऐसी भावनाएं महसूस की हों, तो भजन संहिता को पढ़ने से आपको यह जानने में सहायता मिल सकती है कि आप अकेले नहीं हैं। लेकिन आपको ऐसे भजन भी मिलेंगे जो आपको ऐसी भावनाएं आने पर उत्साहित करते हैं, क्योंकि भजनकारों ने प्रभु की महानता के लिए उसका गुणगान किया है, वे उसकी शक्ति से अचंभित हुए हैं, और उसकी दया का आनंद भी लिया है। वे जानते थे कि दुनिया बुराई और पाप के बोझ तले दबी है लेकिन प्रभु “भला और क्षमा करने वाला है” (भजन 86:5)। वे समझते थे कि प्रभु में विश्वास होने का अर्थ यह नहीं है कि आपको कभी भी चिंता, पाप या भय का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसका अर्थ यह है कि आप जानते हैं कि ऐसा होने पर आपको किसकी ओर फिरना है।

अध्ययन का आइकन

घर और गिरजे में सीखने के लिए विचार

भजन संहिता 49; 62:5–12

मुक्ति केवल यीशु मसीह के द्वारा ही मिलती है।

भजन 49 में “क्या ऊंच, क्या नीच क्या धनी, क्या दरिद्र दोनों” के लिए संदेश है (पद 2)। इस संदेश को आप क्या कहेंगे? आपके अनुसार भजन 62:5–12 उस संदेश में क्या जोड़ता है?

इन भजनों को पढ़ने से आपको ऐसे तरीकों का मनन करने की प्रेरणा मिल सकती है कि कुछ लोग मुक्ति के लिए परमेश्वर के अलावा किसी अन्य बात में भरोसा करते हैं (देखें भजन 49:6–7)। आपकी इस गवाही से आपका जीवन किस तरह प्रभावित हुआ है कि “परमेश्वर [आपके] प्राण को अधोलोक के वश से छुड़ा लेगा”?। (भजन 49:15)।

भजन संहिता 51; 85–86

आध्यात्मिक विद्यालय का आइकन
उद्धारकर्ता की दया के कारण, मुझे क्षमा किया जा सकता है।

राजा दाऊद ने भजन 51 तब लिखा जब उसने क्षमा की अपनी सख्त आवश्यकता को पहचाना—जिसकी हम सभी को आवश्यकता है। कौन से पद आपकी भावनाओं का वर्णन करते हैं? आप इस भजन में ऐसा क्या पाते हैं जो आपको क्षमा की आशा देता है?

आप पश्चाताप का क्या अर्थ है इसके बारे में पता करने के लिए भजन 51 भी खोज सकते हैं।। आपको जो मिलता है उनकी एक सूची बनाएं। अध्यक्ष रसल एम. नेल्सन के संदेश “हम बेहतर कर और बेहतर हो सकते हैं” (लियाहोना, मई 2019, 67– 67) को पढ़कर शायद आप इसमें कुछ बात अपनी सूची में शामिल कर पाएं।

आप कैसे वर्णन करेंगे कि मसीह के द्वारा क्षमा प्राप्त करना कैसा लगता है? यदि आपको अपनी भावनाओं का वर्णन करने में सहायता की आवश्यकता है, तो आप भजन सहिंता 51:1–2, 7–12; 85:2–9 पढ़ सकते हैं। कुछ लोग अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए चित्र बनाना या ढूंढना पसंद करते हैं; आप भी ऐसा कर सकते हैं। आप उद्धारकर्ता के बारे में कोई स्तुतिगीत भी गा या सुन सकते हैं, “I Stand All Amazed” (Hymns, सं. 193)।

पश्चाताप करने के लिए, हमें न केवल विश्वास की आवश्यकता है कि यीशु मसीह हमें शुद्ध कर सकता है, बल्कि इसलिए भी कि वह ऐसा करेगा। आप भजन 86:5, 13, 15 में क्या पढ़ते हैं जो आपको यह जानने में मदद करता है कि उद्धारकर्ता क्षमा करने में सक्षम और इच्छुक दोनों है?

अलमा 36; पीटर एफ. मेर्स, “वह चंगा कर सकता हैमुझे!,” लियाहोना, मई 2023, 39–41 भी देखें।

भजन संहिता 51:13–15; 66:5–20; 71:15–24

यीशु मसीह की मेरी गवाही से दूसरों को उसकी शरण में जाने में सहायता मिल सकती है।

मनन करें कि आपको यीशु मसीह की अपनी गवाही और उसके प्रायश्चित की शक्ति किस तरह प्राप्त हुई थी। फिर, जब आप भजन संहिता 51:13–15; 66:5–20; 71:15–24 का अध्ययन करते हैं, तो विचार करें कि आप कैसे दूसरों को “आने परमेश्वर के कामों को देखने” के लिए कह सकते हैं (भजन 66:5)। यदि आपको बताना हो कि “उसने मेरे लिए क्या क्या किया है” (भजन 66:16), तो आप क्या बताएंगे?

