“31 अगस्त–6 सितंबर। ‘जितने प्राणी हैं सब के सब प्रभु की स्तुति करें’”: भजन संहिता 102– 103; 103; 110–119; 127–128; 135–139; 146–150,” आओ, मेरा अनुसरण करो—घर और गिरजे के लिए: पुराना नियम 2026 (2026)
“31 अगस्त–6 सितंबर। ‘जितने प्राणी हैं सब के सब प्रभु की स्तुति करें,’” आओ, मेरा अनुसरण करो: पुराना नियम 2026
श्रद्धापूर्ण वापसी, केल्सी और जेसी लाइटवेव द्वारा
31 अगस्त–6 सितंबर: “जितने प्राणी हैं सब के सब प्रभु की स्तुति करें”
भजन संहिता 102–103; 110; 116–119; 127–128; 135–139; 146–150
भजन संहिता की पुस्तक के लिए पारंपरिक यहूदी नाम इब्रानी शब्द तहिलिम है जिसका अर्थ है “प्रशंसा।” इसका संबंध विस्मयादिबोधक शब्द हलेलुयाह से है (जिसका अर्थ है “यहोवा की स्तुति करो” या “प्रभु की स्तुति करो”)। यदि आपको भजन संहिता के मुख्य संदेश को समझाने के लिए एक शब्द चुनना हो, तो प्रशंसा एक अच्छा चुनाव होगा। कुछ भजनों में “प्रभु की प्रशंसा” करने का सीधा आमंत्रण है (विशेष रूप से देखें भजन संहिता 146–50), और ये सभी आराधना और प्रशंसा की भावना को प्रेरित कर सकते हैं। भजन संहिता हमें प्रभु की शक्ति, उसकी दया और उसके द्वारा किए गए महान कार्यों को स्वीकार करने के लिए कहते हैं। हम इसकी कीमत कभी भी नहीं चुका सकते, लेकिन हम इसके लिए उसकी प्रशंसा कर सकते हैं। यह प्रशंसा अलग–अलग लोग अलग–अलग प्रकार से कर सकते हैं—इसमें गाना, प्रार्थना या गवाही शामिल हो सकती है। यह अक्सर प्रभु के प्रति गहरी प्रतिबद्धता और उसकी शिक्षाओं का पालन करने के लिए प्रेरित करती है। आपके जीवन में “प्रभु की प्रशंसा करो” का जो भी अर्थ हो, लेकिन जब आप भजन संहिता पढ़ते और उन पर मनन करते हो, तो उसके प्रति आप अधिक प्रेरणा प्राप्त कर सकते हैं।
घर और गिरजे में सीखने के लिए विचार
भजन संहिता 102–3; 116
प्रभु मुझे मेरे कष्ट से दिलासा दे सकता है।
ध्यान दें कि भजन 102:1–11 चिंता और अलगाव की भावनाओं का कैसे वर्णन करती है जो अक्सर विपत्ति के दौरान आते हैं। हो सकता है कि आपने या आपके जानने वाले अन्य लोगों ने ऐसी भावनाओं का अनुभव किया हो। जब आप भजन संहिता 102:12–28; 103; 116 पढ़ते हैं, तो उन वाक्यों की खोज करें जो आपको विश्वास दिलाते हैं कि आप अपनी परेशानियों में “प्रभु के नाम पर विश्वास कर सकते हैं” (भजन 116:13)। आप उन वाक्यों को चिह्नित, याद या साझा कर सकते हैं जो आपको उसमें आशा देते हैं।
यशायाह 25:8; इब्रानियों 2:17–18; अलमा 7:11–13; कमील एन. जॉनसन, “यीशु मसीह सहायता है,” लियाहोना, मई 2023, 81–83; “Where Can I Turn for Peace?” (Hymns, सं. 129)।
कार्ल हेनरिक बलोच (1834–1890), बेतहसदा में मसीह बीमारों को चंगा करते हुए, 1883, ऑइल ऑन कैनवास, 100 ¾ x 125 ½ इंच। ब्रिगम यंग यूनिवर्सिटी म्यूजियम ऑफ आर्ट, जैक आर. और मरियम लोइस व्हीटली द्वारा प्रदान की गई धनराशि से खरीदा गया, 2001।
भजन संहिता 110; 118
यीशु मसीह ने भजन संहिता की भविष्यवाणियों को पूरा किया था।
भजन संहिता में वे अनुच्छेद शामिल हैं जो यीशु मसीह के जीवन और सेवकाई को दर्शाता हैं। यहां कुछ उदाहरण हैं:
-
भजन 110:1–4 (देखें मत्ती 22:41–45; इब्रानियों 5:4–10; 6:20)
-
भजन 118:22 (देखें मत्ती 21:42; प्रेरितों के काम 4:10–11; 1 पतरस 2:7)
-
भजन 118:25–26 (देखें मत्ती 21:9)
यीशु मसीह के बारे में ये पद आपको क्या सिखाते हैं? उसके बारे में यह जानना क्यों महत्वपूर्ण है?
