आओ, मेरा अनुसरण करो
14–20 सितंबर। “परमेश्वर मेरा उद्धार है”: यशायाह 1– 12


“14–20 सितंबर। ‘परमेश्वर मेरा उद्धार है’: यशायाह 1– 12,:’” आओ, मेरा अनुसरण करो—घर और गिरजे के लिए: पुराना नियम 2026 (2026)

“14–20 सितंबर। ‘परमेश्वर मेरा उद्धार है,’” आओ, मेरा अनुसरण करो: पुराना नियम 2026

यशायाह स्क्रॉल में लिखते हुए

भविष्यवक्ता यशायाह ने मसीह के जन्म की भविष्यवाणी की, हैरी एंडरसन द्वारा

14–20 सितंबर: “परमेश्वर मेरा उद्धार है”

यशायाह 1–12

बेशक आप पहली बार यशायाह की पुस्तक पढ़ रहे हों, तो भी आपको ऐसे वाक्य मिल सकते हैं, जो परिचित लगते हों। ऐसा इसलिए है, क्योंकि सभी पुराने नियम के भविष्यवक्ताओं में, यशायाह सबसे अधिक बार पवित्रशास्त्र की अन्य पुस्तकों में उद्धृत किया गया है, जिसमें उद्धारकर्ता स्वयं भी शामिल है। यशायाह के शब्द अक्सर स्तुतिगीत और अन्य पावन संगीत में भी दिखाई देते हैं।

यशायाह को इतनी बार क्यों उद्धृत किया गया है? निश्चित रूप एक कारण यह है कि यशायाह को परमेश्वर के वचन को स्पष्ट, यादगार भाषा में व्यक्त करने के लिए एक उपहार प्राप्त था। लेकिन यह उससे कहीं अधिक है। यशायाह ने पीढ़ियों तक भविष्यवक्ताओं को प्रेरित किया है क्योंकि उसने जो सच्चाई सिखाई थी, उसने उनकी अपनी ही पीढ़ी (701 और 701 ई. पू. के बीच) का उत्थान किया था। उसने परमेश्वर के मुक्ति के महान कार्य के बारे में लिखा, जो किसी राष्ट्र या किसी समयावधि से कहीं अधिक बड़ा है। यशायाह से, नफी को पता चला था कि वह और उसके लोग, हालांकि, बाकी इस्राएल से अलग थे, फिर भी वे परमेश्वर के अनुबंधित लोग थे। यशायाह में, नए नियम के लेखकों को मसीहा के बारे में भविष्यवाणियां मिली थी जो ठीक उनकी आंखों के सामने पूरी हुई थी। और यशायाह में, जोसफ स्मिथ को इस्राएल को एकत्र करने और सिय्योन के निर्माण करने के अंतिम-दिनों के कार्य की प्रेरणा मिली थी। जब आप यशायाह पढ़ते हैं, तो आप क्या मिलेगा?

यशायाह और उनके लेखों के बारे में अधिक जानकारी के लिए, Bible Dictionary में “Isaiah” देखें। उस समय के बारे में जानकारी के लिए जब यशायाह रहता था, देखें 2 राजा 15–20 और 2 इतिहास 26–32

अध्ययन का आइकन

घर और गिरजे में सीखने के लिए विचार

यशायाह 1–12

यशायाह के सभी वचन पूरे होंगे।

उद्धारकर्ता ने कहा था, “जो कुछ [यशायाह] ने कहा था उसी प्रकार हुआ है और आगे भी उसके कहे अनुसार ही होगा” (3 नफी 23:3)। जब आप यशायाह की पुस्तक का अध्ययन करते हैं, तो इस तरह के शीर्षकों के साथ भविष्यवाणियों का एक चार्ट बनाने पर विचार करें: यशायाह का समय, उद्धारकर्ता की नश्वर सेवकाई, और अंतिम समय। ध्यान दें कि यशायाह की कई भविष्यवाणियां एक से अधिक तरीकों से पूरी होती हैं (देखें Bible Dictionary, “Isaiah”)।