आपके लिए “[उसके] धर्म की चर्चा दिन भर करने” का क्या अर्थ है? (भजन 71:24)।

अलमा 26 भी देखें।

युवक दूसरों के साथ पवित्रशास्त्र साझा करते हुए

“आकर सुनो, मैं बताऊंगा कि उसने मेरे लिए क्या क्या किया है” (भजन 66:16)।

भजन संहिता 63; 69; 77–78

प्रभु जरूरत के समय में मेरी मदद करेंगे।

कई भजन वर्णन करते हैं कि परमेश्वर से दूरी महसूस करना और उसकी सहायता की सख्त जरूरत महसूस करना कैसा होता है (देखें भजन संहिता 63:1, 8; 69:1–8, 18–21; 77:1–9) आपको भजन संहिता 63; 69; 77–78 में, आपको क्या लगता है जिसका आश्वासन भजनहारों को मिला?

जब आप चिंतित होते हैं, तो इससे आपको “प्रभु के कामों” और उसके “पुराने समय के चमत्कारों” को याद करने में किस तरह सहायता मिलती है? (भजन 77:11)। उनमें से कुछ चमत्कारों की व्याख्या भजन 78 में की गई है। जब आप उनके बारे में पढ़ते हैं, तो इस बारे में मनन करें कि आपको किस बात से “परमेश्वर में [अपनी] आशा बनाने” में सहायता मिलती है (पद 7)।

अधिक विचारों के लिए, लियाहोना और युवाओं की शक्ति के लिए पत्रिकाओं के इस महीने के अंक देखें।

बच्चों का खंड आइकन

बच्चों को सिखाने के लिए विचार

क्योंकि यह रविवार महीने का पांचवां रविवार है, प्राथमिक शिक्षकों को “परिशिष्ट बी: परमेश्वर के अनुबंध मार्ग पर जीवन भर के लिए अपने बच्चों को तैयार करना” में सीखने की गतिविधियों का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।

भजन संहिता 51; 86:5, 13, 15

जब मैं कोई गलत चुनाव करता हूं, तो यीशु मुझे बदलने में मदद कर सकता है।

  • अपने बच्चों को भजन 51 में पश्चाताप के बारे में सच्चाई खोजने में मदद करने के लिए, आप एक बड़ा दिल बना सकते हैं। तब आप अपने बच्चों को मन के अंदर उन बुरी बातें लिखने में मदद कर सकते हैं जो शैतान हमें करने के लिए उकसाता है। हम इन बातों को अपने मन से कैसे निकालें? भजन 51:10, 17 अपने बच्चों से में “मन” शब्द खोजने के लिए कहें। इस बारे में बात करें कि ये पद पश्चाताप के बारे में क्या सिखाते हैं। अपने बच्चों को हृदय के अंदर के शब्दों को मिटाने और नए शब्द लिखने दें जो यह वर्णन करें कि जब हम पश्चाताप करते हैं तो यीशु हमें कैसे बदल सकते हैं।

  • हो सकता है कि आप अपने बच्चों को यह सीखने में मदद करना चाहें कि “टूटे और पिसे हुए मन” का क्या मतलब है (भजन 51:17)। वे बारी–बारी से किसी ऐसी चीज को तोड़ सकते हैं जिसका खोल सख्त हो, जैसे अंडा या अखरोट। आप उन्हें सीप की तुलना उन बातों से करने में मदद कर सकते हैं जो हमें स्वर्गीय पिता के प्रेम को महसूस करने से रोकती हैं। हम प्रभु के सामने अपना मन कैसे खोल सकते हैं?

  • आप एक साथ उद्धारकर्ता का चित्र भी देख सकते हैं और अपने बच्चों से पूछ सकते हैं कि वे उसका वर्णन करने के लिए किन शब्दों का उपयोग करेंगे। भजन 86: 5, 13 में उन्हें ऐसे शब्द ढूंढने के लिए कहें जो उसका वर्णन करते हों उसके बारे में इन बातों को याद करना क्यों महत्वपूर्ण है?