भजन 119
परमेश्वर का वचन मुझे उसके मार्ग पर बनाए रखेगा।
इस भजन 119 में कई वाक्य शामिल हैं जो हमारे जीवन की तुलना स्वर्गीय पिता के पास वापस जाने की यात्रा से करते हैं। जब आप पढ़ते हैं, तब “चलना,” “पथ,” “रास्ता,” “पैर,” और “भटकना” जैसे शब्दों की खोज करें। अपने स्वयं के जीवन की यात्रा के बारे में मनन करें—आप कहां थे, आप अभी कहां हैं, और आप कहां जा रहे हैं। घर वापस आने के बारे में, इस भजन से आप क्या सीखते हैं? दूसरों के मार्गों को देखकर आपने क्या सीखा है? इस भजन के अनुसार, परमेश्वर ने आपको उसके मार्ग पर चलने में सहायता के लिए क्या प्रदान किया है?
उस समय के बारे में सोचें जब किसी मार्ग या मानचित्र का अनुसरण करने से आपको कहीं सफलतापूर्वक यात्रा करने में मदद मिली हो। वह अनुभव आपको परमेश्वर के मार्ग पर चलने के बारे में क्या सिखाता है?
कई अन्य पवित्रशास्त्रों में, प्रभु और उसके भविष्यवक्ता किसी मार्ग की बात करते हैं। नीचे कुछ उदाहरण हैं: इन पदों को खोजने और जो कुछ भी आप सीखते हैं उसे लिखने या दूसरों के साथ साझा करने पर विचार करें।
|
पवित्रशास्त्र |
परमेश्वर के मार्ग के बारे में मैं क्या सीखता हूं |
|---|---|
पवित्रशास्त्र नीतिवचन 4:11–19 | |
पवित्रशास्त्र मत्ती 7:13–14 | |
पवित्रशास्त्र | |
पवित्रशास्त्र | |
पवित्रशास्त्र | |
पवित्रशास्त्र |
ये सच्चाइयां आपको परमेश्वर के मार्ग पर बने रहने में कैसे मदद कर सकती हैं?
अध्यक्ष रसल एम. नेल्सन की निम्नलिखित सलाह से आप कौन सी अतिरिक्त अधिक जानकारी सीख सकते हैं?
“यदि जीवन में हमारी यात्रा सफल होनी है, तो हमें दिव्य निर्देश का पालन करना होगा। प्रभु ने कहा है, “प्रत्येक विचार में मेरी ओर देखो; संदेह मत करो ,भयभीत मत हो” [सिद्धांत और अनुबंध 6:36]। और भजनकार लिखता है,‘तेरे वचन मेरे पांव के लिए दीपक, और मेरे मार्ग के लिए उजियाला है’ [भजन 119: 105]। …
“अपनी जीवन यात्रा में, आपको कई बाधाओं का सामना करना पड़ता है और कुछ गलतियां होती हैं। पवित्रशास्त्र का मार्गदर्शन आपको गलती पहचानने और आवश्यक सुधार करने में मदद करता है। आप गलत मार्ग पर चलना बंद कर देते हैं। आप पवित्रशास्त्र में बताए मानचित्र का ध्यानपूर्वक अध्ययन करते हैं। फिर आप पश्चाताप और अपेक्षित क्षतिपूर्ति के साथ ‘सकेत और संकरे मार्ग पर आगे बढ़ते हैं जो अनंत जीवन की ओर ले जाता है’ [2 नफी 31:18]” (“Living by Scriptural Guidance,” Ensign, नवं. 2000, 17)।
Dieter F. Uchtdorf, “उड़ाऊ पुत्र और मार्ग जो घर की ओर जाता है,” लियाहोना, नवं. 2023, 86–88 भी देखें।
भजन संहिता 134–36
प्रभु किसी भी मूर्ति से अधिक शक्तिशाली है।
ध्यान दें क्यों, भजन 135:15–18 के अनुसार, झूठे देवताओं पर भरोसा करना मूर्खता है। आप किस वस्तु पर भरोसा करने के लिए प्रलोभित हो सकते हैं जो एक मूर्ति के समान है? आप उन शक्तिशाली कामों की सूची बना सकते हैं जो प्रभु कर सकता है, जैसा कि भजनकार ने भजन संहिता 134–36 में बताया है। उसने आपके लिए किन शक्तिशाली कार्यों को किया है?
भजन 139
प्रभु आपको मेरे हृदय को जानता है।
आप भजन 139 में क्या पाते हो जो आपको यह समझने में मदद करता है कि प्रभु आपके बारे में—आपके विचारों और कार्यों, शक्तियों और कमजोरियों के बारे में जानता है? यह सच्चाई आपके जीवन और आपके चुनावों को कैसे प्रभावित करता है ?
भजन संहिता 146–50
“प्रभु की स्तुति करो।”
जब आप स्तुति के इन अंतिम भजनों को पढ़ते हैं, तब उन कारणों के बारे में सोचें जिनके विषय में आपको प्रभु की प्रशंसा करनी है। उसकी प्रशंसा करना क्यों महत्वपूर्ण है? ऐसे कौन से तरीके हैं जिनसे आप उसकी प्रशंसा कर सकते हैं?