अध्यक्ष डैलिन एच. ओक्स ने सिखाया: “यशायाह की पुस्तक में अनेक भविष्यवाणियां हैं जो अनेक बार पूर्ण होती प्रतीत होती हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि इसमें यशायाह के समय के लोग या अगली पीढ़ी की परिस्थितियां शामिल हैं। एक अन्य अर्थ, अक्सर प्रतीकात्मक, समय के मध्याह्न में घटनाओं को बताता प्रतीत होता है, जब यरूशलेम को नष्ट कर दिया गया था और उसके लोग परमेश्वर के पुत्र के सूली पर चढ़ने के बाद तितर–बितर हो गए थे। फिर भी उसी भविष्यवाणी का एक अन्य अर्थ या पूरा होना उद्धारकर्ता के दूसरे आगमन में शामिल होने वाली घटनाओं से संबंधित प्रतीत होती है। तथ्य यह है कि इनमें से कई भविष्यवाणियों के कई अर्थ हो सकते हैं, जो हमें उनकी व्याख्या करने में मदद करने के लिए पवित्र आत्मा से प्रकटीकरण को पाने के महत्व को रेखांकित करता है” (“Scripture Reading and Revelation,” Ensign, जन. 1995, 8)।

यशायाह को समझना। उद्धारकर्ता ने कहा था, “इन बातों को निष्ठापूर्वक खोजो; क्योंकि यशायाह के शब्द महान हैं” (देखें 3 नफी 23:1; पद 2–3 भी देखें)। फिर भी कई लोगों के लिए, यशायाह को समझना मुश्किल हो सकता है। निम्नलिखित विचार शायद मदद कर सकते हैं:

  • यशायाह द्वारा उपयोग किए गए सुंदर प्रतीकों और तुलनाओं पर मनन करें।

  • अपने आप से पूछें, “मैं यीशु मसीह के बारे में क्या सीख रहा हूं?” (देखें 1नफी 19:23)।

  • उन विषयों की खोज करें जो हमारे समय के लिए प्रासंगिक लगते हैं।

  • अध्ययन सहायता सामग्री का उपयोग करें, जैसे कि शब्दकोश, फुटनोट, अध्याय शीर्षक और Guide to the Scriptures

यशायाह 1; 3–5

आध्यात्मिक विद्यालय का आइकन
भविष्यवक्ता पाप के बारे में चेतावनी देते हैं और पश्चाताप के द्वारा आशा की प्रतिज्ञा करते हैं।

हर समय के भविष्यवक्ताओं की तरह, यशायाह ने लगातार लोगों को उनकी आत्मिक स्थिति के बारे में चेतावनी दी। जब आप यशायाह 1; 35 पढ़ते हैं, तो उन वाक्यों की खोज करें जो वर्णन करते हैं कि लोग आत्मिक रूप से कैसा प्रदर्शन कर रहे थे (उदाहरण के लिए देखें, यशायाह 1:2–4, 21–23; 3:9, 16–17; 5:11–12, 20–23)। आप हमारे समय में ऐसी कौन सी समस्याएं देखते हैं? आप उन पदों की भी खोज कर सकते हैं जो इस्राएलियों की आत्मिक स्थिति के परिणामों के बारे में चेतावनी देते हैं (जैसे यशायाह 1:7; 3:17–26; 5:5–7, 13–15)।

चेतावनियों के अलावा, यशायाह ने उद्धारकर्ता के द्वारा मुक्ति की आशा का संदेश दिया (उदाहरण के लिए, देखें, यशायाह 1:16–19, 25–27; 3:104)। आप इन संदेशों से प्रभु के बारे में क्या सीखते हैं? इन पदों में प्रभु का संदेश, जो शैतान हमें विश्वास कराना चाहता है, उससे कैसे भिन्न है?

यशायाह की तरह, आज भविष्यवक्ता हमें पाप और उसके परिणामों के बारे में चेतावनी देते हैं, और वे यीशु मसीह के द्वारा आशा के संदेश प्रदान करते हैं। आप कौन से उदाहरणों के बारे में सोच सकते हैं? आप ऐसी चेतावनियों और प्रतिज्ञाओं की खोज के लिए, पिछले महा सम्मेलन के किसी संदेश की समीक्षा करना कर सकते हैं।

यशायाह 24; 11–12

परमेश्वर अंतिम दिनों में एक महान कार्य करेगा।

यशायाह की कई भविष्यवाणियों का हमारे समय के लिए विशिष्ट अर्थ है। उन्हें खोजने के लिए, भविष्य–काल की क्रियाओं को खोजें (जैसे “चलेंगें” या “रहेगा”)। उदाहरण के लिए, यशायाह 2; 4; 11–12 पढ़ते समय इन क्रियाओं को देखें। आप उन्हें वर्तमान काल की क्रियाओं से बदलने का प्रयास भी कर सकते हैं (जैसे है या होने वाली है। कौन सी भविष्यवाणियां आपके लिए विशेषरूप से प्रेरणादायक हैं? आप सिय्योन, मंदिरों के निर्माण और इस्राएल को एकत्र करने के बारे में इन भविष्यवाणियों से क्या सीखते हैं?