भजन 61:2–3

यीशु मसीह मेरी चट्टान है।

  • आपके बच्चे भजन 61:2–3 में प्रतीकों के चित्र बनाने में आनंद आ सकता है यीशु मसीह एक ऊंची “चट्टान” (पद 2), “शरणस्थान” और “एक मजबूत मीनार” “ऊंचा गढ़” की तरह कैसे है? (पद 3)

पत्थर से बना गढ़

“शत्रु से बचने के लिए ऊंचा गढ़ है” (भजन 61:3)

भजन 66:16; 77:11; 78:6–7

“मैं प्रभु के बड़े कामों की चर्चा करूंगा।”

  • अपने बच्चों से उनकी कुछ पसंदीदा पवित्रशास्त्र कहानियां साझा करने के लिए कहें (सुसमाचार कला पुस्तिका के चित्र मदद कर सकते हैं)। ये कहानियां हमें उद्धारकर्ता के बारे में क्या सिखाती हैं? आप भजन 66:16 को एक साथ पढ़ सकते हैं और बारी–बारी से इस प्रश्न का उत्तर दे सकते हैं कि “मैं बताऊंगा कि उसने मेरे लिए क्या क्या किया है”?

  • जब आप एक साथ भजन 77:11; 78:6–7 पढ़ते हैं, तो आप एक दूसरे के साथ साझा कर सकते हैं कि आप अपने जीवन में उनके कार्यों सहित “प्रभु के बड़े कामों की चर्चा करने” (भजन 77:11;) का प्रयास कैसे करते हैं। प्रभु-भोज हमें “हमेशा याद रखने” में कैसे मदद करता है? (मोरोनी 4:3; 5:2)।

भजन 71:8

मैं दूसरों को यीशु मसीह के बारे में बता सकता हूं

  • अपने बच्चों के साथ भजन 71:8 पढ़ने के बाद, उन्हें बड़ा मुंह बनाने के लिए कहें। उनसे उन चित्रों या शब्दों को मुंह में “भरने” में मदद करने के लिए कहें जो उन बातों को दिखाते हैं जो हम दूसरों को यीशु मसीह के बारे में बता सकते हैं।

  • आप यीशु मसीह के चित्र को आपस में एक दूसरे को दे सकते हैं। चित्र रखने वाला व्यक्ति उसके बारे में कोई एक बात कह सकता है जो वह जानता है। हम अन्य लोगों को ये बातें जानने में कैसे मदद कर सकते हैं?

बच्चों के पास साझा करने के लिए बहुत कुछ होता है। “जब बच्चे कुछ नया सीखते हैं, तो वे स्वाभाविक रूप से उसे दूसरों के साथ साझा करना चाहते हैं। बच्चों को एक दूसरे को, उनके परिवार के सदस्यों और उनके दोस्तों को सुसमाचार के नियम सिखाने का अवसर देकर इस इच्छा को प्रोत्साहित करें। साथ ही, उनसे यह भी बताने के लिए कहें कि आप जो नियम सिखा रहे हैं वे उनके बारे में क्या सोचते, महसूस और अनुभव करते हैं। आप पाएंगे कि उनका ज्ञान, सरल, शुद्ध और शक्तिशाली है” (उद्धारकर्ता की तरह सिखाना32)।

भजन 86:7

स्वर्गीय पिता मेरी प्रार्थनाओं को सुनता है और उनका उत्तर देता है।

  • कई भजन परमेश्वर से प्रार्थना के समान हैं। जब आप अपने बच्चों के साथ भजन सहिंता पढ़ते हैं, तो आप उन्हें ऐसी चीज दिखा सकते हैं जिनका उपयोग हम दूर के लोगों के साथ बातचीत करने के लिए कर सकते हैं, जैसे फोन या पत्र। फिर भजन 86:7 पढ़ें। हम स्वर्गीय पिता को कैसे “पुकारते” हैं? वह हमें किस प्रकार उत्तर देता है?

  • आप प्रार्थना के बारे में एक गीत एक साथ गा सकते हैं,, जैसे “A Child’s Prayer” (Children’s Songbook, 12–13; सुसन एच. पोर्टर, “प्रार्थना करो, वह मौजूद है,” लियाहोना, मई 2024, 77–79)। एक दूसरे को उस समय के बारे में बताएं जब परमेश्वर ने आपकी प्रार्थनाओं का उत्तर दिया।

अधिक विचारों के लिए, फ्रैन्ड पत्रिका का इस महीने का अंक देखें।

मसीह का चित्र

मसीह के पास आओ, केसी चिल्ड्स द्वारा

प्राथमिक गतिविधि पृष्ठ: जब मैं कोई  गलत चुनाव करता हूं, तो यीशु मुझे बदलने में मदद कर सकता है