अधिक विचारों के लिए, लियाहोना और युवाओं की शक्ति के लिए पत्रिकाओं के इस महीने के अंक देखें।
बच्चों को सिखाने के लिए विचार
भजन 102:1–2
प्रभु मुझे दिलासा और आशा देता है।
-
आप या आपका कोई बच्चा भजन 102:1–2 पढ़ सकता है, यह जानने के लिए कि हमारी कठिनाइयों के दौरान प्रभु हमारी कैसे मदद करता है। हम उसकी सहायता कैसे प्राप्त कर सकते हैं? आप उस समय को भी एक दूसरे के साथ साझा कर सकते हैं जब आपको सहायता चाहिए थी और आपने महसूस किया कि परमेश्वर ने आपकी प्रार्थनाएं सुनी।
भजन 119:105
परमेश्वर का वचन प्रकाश के समान है।
-
आपके बच्चों को इस बारे में बात करने में आनंद आ सकता है कि अंधेरे में कैसा महसूस होता है। या वे उन बातों पर चर्चा कर सकते हैं जिन्हें अंधेरे में करना कठिन है। आप उन्हें आंखें बंद करके कुछ करने के लिए कह सकते हैं, जैसे चित्र बनाना। भजन 119:105 से हम प्रकाश और परमेश्वर के वचन के बारे में क्या सीखते हैं?
-
निम्नलिखित वाक्यों में उस बातों की खोज करें जो स्वर्गीय पिता ने हमें अपने मार्ग पर बने रहने में मदद करने के लिए दी है: भजन सहिंता 119:47–48; 119:105; 1 नफी 11:25; 2 नफी 31:20। परमेश्वर के मार्ग पर बने रहने के लिए हम क्या कर सकते हैं?
-
आपके बच्चे भजन 119:105 में बताई वस्तुओं के चित्रों को देखकर आनंद ले सकते हैं। वे पद पढ़ते समय चित्रों को क्रम में रख सकते हैं। आप मिलकर में कोई गीत भी गा सकते हैं, जैसे “Teach Me to Walk in the Light” (Children’s Songbook,, 177), या “I Will Walk with Jesus” (सुसमाचार लाइब्रेरी)।
भजन संहिता 139:1–3, 23–24।
स्वर्गीय पिता और यीशु मसीह मुझे जानते और प्रेम करते हैं।
-
उन बातों की सूची बनाने पर विचार करें, जो आप अपने प्रत्येक बच्चे के बारे में जानते हैं। जब आप सूचियों को एक एक करके पढ़ते हैं, तो बच्चों से यह अनुमान लगाने के लिए कहें कि आप किस की बात कर रहे हैं। फिर, भजन 139:1–3 को एक साथ पढ़ने के बाद, आप उन बातों की सूची बना सकते हैं जो स्वर्गीय पिता और यीशु हमारे बारे में जानते हैं।
-
भजन 139:23–24 के शब्दों को एक कागज या बोर्ड पर लिखें। अपने बच्चों को उन शब्दों को रेखांकित करने के लिए कहें जो उन बातों को बताते हैं जो परमेश्वर हमारे लिए कर सकता है। हम क्यों चाहते हैं कि परमेश्वर ये कार्य करे?
भजन 146:1, 5–9
मैं प्रभु की प्रशंसा कर सकता हूं।
-
हो सकता है कि आपके बच्चे ऐसे अनुभव साझा कर चाहें जब किसी ने उनकी प्रशंसा की हो या उनसे कहा हो कि उन्होंने अच्छा काम किया है। भजन 146:6–9 से कुछ अच्छी बातें साझा करें जो प्रभु ने की हैं (अपने बच्चों को अपरिचित शब्दों को समझने में मदद करें)। अपने बच्चों को अन्य बातों के बारे में चर्चा करने के लिए कहें जो वह हमारे लिए करता है। हम उन बातों के लिए उसकी प्रशंसा कैसे कर सकते हैं?
घर पर सीखें; दूसरों के साथ साझा करें। अध्यक्ष रसल एम. नेल्सन ने सिखाया है कि घर “सुसमाचार सीखने का केंद्र” होना चाहिए (“सर्वश्रेष्ठ अंतिम-दिनों के संत बनना,” लियाहोना, नवं. 2018, 13)। भजनों के अपने व्यक्तिगत या पारिवारिक अध्ययन को बेहतर करने के लिए आप इस सप्ताह क्या कर सकते हैं? अपने अध्ययन के बाद, आपने जो सीखा और महसूस किया उसे दूसरों के साथ साझा करने पर विचार करें। आप इसे बातचीत में, संदेश या सोशल मीडिया के द्वारा, या गिरजे में कर सकते हैं।
अधिक विचारों के लिए, फ्रैन्ड पत्रिका का इस महीने का अंक देखें।