यशायाह 2:2–3 अंतिम-दिनों के संतों के लिए विशेष रूप से प्रासंगिक है। ये भविष्यवाणियाँ कैसे पूरी हो रही हैं? आप प्रभु के भवन में उसके “मार्ग” और “पथों” के बारे में क्या सीखते हैं? (पद 3)।

यशायाह 5:26; “High on the Mountain Top,” Hymns, सं. 5 भी देखें।

यशायाह 6

भविष्यवक्ता परमेश्वर द्वारा नियुक्त होते हैं।

अध्याय 6 में, यशायाह ने भविष्यवक्ता होने के लिए अपनी नियुक्त का वर्णन किया था। जब आप इस अध्याय को पढ़ते हैं, तो यशायाह के अनुभव के बारे में आपको क्या प्रभावित करता है? यह अध्याय प्रभु, उसके भविष्यवक्ताओं और कार्य जिसके लिए वे नियुक्त किए गए हैं के बारे में आपके सोचने के तरीके को कैसे प्रभावित करता है?

मरियम के साथ बालक यीशु

“हमारे लिए एक बालक उत्पन्न हुआ, हमें एक पुत्र दिया गया है” (यशायाह 9:6)।

यशायाह 7–9

परमेश्वर ने यीशु मसीह को मेरा उद्धारकर्ता बनने के लिए भेजने की प्रतिज्ञा की थी।

यशायाह की सेवकाई में, इस्राएल के राज्य ने अश्शूर के विरूद्ध स्वयं का बचाव करने के लिए आराम के साथ गठबंधन किया। इस्राएल और आराम, यहूदा के राजा आहाज को अपने साथ मिलाने के लिए बाध्य करना चाहते थे। लेकिन यशायाह ने भविष्यवाणी की कि गठबंधन विफल हो जाएगा और आहाज को प्रभु में भरोसा रखने की सलाह दी (यशायाह 7:7–9; 8:12–13)।

जब यशायाह ने आहाज को सलाह दी थी, तो उसने कई प्रसिद्ध भविष्यवाणियां की थी, जैसे कि वे जो यशायाह 7:14; 8:13–14; 9:2, 6–7 में पाई जाती हैं। आहाज के लिए इन भविष्यवाणियों का जो भी अर्थ हो, वे स्पष्ट रूप से यीशु मसीह पर लागू होती हैं ( मत्ती 1:21–23; 4:16; 21:44; लूका 1:31–33 भी देखें)। उद्धारकर्ता के लिए “इम्मानुएल” एक अच्छा नाम क्यों है? (देखें मत्ती 1:23)। वह आपके लिए “युक्ति करने वाला” या “शांति का राजकुमार” कैसे रहा है? (यशायाह 9:7)। इन पदों से आप उद्धारकर्ता के बारे में क्या सीखते हैं?

अधिक विचारों के लिए, लियाहोना और युवाओं की शक्ति के लिए पत्रिकाओं के इस महीने के अंक देखें।

बच्चों का खंड आइकन

बच्चों को सिखाने के लिए विचार

यशायाह 1:2–4; 16:–19

यीशु मसीह के कारण, मैं पश्चाताप कर स्वच्छ हो सकता हूं।

  • यशायाह 1:2–4 में, आप और आपके बच्चे ऐसे कारण ढूंढ सकते हैं कि प्रभु लोगों से खुश नहीं था। पद 3 में जानवरों के साथ तुलना पर ध्यान दें—हमारा “स्वामी” कौन है? हम कैसे दिखाते हैं कि हम उसे जानते हैं?

  • यशायाह 1:16–18 की कल्पना करने के लिए, आप और आपके बच्चे कुछ चमकदार लाल और कुछ शुद्ध सफेद वस्तु देख सकते हैं। या आप कुछ धोने के लिए मिलक काम कर सकते हैं। हम आत्मिकरूप से स्वच्छ कैसे होते हैं? यीशु स्वच्छ होने में हमारी सहायता कैसे करता है? इन पदों से हम उद्धारकर्ता के बारे में क्या सीखते हैं? अपने बच्चों के साथ साझा करें कि आप उसके बारे में कैसा महसूस करते हैं और उसने आपके लिए क्या किया है।

यशायाह 2:2–4

मंदिर में, मैं यीशु मसीह के बारे में सीखता हूं।

  • यशायाह ने ऐसे समय को देखा था जब “प्रभु का भवन का पर्वत” “हर जाति” के लोगों को आकर्षित करेगा (यशायाह 2:2)। आप अपने बच्चों को प्रभु के घर जाने के लिए उत्साहित होने में कैसे मदद कर सकते हैं? आप उन्हें अपने घर का चित्र बनाने के लिए कह सकते हैं। फिर यशायाह 2:2 को एक साथ पढ़ें, और उन्हें “प्रभु के भवन” का चित्र बनाने के लिए कहें, जोकि एक मंदिर है। साथ मिलकर यशायाह 2:3 पढ़ें। उन्हें अपने परिवार सहित मंदिर में आने वाले कई लोगों को अपने चित्रों में शामिल करने के लिए कहें।

  • आप यशायाह 2:2–3 को भी एक साथ पढ़ सकते हैं और कुछ ऐसी बात की पहचान कर सकते हैं जो आपको और आपके बच्चों को मंदिर जाने के लिए प्रेरित करती है। फिर, जब आप यशायाह 2:4 एक साथ पढ़ते हैं, तो आप चर्चा कर सकते हैं कि मंदिर उन्हें किस प्रकार शांति प्रदान करता है। मंदिर के बारे में कोई गीत गाने पर विचार करें, जैसे “I Love to See the Temple” (Children’s Songbook, 95)। गीत में उन शब्दों को खोजने में बच्चों की मदद करें जो सिखाते हैं कि मंदिर क्या है और हम वहां क्या करते हैं।

शाम के समय सॉल्ट लेक मंदिर

सॉल्ट लेक मंदिर

यशायाह 7:14; 9:6–7

यीशु मसीह मेरा उद्धारकर्ता बनने के लिए पृथ्वी पर आया था।

  • मसीह के बारे में यशायाह की भविष्यवाणियों को समझाने के लिए, आप और आपके बच्चे अध्यक्ष, धर्माध्यक्ष या शिक्षक जैसे लोगों को उपाधियों के बारे में बात कर सकते हैं। ये उपाधियां इन लोगों के बारे में हमें क्या बताती हैं? अपने बच्चों को यशायाह 7:14 और 9:6–7 में यीशु मसीह की उपाधियों खोजने में मदद करें (इस सप्ताह का गतिविधि पृष्ठ भी देखें) ये प्रत्येक उपाधियां आपको उसके बारे में क्या सिखाते हैं? इन पदों से हम यीशु मसीह के बारे में क्या सीखते हैं?

  • आप अपने बच्चों के साथ “भविष्यवक्ता यशायाह” (पुराने नियम की कहानियां में, 150–51) भी साझा कर सकते हैं। बीच–बीच में रुककर पूछें कि यशायाह यीशु मसीह के जन्म से कई साल पहले उसके बारे में क्या जानता था। फिर इस बारे में बात करने के लिए कि यशायाह 7:14; 9:6–7 में यशायाह की भविष्यवाणियां कैसी पूरी हुए हैं, आप मत्ती 1:21–23; लूका 1:31–33 का उपयोग कर सकते हैं।

    1:18

    Isaiah the Prophet

अधिक विचारों के लिए, फ्रैन्ड पत्रिका का इस महीने का अंक देखें।

मंदिर के ऊपर आकाश में बिजली चमकती हुए

यशायाह ने सिखाया था कि मंदिर एक “शरण” और “आंधी–पानी और झड़ी में एक आड़” होगा (यशायाह 4:6)। आइडहो फॉल्स आइडहो मंदिर

प्राथमिक गतिविधि पृष्ठ: यशायाह ने यीशु मसीह की भविष्यवाणी की।